Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है। Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

खर-पतवार से मिलेगी मुक्ति, बिहार सरकार मल्चिंग लगाने पर दे रही है 50 फीसदी सब्सिडी

बिहार सरकार राज्य में किसानों को मल्चिंग तकनीक लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है। मल्चिंग से खेती में बहुत फ़ायदे होते हैं।इसके प्रयोग से पौधों में सिंचाई के लिए कम पानी लगता है और नमी बनी रहती है।खार पतवार को भी नियंत्रित करता है ये। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन करना होगा।

पूरी र‍िपोर्ट

पंजाब में पराली प्रबंधन कृषि यंत्रों की ख़रीद के लिए मिलेगा लोन, राज्य के ज़िला सहकारी बैंकों की 802 शाखाओं में योजना शुरू

पंजाब में पराली जलाने की घटना को रोकने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए एक नई स्कीम फसल अवशेष प्रबंधन लोन योजना शुरू की है। इसके तहत किसान अब फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें खरीदने के लिए राज्य सहकारी बैंकों से लोन ले सकेंगे।जिला सहकारी बैंकों की 802 शाखाओं में योजना शुरू।

पूरी र‍िपोर्ट

फलों और सब्जियों के मामले में किसानों की कमाई 40% से भी कम-RBI रिपोर्ट 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फलों और सब्ज़ियों की महँगाई का फ़ायदा किसानों को नहीं बल्कि बिचौलियों और खुदरा विक्रेताओं को मिलता है।

पूरी र‍िपोर्ट

MSP से 30 प्रतिशत अधिक दाम पर बिहार सरकार ख़रीदेगी गेहूं के बीज

इस साल रबी सीजन में बिहार ने 3.50 लाख क्विंटल गेहूं के प्रमाणित बीज उत्पादन का लक्ष्य रखा है। बीज उत्पादन के लिए राज्य में 21 ज़िलों को चिन्हित किया गया हैं। जिसमें 15 जिलों में व्यक्तिगत रूप से किसान और बाक़ी के छः जिलों में किसान संगठन FPO द्वारा बीज का उत्पादन किया जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट

कम तापमान में करें सरसों की बुवाई, कृषि विभाग ने दी बीज का शोधन कर बुवाई करने की सलाह

सरसों की बुवाई नवरात्र शुरू होने के साथ ही शुरू हो जाती है, लेकिन अभी तापमान अधिक होने के कारण बुवाई करना ठीक नहीं है।कृषि विभाग ने किसानों को सरसों की बुवाई के लिए एक सप्ताह रुकने की सलाह दी है।इसके साथ ही बुवाई से पहले बीज की जाँच ज़रूर करें।

पूरी र‍िपोर्ट

बिहार के इन 12 जिलों में कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए सरकार दे रही है 50 फीसदी सब्सिडी

बिहार के 12 जिलों में कोल्ड स्टोरेज खोलने पर राज्य की नीतीश सरकार 50 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है। इसकी जानकारी बिहार कृषि विभाग ने सोशल प्लेटफार्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट के जरिये शेयर किया है।

पूरी र‍िपोर्ट

ICAR पूसा में मिल रहे हैं गेहूँ के उन्नत बीज, 9 अक्टूबर तक किसान खरीद सकते हैं बीज

रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूँ की बुआई का समय आ गया है। अक्टूबर-नवंबर महीने में गेहूँ की बुआई शुरू हो जाती है और मार्च-अप्रैल तक इसकी कटाई की जाती है। ICAR पूसा, नई दिल्ली में गेहूं की उन्नत बीज की बिक्री भी शुरू हो गई है। यहाँ से बीज खरीदने के लिये किसान ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

पूरी र‍िपोर्ट

केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान..झारखंड के किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये देंगे और धान का दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का भी किया वादा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड(Jharkhand) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार आती है तो किसानों को पाँच एकड़ तक के लिए सालाना 5000 रुपए प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता दी जाएगी और किसानों से 3100 रुपए प्रति एकड़ की रेट से धान की ख़रीद की जायेगी।

पूरी र‍िपोर्ट

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों के राहत के लिए जारी किए 5,858 करोड़ की धनराशि, बिहार को मिला 655.60 करोड़

देश में कुल 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए गृह मंत्रालय की ओर से राहत राशि जारी की गई है।मंत्रालय ने इन राज्यों को राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (NDRF) से कुल 5,858.60 करोड़ रुपये दी, जिसमें बिहार को बाढ़ से बदहाली से राहत के लिए केंद्र ने 655.60 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है। 


पूरी र‍िपोर्ट

पंजाब में पराली जलाने पर होगी कड़ी कारवाई, राज्य सरकार ने नियुक्त किए 8 हजार से ज्यादा नोडल अधिकारी

पंजाब सरकार ने राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और पराली के सुचारू प्रबंधन के लिए 8045 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने धान की कटाई के मौसम में पराली जलने की घटनाओं को रोकने के लिए 79 एसडीएम, 108 तहसीलदार, 108 डीएसपी, 1140 क्लस्टर अधिकारियों और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।

पूरी र‍िपोर्ट