News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अच्छी पैदावार के लिए 10 अप्रैल तक कर सकते हैं गन्ने की बुवाई, किसान इन बातों का भी रखें ध्यान
एग्री बुलेटिन

अच्छी पैदावार के लिए 10 अप्रैल तक कर सकते हैं गन्ने की बुवाई, किसान इन बातों का भी रखें ध्यान

जिन किसानों ने अभी तक गन्ना नहीं बोया है और बोना चाहते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि समय निकल गया है तो ऐसा नहीं है, आपके पास अभी भी समय है। उत्तर प्रदेश के धुरंधर गन्ना किसान अमर सिंह कहते हैं कि गन्ना

NP

Pooja Rai·Correspondent·01 Apr 2025· 2 min read

अच्छी पैदावार के लिए 10 अप्रैल तक कर सकते हैं गन्ने की बुवाई, किसान इन बातों का भी रखें ध्यान

अच्छी पैदावार के लिए 10 अप्रैल तक कर सकते हैं गन्ने की बुवाई, किसान इन बातों का भी रखें ध्यान

जिन किसानों ने अभी तक गन्ना नहीं बोया है और बोना चाहते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि समय निकल गया है तो ऐसा नहीं है, आपके पास अभी भी समय है। उत्तर प्रदेश के धुरंधर गन्ना किसान अमर सिंह कहते हैं कि गन्ना बोने का सबसे उपयुक्त समय 15 मार्च से 10 अप्रैल तक है। वो करीब 40 एकड़ में जूस वाले गन्ने की खेती करते हैं। वो अपने तरीके से खेती करके प्रति एकड़ 600-800 क्विंटल की पैदावार लेते हैं।किसान अमर सिंह ने किसानों से समय पर बुवाई के अलावा अच्छी उपज लेने के लिए खेत की तैयारी, बीज की किस्म आदि बातों पर ध्यान देने को कहा है।

गन्ना भारत में सबसे महत्वपूर्ण वाणिज्यिक फसलों में से एक है। भारत में इसकी खेती देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण आजीविका के लिए एक प्रमुख कृषि गतिविधि है। यह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में उगाया जाता है , तथा इन क्षेत्रों की विविध जलवायु परिस्थितियों का लाभ उठाता है। इस फसल को इष्टतम विकास के लिए गर्म जलवायु, पर्याप्त जल आपूर्ति तथा अच्छी जल निकासी वाली, उपजाऊ मिट्टी की आवश्यकता होती है।

ये भी पढ़े - 31 मार्च 2025 तक देश में चीनी उत्पादन 247.61 लाख टन तक पहुंचा: ISMA

उत्तर प्रदेश में गन्ने का उत्पादन सबसे अधिक
भारत में गन्ने की खेती सबसे ज़्यादा यूपी में होती है वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती लगभग 28.53 लाख हेक्टेयर में की जाती है, और प्रति एकड़ गन्ना उत्पादन करीब 839 क्विंटल है, लेकिन मुजफ्फरनगर के गन्ना किसान अमर सिंह खेती के अपने तरीके से प्रति एकड़ 600-800 क्विंटल की पैदावार लेते हैं। वो करीब 40 एकड़ में जूस वाले गन्ने की खेती करते हैं। उन्होंने गन्ने की कई वैरायटी लगा रखी है। वो गन्ने के साथ सहफसली खेती भी करते हैं, उनका मानना है कि, सहफसली खेती से दोनों फसलों की लागत निकल जाती है, ऐसे में एक तरह से देखें की गन्ने की बुवाई खर्च जीरों हो जाता है। उनका कहना है कि, गन्ने की खेती का ये तरीका अपनाकर किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकता है।

अमर सिंह के गन्ने की खेती के टिप्स जानने के लिए पूरा वीडियो देखिए..

News Potli.
Clip & Share
“

— अच्छी पैदावार के लिए 10 अप्रैल तक कर सकते हैं गन्ने की बुवाई, किसान इन बातों का भी रखें ध्यान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfarmingkheti kisaniNews Potlisugarcaneuttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs