News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. दालों के आयात पर 100 प्रतिशत ड्यूटी लगाएं सरकार, किसान नेता ने की माँग
एग्री बुलेटिन

दालों के आयात पर 100 प्रतिशत ड्यूटी लगाएं सरकार, किसान नेता ने की माँग

सरकार द्वारा की गई आत्मनिर्भरता की अपील, एमएसपी पर दालों की खरीदी का आश्वासन देने के बाद किसानों ने उत्पादन बढ़ाया लेकिन बम्पर उत्पादन के कारण अन्य देशों में भी दालों के दाम गिर गए. अन्य देशों से सस्त

NP

Pooja Rai·Correspondent·01 Aug 2025· 2 min read

दालों के आयात पर 100 प्रतिशत ड्यूटी लगाएं सरकार, किसान नेता ने की माँग

दालों के आयात पर 100 प्रतिशत ड्यूटी लगाएं सरकार, किसान नेता ने की माँग

सरकार द्वारा की गई आत्मनिर्भरता की अपील, एमएसपी पर दालों की खरीदी का आश्वासन देने के बाद किसानों ने उत्पादन बढ़ाया लेकिन बम्पर उत्पादन के कारण अन्य देशों में भी दालों के दाम गिर गए. अन्य देशों से सस्ती रेट पर दाल देश में आई, जिसके करण दालों के दाम एमएसपी से कम हो गए.

शेतकरी संगठन के संस्थापक सदस्य विजय जावंधिया ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री और वाणिज्य मंत्री को दालों के आयात पर 100 प्रतिशत ड्यूटी लगाने के लिए पत्र लिखा.

उन्होंने पत्र में लिखा कि केंद्र सरकार बार बार तिलहन और दलहन में आत्मनिर्भरता की बात करती है और भारत रत्न स्वामीनाथन के सुझाव पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर एमएसपी देने की बात करती है. लेकिन वास्तविकता ये है कि केंद्र सरकार C2+50% के अनुसार एमएसपी की बात नहीं करती. बल्कि केंद्र सरकार A2 + FL पर 50 प्रतिशत के अनुसार ही एमएसपी की बात करती है, जो C2+ 50% से क़रीब 30 प्रतिशत कम है.

ये भी पढ़ें - कीमतों में गिरावट के बीच किसानों ने भारत सरकार से दालों के आयात पर रोक लगाने का किया आग्रह

10400 रुपये प्रति क्विंटल होनी चाहिए
उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि साल 2025 -26 के लिए सरकार ने अरहर के लिए 8000 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया है, जो C2+50 % के हिसाब से 10400 रुपये प्रति क्विंटल होनी चाहिए. उन्होंने पत्र में लिखा कि लेकिन वास्तव में किसानों को बाज़ार में अरहर 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल दाम से ही बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है और लगभग यही स्थिति सभी दालों की है. इसका मुख्य कारण है सरकार द्वारा जीरो प्रतिशत आयात कर पर दालों के मुक्त आयात की अनुमति देना.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— दालों के आयात पर 100 प्रतिशत ड्यूटी लगाएं सरकार, किसान नेता ने की माँग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsimport of pulsesimpose 100% dutyNews Potli
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs