लखनऊ में लगने वाला है आम महोत्सव 2025, तारीख भी जान लीजिए

4-6 जुलाई तक चलने वाला ये महोत्सव अवध शिल्पग्राम में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 जुलाई को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

लखनऊ में आम महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस महोत्सव में आम की 600 से ज्यादा वैरायटी दिखाई जाएंगी।

अगर आप आम के मुरीद हैं तो, आपके लिए अच्छी खबर है। इस मैंगो सीज़न में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 4-6 जुलाई तक चलने वाला ये महोत्सव अवध शिल्पग्राम में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 जुलाई को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 5 जुलाई को तकनीकी सत्र और कार्यशालाएं होंगी, जबकि 6 जुलाई को समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी है।

up mango festival 3 - News Potli
आम महोत्सव 2024 की तस्वीर

दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि, यूपी आम उत्पादन में देश में पहले नंबर पर है। साल 2024-25 में उत्तर प्रदेश में 3.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में आम की बागवानी की गई और 61.46 लाख मीट्रिक टन उत्पादन हुआ, ये देश के कुल उत्पादन का लगभग 27 प्रतिशत है।

UP से अब तक कितना आम निर्यात हुआ?

उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि, साल 2024-25 में प्रदेश से 40.31 मीट्रिक टन आम का निर्यात किया गया, जबकि साल 2025 में अब तक 13.5 मीट्रिक टन आम का निर्यात किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में 600 से अधिक आम की किस्में, आम पकवान का कॉम्पटीशन, आम खाने की प्रतियोगिता, ट्रेनिंग और वर्कशॉप के साथ सांस्कृतिक संध्या के रूप में कवि कुमार विश्वास का कार्यक्रम रहेगा। इस महोत्सव में मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों के बागवान, निर्यातक और विभागीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

up mango festival 2 - News Potli

आम महोत्सव के माध्यम से प्रदेश सरकार आम के उत्पादन, विपणन और निर्यात को नई दिशा देना चाहती है। साल 2024 में भी सरकार की तरफ से आम महोत्सव का आयोजन किया गया था। यूपी के साथ ही कई और प्रदेशों में आम महोत्सव का आयोजन किया जाता है। कुछ वक्त पहले ही बिहार के मधुबनी में भी आम महोत्सव का आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *