News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. APEDA ने अमेरिका में 'नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025' में भारत के जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया
एग्री बुलेटिन

APEDA ने अमेरिका में 'नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025' में भारत के जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया

APEDA ने 4 से 7 मार्च, 2025 तक अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में आयोजित 'नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025' में भारत की समृद्ध कृषि विरासत और बढ़ते जैविक क्षेत्र को प्रदर्शित किया। जैविक बाजार में भार

Pooja Rai

Pooja Rai·12 Mar 2025· 3 min read

APEDA ने अमेरिका में 'नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025' में भारत के जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया

APEDA ने अमेरिका में 'नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025' में भारत के जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया

APEDA ने 4 से 7 मार्च, 2025 तक अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में आयोजित 'नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025' में भारत की समृद्ध कृषि विरासत और बढ़ते जैविक क्षेत्र को प्रदर्शित किया। जैविक बाजार में भारत की वैश्विक पहचान बढ़ाने के लिए, APEDA ने चावल, तिलहन, जड़ी-बूटियाँ, मसाले, दालें, मेवे, अदरक, हल्दी, बड़ी इलायची, दालचीनी, आम प्यूरी और आवश्यक तेलों सहित जैविक उत्पादों की विविध श्रेणी का प्रतिनिधित्व करने वाले 13 प्रमुख भारतीय निर्यातकों के इसमें भाग लेने की सराहना की। इस प्रदर्शनी में भारत ने अपनी कृषि शक्ति तथा स्थिरता, गुणवत्ता और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025 में APEDA की भागीदारी ने जैविक कृषि में वैश्विक नेता के रूप में भारत की उभरती भूमिका की पुष्टि की। तेजी से बढ़ते जैविक क्षेत्र के साथ भारत उच्च गुणवत्ता वाले, टिकाऊ उत्पाद देते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांगों को पूरा कर रहा है।

ये भी पढ़ें - सरकार ने पीली मटर के लिए मुफ्त आयात नीति 3 महीने और उड़द के लिए 1 साल के लिए बढ़ाई

भारत की जैविक कृषि क्षमता को प्रदर्शित किया गया
नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025 में भारत मंडप का उद्घाटन 5 मार्च, 2025 को अभिषेक कुमार शर्मा, वाणिज्यदूत, भारत के महावाणिज्य दूतावास, सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका द्वारा किया गया। मंडप में भारत की जैविक कृषि क्षमता को प्रदर्शित किया गया जिससे यहां आने वालों को देश की जैविक खेती की परंपराओं का अनुभव मिला। उपस्थित लोगों, गणमान्य व्यक्तियों और खरीदारों को क्यूरेटेड फूड टेस्टिंग के माध्यम से भारत की जैविक समृद्धि का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें बाजरा खिचड़ी, बाजरा पास्ता, मिश्रित सब्जी पराठा, हल्दी लट्टे, आलू टिक्की और बहुत कुछ शामिल था। पूरे कार्यक्रम के दौरान इन पेशकशों की व्यापक रूप से सराहना की गई।

जैसे-जैसे वैश्विक खाद्य उद्योग स्थिरता और स्वास्थ्य के प्रति सजग विकल्पों की ओर बढ़ रहा है, एक्सपो में APEDA के प्रयासों ने बेहतर जैविक उत्पादों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इस पहल के माध्यम से APEDA का लक्ष्य रणनीतिक सहयोग बनाना और टिकाऊ और स्वस्थ भोजन के एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करना है। एक्सपो में भारत का मंडप भारत की जैविक उत्कृष्टता का प्रमाण था जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों, प्रेरक निर्यातक कहानियों और एक स्वस्थ, अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को उजागर किया गया।

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत एक सांविधिक निकाय APEDA , भारत से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात के विकास, संवर्धन और सुविधा के लिए उत्तरदायी है जिसका उद्देश्य वैश्विक जैविक खाद्य बाजार में भारत की उपस्थिति बढ़ाना है।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— APEDA ने अमेरिका में 'नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025' में भारत के जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsAPEDANews Potliorganic productsखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs