केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों के राहत के लिए जारी किए 5,858 करोड़ की धनराशि, बिहार को मिला 655.60 करोड़

20241003 122748 scaled - News Potli

नई दिल्ली: देश में कुल 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए गृह मंत्रालय की ओर से राहत राशि जारी की गई है।मंत्रालय ने इन राज्यों को राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (NDRF) से कुल 5,858.60 करोड़ रुपये दी, जिसमें बिहार को बाढ़ से बदहाली से राहत के लिए केंद्र ने 655.60 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है। 


इस साल पूरे देश में बारिश और बाढ़ का कहर देखा गया है।अब भी बिहार समेत बंगाल में नेपाल में भारी बारिश के कारण बाढ़ आई हुई है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इससे खरीफ सीजन की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं और किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बिहार समेत 14 राज्यों को प्राकृतिक आपदा राहत की घोषणा की है।


image 2 - News Potli

बिहार के जनपद सुपौल बाढ़ से प्रभावित

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) से केंद्रीय हिस्से के रूप में और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से अग्रिम राशि के रूप में 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को 5,858.60 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। बाढ़ प्रभावित राज्यों में असम, मिजोरम, केरल, त्रिपुरा, नगालैंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मणिपुर में नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए इंटर मिनिस्ट्रियल सेंटर टीम (IMCT) भेजी गई थी। जबकि बिहार और पश्चिम बंगाल में नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए जल्द ही आईएमसीटी भेजी जाएंगी।


गृह मंत्रालय के मुताबिक़ मौजूदा सिस्टम के अनुसार IMCT की आकलन रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित राज्यों को NDRF से अतिरिक्त वित्तीय सहायता स्वीकृत की जाएगी। मंत्रालय के मुताबिक इस साल 21 राज्यों को 14,958 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की जा चुकी है। इसमें SDRF से 21 राज्यों को 9,044 करोड़ रुपए, NDRF से 15 राज्यों को 4528 करोड़ रुपये और राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से 11 राज्यों को 1385 करोड़ रुपये शामिल हैं।



image 3 - News Potli

बिहार के जनपद सुपौल में नाव से एक जगह से दूसरे जगह जाते लोग

सबसे ज़्यादा महाराष्ट्र को 1,492 करोड़ मिला

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को 1,492 करोड़, आंध्र प्रदेश को 1,036 करोड़, असम को 716 करोड़, बिहार को 655.60 करोड़, गुजरात को 600 करोड़, हिमाचल प्रदेश को 189.20 करोड़, केरल को 145.60 करोड़, मणिपुर को 50 करोड़, मिजोरम को 21.60 करोड़, नगालैंड को 19.20 करोड़, सिक्किम को 23.60 करोड़, तेलंगाना को 416.80 करोड़, त्रिपुरा को 25 करोड़ और पश्चिम बंगाल को 468 करोड़ रुपये जारी किए हैं।ये सभी राज्य इस साल मानसून के दौरान भयंकर बारिश, बाढ़ और लैंड स्लाइड के कारण प्रभावित हुए हैं।
ये देखें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *