News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं और बीजों की नई किस्मों के बावजूद, भारतीय खेती मानसूनी बारिश पर निर्भर : RBI
एग्री बुलेटिन

विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं और बीजों की नई किस्मों के बावजूद, भारतीय खेती मानसूनी बारिश पर निर्भर : RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अत्यधिक या कम बारिश जैसी मौसम की चरम स्थितियों के कारण फसलों को भारी नुकसान हो रहा है, जिससे पैदावार में कमी आ रही है। इतना ही नहीं,

NP

News Potli·28 Mar 2025· 3 min read

विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं और बीजों की नई किस्मों के बावजूद, भारतीय खेती मानसूनी बारिश पर निर्भर : RBI

विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं और बीजों की नई किस्मों के बावजूद, भारतीय खेती मानसूनी बारिश पर निर्भर : RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अत्यधिक या कम बारिश जैसी मौसम की चरम स्थितियों के कारण फसलों को भारी नुकसान हो रहा है, जिससे पैदावार में कमी आ रही है। इतना ही नहीं, उपज की गुणवत्ता भी कम हो रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जून और जुलाई के महीनों में अपर्याप्त वर्षा से अनाज और दालों के उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जबकि तिलहन फसलें भी कटाई (अगस्त-सितंबर) के दौरान अत्यधिक वर्षा से विशेष रूप से प्रभावित होती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अब भी भारतीय खेती पूरी तरह से मानसून पर ही निर्भर है। विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं और जलवायु परिवर्तन के असर से बचने के लिए तैयार नई किस्म के बीजों के बावजूद मानसूनी बारिश भारत में खेती के लिए अभी भी अहम है। दक्षिण- पश्चिम मानसून के दौरान होने वाली बारिश खरीफ की फसलों के लिए अब भी बहुत अधिक जरूरी है। खरीफ फसलों के उत्पादन पर अलग अलग क्षेत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। इसमें पाया गया है कि किसी विशेष समय में कम या अधिक बारिश किस प्रकार विशिष्ट फसलों के उत्पादन को प्रभावित करती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल यानी 2024 के 365 दिन में से 322 दिन मौसम में अति देखी गई जबकि 2023 में 318 दिन ऐसे थे। जब तक इन प्रतिकूल परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए अनुकूल नीतियां नहीं बनेंगी तब तक ऐसी घटनाओं दिनोदिन बढ़ती ही जाएंगी।

ये भी पढ़ें - 2024-25 में रबी फसल क्षेत्र में 14.35 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है: कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर

रबी के लिए अच्छी होती है मानसूनी की बारिश
बारिश के पैटर्न बदलने या सूखा आदि पड़ने पर फसल का चक्र बदल जाता है और ऐसे में फसल में कीटों और फसलों से जुड़ी बीमारियां घेर लेती हैं। यह देखा गया है कि पर्याप्त या सामान्य बारिश होने से खेती की उत्पादकता बढ़ जाती है। यह देखा गया है कि मानसूनी की अच्छी बारिश रबी के लिए अच्छी होती है। मिट्टी में पर्याप्त नमी रहने और जलाशय में पानी की पर्याप्त मात्रा में रहने से गेहूं, सरसो और दलहन की बुआई के लिए अनुकूल स्थिति होती है।

खरीफ की फसल दक्षिण-पश्चिम मानसून पर निर्भर
यदि खरीफ की फसल के दलहन, तिलहन, चावल और मोटे आनाज के आंकड़ें देखें तो इनकी सालाना वृद्धि दक्षिण-पश्चिम मानसून पर निर्भर रहती है। यदि अच्छा रहा तो वृद्धि अधिक होती है और ठीक नहीं रहा तो कम होती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्पादन इस बात पर निर्भर रहता है कि मानसून कब मेहरबान होता है। यदि जून और जुलाई के महीने में बारिश कम होती है तो सोयाबीन, मक्का और दलहन के लिए मिट्टी की नमी कम रहती है और ऐसे में इन फसलों की बुआई प्रभावित होती है। ऐसे हालात में जब किसान बुआई कर भी देते हैं तो पौधों के बढ़ने की रफ्तार कम हो जाती है। ऐसे में बदलती परिस्थितियों के देखते हुए जलवायु के अनुकूल खेती करनी होगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं और बीजों की नई किस्मों के बावजूद, भारतीय खेती मानसूनी बारिश पर निर्भर : RBI

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsclimate changeclimate change and its imapactirrigation projectskheti kisaniNews PotliRBI reportखेती किसानी
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs