Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

किसान नेताओं ने व्यापार समझौते में विदेशी दबाव के बावजूद मजबूत फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की

देशभर के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत निर्णय का आभार व्यक्त करते हुए समर्थन किया। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व को अतुलनीय बताया।

NP

Pooja Rai· Correspondent

13 अगस्त 2025· 5 min read

किसान नेताओं ने व्यापार समझौते में विदेशी दबाव के बावजूद मजबूत फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की

किसान नेताओं ने व्यापार समझौते में विदेशी दबाव के बावजूद मजबूत फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की

देशभर के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत निर्णय का आभार व्यक्त करते हुए समर्थन किया। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व को अतुलनीय बताया। सभी किसान संगठनों के प्रमुखों ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी एवं किसान हितैषी विचार का हृदय से स्वागत और पूर्ण समर्थन करते हैं।

बड़ी संख्या में किसान संगठनों के प्रमुखों और देश के कोने-कोने से आए किसानों ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सरकार के मजबूत कदम का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया। इस कार्य़क्रम का आयोजन नई दिल्ली के पूसा कैंपस स्थित सुब्रहमण्यम हॉल में किया गया था, जिसमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट सहित विभिन्न राज्यों के किसान संगठनों के नेता उपस्थित रहे।

ये किसान नेता थे मौजूद
भारतीय किसान संघ के हरपाल सिंह डागर, धर्मेंद्र मलिक, धर्मेंद्र चौधरी, विरेंद्र लोहान, किरपा सिंह नत्थूवाला, कुलदीप सिंह बाजिदपुर, बाबा राजेंद्र सिंह मलिक, तरूणेश शर्मा, के पी सिंह ठैनुआ, आचार्य रामगोपाल वालिया, विनोद आनंद, राजकुमार बालियान, विनोद आनंद, अशोक बालियान, विपिचंद्र आर. पटेल, रामपाल जाट, कृष्णवीर चौधरी, भूपेंद्र सिंह मान, के. साई रेड्डी ने बारी-बारी से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया।

किसान नेता धर्मेंन्द्र चौधरी ने कहा
भारतीय किसान चौधरी चरण सिंह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र चौधरी ने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हित में अटल संकल्प वाला बयान दिया है। भारत किसी कीमत पर अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों के साथ समझौता नहीं करेगा। ये घोषणा न केवल करोड़ो अन्नदाताओं को राहत देने वाली है, बल्कि कृषि एवं ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती प्रदान करती है। हम इस दूरदर्शी एवं किसान हितैषी विचार का हृदय से स्वागत और पूर्ण समर्थन करते हैं। कृषि पशुपालन एवं मत्स्य हितों में ये प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।“

छत्तीसगढ़ के किसान विरेन्द्र लोहान ने कहा
छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के किसान विरेन्द्र लोहान ने कहा कि “प्रधानमंत्री जी ने अमेरिकी कंपनियों को कृषि और डेयरी सेक्टर में प्रवेश नहीं देने का जो साहसिक निर्णय लिया है, वह हर खेत, हर गांव और हर गौशाला में गूंज रहा है। आपने अमेरिकी कंपनियों को प्रवेश न देकर ये सिद्ध कर दिया है कि, भारत का किसान केवल अन्नदाता नहीं बल्कि इस राष्ट्र की आत्मा है और इस आत्मा पर कभी कोई विदेशी कब्जा नहीं कर सकता। आपने हमें भरोसा दिलाया है कि, जब तक दिल्ली में वर्तमान नेतृत्व है, तब तक कोई भी ताकत भारत के किसानों को गुलाम नहीं बना सकती। मैं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नकली खाद, बीज, कीटनाशक के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

किसान नेता धर्मेंद्र मलिक ने क्या कहा?
धर्मेंद्र मलिक ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और कृषि मंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। मैं आपसे एक अपील भी करना चाहता हूं कि आपने जो स्टैंड लिया है, उस पर आप अडिग रहें और मुक्त व्यापार को लेकर हमारी नीतियों में कोई बदलाव ना लाए। हम सदैव आपके साथ हैं।“

ये भी पढ़ें - खरीफ धान की बुवाई 12 प्रतिशत बढ़कर 365 लाख हेक्टेयर हुई, कपास और तिलहन का रकबा घटा

किरपा सिंह नत्थूवाला ने कहा
किरपा सिंह नत्थूवाला ने कहा कि “हम बहुत चिंतित थे कि, अमेरिका समझौते को लेकर दबाव डाल रहा है, अगर समझौता हो जाता तो हम किसान बर्बाद हो जाते। लेकिन प्रधानमंत्री जी और कृषि मंत्री जी ने किसानों के हित में कठोर निर्णय लिया है, इस निर्णय से पंजाब और देश के किसानों की छाती चौड़ी हो गई है। मैं देश के नागरिकों, किसानों और व्यापारियों को बताना चाहता हूं कि, अमेरिका चाहे जो बोलता रहे लेकिन हमारा कोई नुकसान नहीं होने वाला। कृषि मंत्री जी मैं आपको बधाई देता हूं और बताना चाहता हूं कि, देश का किसान आपके साथ खड़ा है।”

पंजाब से आए किसान ने क्या कहा?
पंजाब से आए किसान कुलदीप सिंह बाजिदपुर ने प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसान कल्याण के लिए सरकार अनेक कदम उठा रही हैं जिससे किसान भाइयों- बहनों की जिंदगी में बदलाव आया है। आगे हम आशा करते है कि सरकार और मजबूत कदम उठाएंगी ताकि हमें अमेरिका जैसे देशों की तरफ देखने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। प्रधानमंत्री के निर्णय पर गर्व है।

'एक लघु भारत का दृश्य यहां दिखाई दे रहा'
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि एक लघु भारत का दृश्य यहां दिखाई दे रहा है। मैं आपको प्रणाम करता हूं और यहां नीचे उपस्थित मेरे वो किसान भाई, जो दिन और रात मेहनत करके आज केवल भारत को नहीं बल्कि पूरी दुनिया को खिलाने का समार्थ्य रखते हैं। अन्न हमारा जीवन है। अन्न ही ब्रह्म है। किसान अन्न देता है तो वो अन्नदाता भी है और वो जीवनदाता भी है। एक कृषि मंत्री के रूप में मुझे हमेशा ये लगता है कि किसानों की सेवा ही भगवान की पूजा है और इससे बड़ी पूजा कोई हो नहीं सकती। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सदैव राष्ट्र हित में मजबूत फैसले लिए हैं, जिनके प्रति देश आभारी है।

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min