केला किसानों की दुर्दशा: बाजार में महंगा, खेतों में सस्ता

केला किसानों की दुर्दशा

साल 2025 में केला किसानों की हालत खराब है। बाजार में केला 60–70 रुपये दर्जन बिक रहा है, जबकि किसानों को केवल 7 रुपये किलो मिल रहा है। लागत 800–900 रुपये क्विंटल होने के बावजूद दाम 700–800 रुपये क्विंटल तक गिर गए हैं। इसके कई वजहें हैं। अब सवाल बना हुआ है कि जब किसान को इतना कम दाम मिल रहा है तो उपभोक्ता को केला सस्ता क्यों नहीं मिलता?

केला भारतीयों के सबसे पसंदीदा और सस्ते फलों में गिना जाता है। यह न सिर्फ ऊर्जा और पोषण से भरपूर है, बल्कि छोटे बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सबके आहार का अहम हिस्सा है। बाजार में यही केला 60–70 रुपये दर्जन तक बिक रहा है, लेकिन विडंबना देखिए कि किसानों को यही केला केवल 7 रुपये किलो यानी 700 रुपये क्विंटल के भाव पर बेचना पड़ रहा है।

Screenshot 2025 09 27 at 8.08.12 AM - News Potli

कीमतों में भारी गिरावट
किसानों का कहना है कि दो साल पहले यही केला 2000 रुपये क्विंटल तक बिकता था, लेकिन अब कीमतें घटकर 700–800 रुपये क्विंटल पर आ गई हैं। लागत 800–900 रुपये क्विंटल आने के बावजूद किसानों को फसल घाटे में बेचनी पड़ रही है।

किसानों की मजबूरी

Screenshot 2025 09 27 at 8.07.51 AM - News Potli

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के किसान गोवर्धन वर्मा इस संकट से इतने परेशान हुए कि उन्होंने अपनी नई फसल तक जोत डाली। उनका कहना है,
“पिछले साल अच्छा दाम था। 1800 से लेकर 2500 तक था। लेकिन इस साल 400 , 500 और 300 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। इससे तो हमारी लागत भी नहीं निकलेगी। इसलिए मैंने ऐसा किया।”

Screenshot 2025 09 27 at 8.08.31 AM - News Potli

इसी तरह के हालात झेल रहे किसान लवकुश वर्मा कहते हैं
“हम लाख रुपये की लागत लगा रहे हैं और पचास हज़ार की कमाई हो रही है। मतलब लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। तो किसान क्या करेगा? आत्महत्या ही करेगा न। सरकार से यही कहना चाहूँगा कि कम से कम जो लगा हुआ है वो तो वापस हो जाए।”

Screenshot 2025 09 27 at 8.09.35 AM - News Potli

ये भी पढ़ें – ISMA ने 2025-26 सीजन के लिए चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य बढ़ाने की मांग की

दाम गिरने की वजहें
व्यापारियों का कहना है कि इस बार दाम गिरने के पीछे कई कारण हैं –

  • केले का रकबा ज्यादा होना,
  • बाढ़ और भूस्खलन से ट्रांसपोर्टेशन में दिक्कतें,
  • महाराष्ट्र से लेकर पंजाब और कश्मीर तक आपूर्ति में रुकावट,
  • नेपाल को जाने वाला केला भी प्रभावित होना।

इन कारणों से मांग कमजोर हुई और कीमतें टूट गईं।

Screenshot 2025 09 27 at 8.07.03 AM - News Potli

बड़ा सवाल अब भी
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब किसान को केला केवल 7 रुपये किलो मिल रहा है, तो उपभोक्ता को 50–70 रुपये दर्जन से कम पर क्यों नहीं मिलता? किसान कहते हैं कि अगर नवरात्र जैसे बड़े त्योहार और ज्यादा खपत वाले सीजन में भी उन्हें सही दाम नहीं मिला, तो फिर उम्मीद कब की जाए?

वीडियो देखिए –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *