यूपी को ₹9.14 लाख करोड़ का क्रेडिट रोडमैप

1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में यूपी को ₹9.14 लाख करोड़ का क्रेडिट रोडमैप

नाबार्ड ने वर्ष 2026–27 के लिए उत्तर प्रदेश में ₹9.14 लाख करोड़ की ऋण संभाव्यता का आकलन जारी किया है, जिसका विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य क्रेडिट संगोष्ठी में किया। इस मौके पर e-KCC पोर्टल लॉन्च किया गया, जिससे किसानों को 3–4 हफ्तों की जगह सिर्फ 5 मिनट में ऋण मिल सकेगा। कार्यक्रम में कृषि, एमएसएमई और सहकारिता क्षेत्रों में ऋण बढ़ाकर राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने पर जोर दिया गया।

पूरी र‍िपोर्ट
5 मिनट में मिलेगा ई-केसीसी ऋण

5 मिनट में मिलेगा ई-केसीसी से ऋण, डिजिटल गवर्नेंस से बदली तस्वीर: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस के कारण अब किसानों को ई-केसीसी के जरिए सिर्फ 5 मिनट में ऋण मिल रहा है, जबकि पहले इसमें कई हफ्ते लगते थे। 2026-27 के लिए कृषि ऋण लक्ष्य 3 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। सरकार एफपीओ, सहकारिता, एमएसएमई और ओडीओपी जैसी योजनाओं से किसानों और उद्यमियों को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री ने बैंकों से ऋण की शर्तें आसान करने और प्रशिक्षण व तकनीक के जरिए किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया।

पूरी र‍िपोर्ट
सीएसआईआर-सीमैप किसान मेला 2026

सीएसआईआर-सीमैप किसान मेला 2026 का आयोजन: खेती से कारोबार तक का मंच

लखनऊ में सीएसआईआर–सीमैप द्वारा आयोजित किसान मेला–2026 में औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती व उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मेले में किसानों, वैज्ञानिकों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया, नई तकनीकों, शोध सहयोग और बाजार से जुड़ी जानकारी साझा की गई, ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सके।

पूरी र‍िपोर्ट
10 मार्च को लखनऊ में धरने का ऐलान

कर्ज माफी और ₹5000 पेंशन की मांग को लेकर प्रयागराज में जुटे किसान, 10 मार्च को लखनऊ में धरने का ऐलान

प्रयागराज के माघ मेले में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय अधिवेशन में किसानों ने शत-प्रतिशत कर्ज माफी और ₹5,000 वृद्धावस्था पेंशन की मांग उठाई। देशभर से आए किसानों ने सरकार की नीतियों पर नाराज़गी जताई और 10 मार्च को लखनऊ में बड़े धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया।

पूरी र‍िपोर्ट
‘बदलावोत्सव-2025

भीख से उद्यमिता तक: ‘बदलावोत्सव-2025’ में दिखी सम्मानजनक जीवन की नई तस्वीर

लखनऊ में आयोजित ‘बदलावोत्सव-2025’ ने यह दिखाया कि सही सहारा और अवसर मिलें तो भिक्षावृत्ति से जुड़ा व्यक्ति भी सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकता है। बदलाव संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व भिक्षुकों ने अपने-अपने ठेले और स्टॉल लगाकर उद्यमिता की मिसाल पेश की। रौफिक, माया, राहुल, आनंद और निशा जैसी प्रेरक कहानियों ने साबित किया कि पुनर्वास, कौशल और आत्मसम्मान के जरिए स्थायी बदलाव संभव है।

पूरी र‍िपोर्ट

8 साल में यूपी ने खेती में रचा इतिहास, गेहूं-चावल से लेकर गन्ना, दलहन-तिलहन में रिकॉर्ड उत्पादनः सीएम योगी

पिछले 8 सालों में यूपी ने खेती में इतिहास रच दिया है। गेहूं-चावल से लेकर गन्ना, दलहन-तिलहन में रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। इसके अलावा योगी सरकार ने 31 सिंचाई परियोजनाएं पूरी कीं, जिसके कारण 23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिल रही है। इतना ही नहीं राज्य का पिछले तीन वर्षों में 14% से अधिक कृषि विकास दर रही है जो राष्ट्रीय औसत 9.5 प्रतिशत से कहीं अधिक है।




पूरी र‍िपोर्ट
यूपी

यूपी की भूमि से तीन गुना अधिक लिया जा सकता है उत्पादन: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि देश की आबादी का 16 फीसदी हिस्सा यूपी में निवास करता है। देश के कृषि योग्य कुल भूमि का केवल 11 फीसदी यूपी में है। इस भूमि पर देश का 20 फीसदी से अधिक खाद्यान्न उत्पादन हो रहा है। हालांकि यूपी की भूमि के समतलीकरण, उर्वरता, जल संसाधन को देखते हुए इससे तीन गुना अधिक उत्पादन लिया जा सकता है, लेकिन इसके लिए कृषि शोध, विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। सीएम ने कहा कि वही देश विकसित हुए हैं, जिन्होंने अधिकाधिक शोध और विकास पर ध्यान दिया। उनका क्षेत्र अलग हो सकता है। जिसने जिस क्षेत्र में कार्य किया, वह वहां आगे बढ़ा।

पूरी र‍िपोर्ट

भिक्षावृत्ति के काम में शामिल 94 प्रतिशत भिखारी नहीं चाहते हैं भीख माँगना, चाहते हैं रोजगार : सर्वे रिपोर्ट 

लखनऊ नगर निगम के 8 प्रशासनिक ज़ोन में स्थित 101 जगहों पर 2411 भिक्षावृत्ति के कार्य में शामिल लोगों की पहचान हुई। सर्वे रिपोर्ट में कई चौकाने वाली बातें सामने आई हैं जैसे 70 प्रतिशत बच्चे जो 6 से 18 वर्ष की उम्र के हैं, वो पढ़ाई करना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 94 प्रतिशत लोगों ने कहा, ‘वो रोजगार से जुड़ना चाहते हैं’। वहीं 33 प्रतिशत लोगों के पास कोई पहचान पत्र नहीं है, जिससे वे सरकारी योजनाओं और सेवाओं से वंचित रह जाते हैं।

पूरी र‍िपोर्ट

UP Mango Festival: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, 800 से ज्यादा आम की किस्मों को देखने और चखने का अच्छा मौका

आम के शौकीन हैं तो नवाबों के शहर आ जाइए। तीन दिनों तक चलने वाले लखनऊ आम महोत्सव 2025 की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शुभारंभ कर दिया है। अवध शिल्प ग्राम में आयोजित महोत्सव में इस बार देशभर के बागानों से चुनकर लाए गए 800 से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

पूरी र‍िपोर्ट
4-6 जुलाई तक चलने वाला ये महोत्सव अवध शिल्पग्राम में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 जुलाई को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

लखनऊ में लगने वाला है आम महोत्सव 2025, तारीख भी जान लीजिए

लखनऊ में आम महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस महोत्सव में आम की 600 से ज्यादा वैरायटी दिखाई जाएंगी। अगर आप आम के मुरीद हैं तो, आपके लिए अच्छी खबर है। इस मैंगो सीज़न में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन होने जा…

पूरी र‍िपोर्ट