Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है। Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

प्याज़ २ - News Potli

35 रुपए किलो में मिलेगा प्याज … महाराष्ट्र से दिल्ली 91,960 टन प्याज ला रही है ‘कांदा एक्सप्रेस’

सरकार ने बफर स्टॉक से 91,960 टन प्याज को रेल के माध्यम से प्रमुख उपभोग केंद्रों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भेजकर 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचकर कीमतों को स्थिर करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य सब्जियों की कीमतों में उछाल को कम करना है, क्योंकि खुदरा बाजारों में प्याज की कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
केला - News Potli

केले की फसल को बर्बाद कर देते हैं ये रोग, लक्षण और बचाव का तरीका भी जानिए 

कृषि विभाग के मुताबिक़ अक्टूबर-नवंबर के महीने में केले की फसल में अक्सर पीला सिगाटोका रोग, काला सिगाटोका और पनामा विल्ट रोग का प्रभाव देखा जाता है। यह फफूंद जनित रोग है, जिसकी पहचान और प्रबंधन करना किसानों के लिए बहुत जरूरी होता है। इनके एक बार लग जाने से किसान की पूरी फसल बरबाद हो सकती है।

पूरी र‍िपोर्ट
सब्ज़ी - News Potli

अक्टूबर में इन सब्जियों की खेती बढ़ाएगी किसानों की कमाई

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में किसान ठंड के मौसम में अच्छी उत्पादन देने वाली सब्जियों की खेती कर अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। इस दौरान प्याज, फूलगोभी, ब्रोकोली, मटर और पालक की खेती कर अच्छी कमाई की जा सकती है।  

पूरी र‍िपोर्ट
चना - News Potli

केंद्र सरकार ने जारी की रबी सीजन की छह फसलों की MSP, चना, मसूर दाल और सरसों में सबसे ज़्यादा वृद्धि

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने आज मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए 6 रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) को मंजूरी दे दी है। सरकार किसानों को उचित दाम देने के इरादे से MSP दर में बढ़ोत्तरी कर दी है। केंद्र ने सबसे ज़्यादा चना, मसूर दाल और सरसों के MSP को भी बढ़ाया है। 

पूरी र‍िपोर्ट
WhatsApp Image 2024 10 16 at 3.47.36 PM - News Potli

World Food Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फ़ूड डे, जानिए क्या है इसका महत्व?

वर्ल्ड फ़ूड डे हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा और भुखमरी के मुद्दे के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साल 2024 की थीम “बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार” है, जो पर्याप्त भोजन तक पहुंच के मौलिक मानव अधिकार और भूख को मिटाने के लिए दुनिया भर की प्रतिबद्धता पर जोर देता है।

पूरी र‍िपोर्ट
रेल २ - News Potli

किसानों के लिए समर्पित ट्रेन ‘शेतकरी समृद्धि’ का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया शुभारंभ, महाराष्ट्र से बिहार तक चलेगी ये ट्रेन

15 अक्टूबर को केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने किसानों के लिए समर्पित ‘शेतकरी समृद्धि’ ट्रेन का शुभारंभ किया। ये ट्रेन महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर तक चलेगी। इसके जरिये किसान मात्र ₹4 प्रति किलो की दर से अपनी उपज को देवलाली और नासिक जैसे इलाकों से बिहार तक भेज सकेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
women - News Potli

15 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस और राष्ट्रीय महिला किसान दिवस?

हर साल विश्व स्तर पर आज, 15 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों और समुदायों के समग्र विकास करने में महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने के लिए मनाया जाता है।

पूरी र‍िपोर्ट
मक्का - News Potli

हिमाचल के किसानों के लिए ख़ुशख़बरी, प्राकृतिक मक्के की ख़रीद ₹3000 प्रति कुंटल पर करेगी सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने किसानों से वादा किया है कि राज्य सरकार प्राकृतिक तरीक़े से उगाये हुए मक्के की खरीद के लिए 3,000 रुपये प्रति क्विंटल की रेट से करेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
आलू - News Potli

आलू उत्पादन में सबसे आगे है उत्तर प्रदेश, जानिए आलू की बेहतरीन क़िस्में

भारत में ज्यादातर आलू का उत्पादन रबी सीजन में होता है, लेक‍िन कुछ जगहों पर खरीफ सीजन में भी पैदावार होती है। केंद्रीय कृष‍ि मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश, पश्च‍िम बंगाल, ब‍िहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और असम राज्यों में देश का करीब 92 फीसदी आलू पैदा होता है। उत्तर भारत में आलू की खेती के लिए कुफरी पुखराज, कुफरी चिप्सोना,  कुफरी अलंकार , कुफरी नीलकंठ  और कुफरी सिंदूरी आलू की बेहतरीन क़िस्में मानी जाती हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
makhana - News Potli

यूपी में मखाना की खेती का विस्तार, योगी सरकार दे रही है ₹40 हजार की सब्सिडी

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में मखाना की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए योजना शुरू की है। इसके तहत मखाना की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 40,000 रुपए की सब्सिडी दे रही है। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से राज्य में मखाना की खेती का विस्तार होगा, उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।

पूरी र‍िपोर्ट