केंद्र सरकार ने सोयाबीन फसल की MSP पर खरीद की अनुमति दे दी है। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात कर कहा कि मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसान परेशान न हों उनकी फसल MSP पर ही खरीदी जाएगी। इसके लिए अनुमति मिल गई है।
मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने उनकी फसल को MSP पर खरीद की मंजूरी दे दी है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात कर कहा कि-
पिछले दिनों मध्यप्रदेश के किसान चिंतित थे कि सोयाबीन MSP के नीचे बिक रहा था। कल रात को ही मध्यप्रदेश सरकार का MSP पर सोयाबीन की खरीदी का प्रस्ताव हमारे पास आया है। उस प्रस्ताव को हमने स्वीकृति दे दी है।
और कहा कि-
मध्यप्रदेश के किसान चिंता न करें। सोयाबीन की MSP की जो दरें हैं उस पर ही खरीदा जाएगा। किसान के पसीने की पूरी कीमत दी जाएगी।
आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में सोयाबीन उपज की सरकारी खरीद की मंजूरी दे चुकी है।खरीफ सीजन 2024-25 में सोयाबीन की खरीद पर MSP 292 रुपये से बढ़कर 4892 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। हालांकि सोयाबीन किसानों की सरकार से मांग है कि सोयाबीन की MSP 6000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक की जाए।
इस तारीख से शुरू होगी सरकारी खरीद
मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ सीजन 2024-25 के लिए धान और मोटे अनाज की सरकारी खरीद के लिए तारीखें जारी की हैं। किसानों के लिए फसल बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगी। किसानों को MSP पर फसल बेचने में मदद के लिए यह व्यवस्था की गई है। ऐसे में सोयाबीन किसान भी उपज बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
NAFED और NCCF किसानों से खरीदेंगी सोयाबीन
मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों की उपज MSP पर खरीदने की मंजूरी से पहले 8 सितंबर को केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में सोयाबीन उपज की सरकारी खरीद की मंजूरी दे चुकी है। तीनों राज्यों में सोयाबीन खरीद के लिए 2 सहकारी एजेंसियों NAFED और NCCF को जिम्मेदारी सौपी गई है। कृषि मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में सोयाबीन की खरीद के लिए सहकारी खरीद एजेंसी NAFED और NCCF के साथ ही राज्य स्तरीय एजेंसियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
सोयाबीन पर कब कितनी थी MSP
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 2024-25 सीजन के लिए सोयाबीन की ख़रीद पर MSP 4892 रुपये प्रति क्विंटल रखा है, जो पिछले साल 2023-24 सीजन में 4600 रुपये प्रति क्विंटल था। इस हिसाब से केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन में सोयाबीन खरीद के लिए 292 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए हैं।
ये देखें –
पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।