देवरिया में किसान मेला

देवरिया में किसान मेला: शिवराज सिंह ने किसानों को सशक्त बनाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर दिया जोर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के देवरिया में किसान मेला और स्व. रविन्द्र किशोर शाही की 43वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों को सशक्त बनाने, प्राकृतिक खेती अपनाने और धरती की सुरक्षा करने पर जोर दिया। साथ ही, खराब बीज और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मंत्री ने गरीबों और महिलाओं के कल्याण के लिए केंद्र की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

पूरी र‍िपोर्ट
खेती को बचाने के लिए किसानों की 17 मांगें

UP: खेती को बचाने के लिए किसानों की 17 मांगें, सरकार से जल्द कार्रवाई की अपील

लखनऊ में किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।
मुख्य मांगों में गन्ने का मूल्य ₹450 प्रति क्विंटल करना, कृषि ऋण माफी, सस्ती बिजली, फसल बीमा में सुधार, एमएसपी को कानूनी दर्जा, और आवारा पशुओं से फसल सुरक्षा शामिल हैं।किसानों ने कहा कि खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है, इसलिए सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए।

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा उचित दाम

उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए धान, मक्का, बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद एमएसपी पर शुरू कर दी है। किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इस बार धान के लिए 4000, मक्का, बाजरा और ज्वार के लिए सैकड़ों खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को उचित मूल्य और त्वरित भुगतान मिल सके, साथ ही बिचौलियों की भूमिका खत्म हो।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि योजना

यूपी के इन 12 जिलों को मिलेगा नई कृषि योजनाओं का फायदा

पीएम मोदी ने 42,000 करोड़ रुपये की कृषि योजनाओं की शुरुआत की, जिनमें यूपी के 12 जिले शामिल हैं। इन योजनाओं से दाल-तेल उत्पादन बढ़ेगा, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।

पूरी र‍िपोर्ट
बहराइच के जय सिंह बने केले की खेती के मिसाल

प्राकृतिक खेती से सफलता की कहानी, बहराइच के जय सिंह बने केले की खेती के मिसाल

यूपी के बहराइच के किसान जय सिंह 1983 से प्राकृतिक तरीकों से केले की खेती कर रहे हैं। वे गोबर की खाद, ढेंचा की ग्रीन मैन्यूरिंग और सोलराइजेशन तकनीक का उपयोग करते हैं, जिससे मिट्टी उपजाऊ और कीटों से मुक्त रहती है। उनकी विधि से केले की फसल 75–80 दिनों में तैयार होती है और उपज बेहतर मिलती है। जय सिंह की तकनीक कम लागत, अधिक मुनाफा और पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण है।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी के सबसे ज्यादा जिले शामिल

100 जिलों में चलेगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, यूपी के सबसे ज्यादा जिले शामिल

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के तहत देश के 100 कृषि जिलों का चयन किया है, जिनमें उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 12 जिले शामिल हैं। हर जिले में कृषि विकास योजना बनाई जाएगी और हर साल करीब ₹24,000 करोड़ के कार्य किए जाएंगे।योजना की निगरानी के लिए 100 केंद्रीय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में नवीन गन्ना किस्मों के लिए मिनी सीड किट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद ने किसानों के लिए नई गन्ना किस्में को.शा. 18231 और को.शा. 19231 की मिनी सीड किट की ऑनलाइन बुकिंग 4 अक्टूबर 2025 से शुरू करने की घोषणा की है। इस बार कुल 6 लाख सिंगल बैग उपलब्ध होंगे और बुकिंग केवल ऑनलाइन ही होगी। किसान अपनी बुकिंग के बाद नजदीकी शाहजहांपुर या मुजफ्फरनगर केंद्र से किट ले सकते हैं। परिषद का उद्देश्य किसानों को उच्च उत्पादन और बेहतर शुगर प्रतिशत वाली गन्ना किस्में उपलब्ध कराना है और उन्हें नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी भी देना है।

पूरी र‍िपोर्ट
दलहन आत्मनिर्भरता मिशन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को मंजूरी दी है। यह मिशन 2025-26 से 2030-31 तक चलेगा और 11,440 करोड़ रुपये का निवेश होगा। लक्ष्य 2030-31 तक दलहन उत्पादन 350 लाख टन करना और 2 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाना है। किसानों को मुफ्त बीज किट और प्रमाणित बीज मिलेंगे, कटाई के बाद नुकसान कम करने के लिए 1,000 प्रसंस्करण इकाइयां होंगी और अगले चार वर्षों में अरहर, उड़द और मसूर की 100% MSP पर खरीद सुनिश्चित होगी।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी

यूपी में मोटे अनाज की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू, 31 दिसंबर तक चलेगी खरीफ सीजन की खरीद

यूपी में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत श्री अन्न (मक्का, बाजरा, ज्वार) की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक होगी। पंजीकरण अनिवार्य है और भुगतान 48 घंटे में किसानों के खाते में जाएगा। सरकार ने एमएसपी तय कर 2.20 लाख टन बाजरा, 50 हजार टन ज्वार और 15 हजार टन मक्का खरीदने का लक्ष्य रखा है।

पूरी र‍िपोर्ट
500 क्विंटल मिलावटी आलू जब्त

गोरखपुर मंडी में बड़ी कार्रवाई, दो ट्रकों से 500 क्विंटल मिलावटी आलू जब्त

गोरखपुर की नवीन महेवा मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर दो ट्रकों से 500 क्विंटल से ज्यादा मिलावटी आलू जब्त किया। ये आलू तमिलनाडु और यूपी के कई जिलों से लाया गया था और पेंट में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से रंगा गया था। पानी में डालते ही इसका लाल रंग निकल आया। आलू के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और विभाग ने लोगों से ऐसे लाल आलू खाने से बचने की अपील की है।

पूरी र‍िपोर्ट