ISMA की रिपोर्ट

ISMA की रिपोर्ट: इस बार 18% ज्यादा होगी चीनी की पैदावार

इस साल देश में चीनी उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। ISMA की रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 सीजन में शुद्ध चीनी उत्पादन 18.5% बढ़कर 30.95 मिलियन टन तक पहुंच सकता है। महाराष्ट्र में 39%, कर्नाटक में 16%, और उत्तर प्रदेश में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।बेहतर बारिश, बढ़े हुए क्षेत्रफल और हाईटेक खेती की वजह से उत्पादन में सुधार हुआ है।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी में गन्ना पेराई सत्र शुरू

यूपी में गन्ना पेराई सत्र शुरू, किसानों को जल्द भुगतान का आदेश

उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2025-26 शुरू हो गया है। राज्य की 21 चीनी मिलों ने काम शुरू कर दिया है, जिससे किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए खेत खाली करने में राहत मिलेगी। कुल 122 में से 53 मिलों ने गन्ना खरीद के लिए मांग पत्र जारी किया है। सरकार ने मिलों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर किया जाए।

पूरी र‍िपोर्ट
हाइब्रिड और मोटे धान दोनों पर सरकार ने दी छूट

यूपी: हाइब्रिड और मोटे धान दोनों पर सरकार ने दी छूट, 13 से 15 लाख किसानों को होगा सीधा फायदा

उत्तर प्रदेश सरकार ने धान किसानों और मिलों को बड़ी राहत दी है। अब हाइब्रिड धान पर 3% और मोटे धान पर 1% की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इससे करीब 13–15 लाख किसानों को अपनी फसल का बेहतर दाम मिलेगा। सरकार इस योजना पर 186 करोड़ रुपये खर्च करेगी।धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए किसान पंजीकरण और सत्यापन अब 80% तक ऑनलाइन हो गया है। जीपीएस से ट्रांसपोर्ट और डिजिटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
बेमौसम बारिश से उत्तर प्रदेश में फसलें बर्बाद

बेमौसम बारिश से उत्तर प्रदेश में फसलें बर्बाद, सीएम योगी ने जल्द रिपोर्ट तैयार करने के दिए आदेश

उत्तर प्रदेश में चक्रवात मोंथा की वजह से हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से धान, मक्का और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को नुकसान का आकलन कर किसानों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।सरकार ने आगे के लिए सिंचाई, जल निकासी और आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने की भी तैयारी शुरू कर दी है।

पूरी र‍िपोर्ट
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 48 घंटे के भीतर भुगतान

उत्तर प्रदेश में धान की खरीद 1 नवंबर से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस साल सरकार ने कॉमन धान का MSP ₹2369 और ग्रेड ‘A’ का ₹2389 प्रति कुंतल तय किया है। किसानों को भुगतान 48 घंटे के भीतर मिलेगा।अब तक 2.17 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है और 3920 केंद्र बनाए गए हैं। सहायता के लिए किसान 1800-1800-150 पर संपर्क कर सकते हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
सीएम योगी को कहा धन्यवाद

गन्ना किसानों ने बढ़े दाम पर जताई खुशी, सीएम योगी को कहा धन्यवाद

पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। सीएम ने कहा कि किसानों का सम्मान ही प्रदेश की प्रगति की कुंजी है। उन्होंने बताया कि अब तक ₹2.90 लाख करोड़ का गन्ना भुगतान किया गया है और 122 चीनी मिलें चालू हैं। ‘स्मार्ट गन्ना किसान प्रणाली’ से पर्ची और भुगतान ऑनलाइन होने से बिचौलियों का अंत हुआ है। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि “गन्ना माफिया” और “घटतौली” जैसे शब्द अब यूपी से गायब हो चुके हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
गन्ने का sap बढ़ाया गया

गन्ने को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला, 45 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अगैती गन्ने का मूल्य ₹400 और सामान्य प्रजाति का ₹390 प्रति क्विंटल कर दिया है। राज्य सलाहकार मूल्य (SAP) में 30 रुपये प्रति क्विंटल की इस बढ़ोतरी से करीब 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फायदा 45 लाख गन्ना परिवारों को मिलेगा। इस फैसले से अगैती प्रजाति के गन्ने…

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी में 1.54 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यूपी में 1.54 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, खरीद प्रक्रिया तेज

उत्तर प्रदेश में विपणन सत्र 2025-26 के तहत धान, बाजरा, ज्वार और मक्का की खरीद में इस बार किसानों की भागीदारी बढ़ी है। अब तक 1.54 लाख किसानों ने धान बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 1.51 लाख थी। सरकार किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान कर रही है और अब तक धान के लिए 86.68 करोड़ व बाजरा के लिए 8.43 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। मक्का की खरीद 25 जिलों में, बाजरा की 33 जिलों में और ज्वार की 10 जिलों में चल रही है। 1 नवंबर से पूर्वी यूपी में धान खरीद शुरू होगी।

पूरी र‍िपोर्ट
किसानों को मिलेगा उन्नत बीज और सब्सिडी

यूपी के 5 शहरों में सीड पार्क, किसानों को मिलेगा उन्नत बीज और सब्सिडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ समेत 5 शहरों में सीड पार्क बनाने की घोषणा की। इससे किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी मदद और सब्सिडी का लाभ मिलेगा, जिससे उत्पादन और आमदनी बढ़ेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
अब यूपी के किसान सालभर कर सकेंगे मशरूम की खेती

अब यूपी के किसान सालभर कर सकेंगे मशरूम की खेती, सरकार दे रही है वातानुकूलित यूनिट लगाने पर 40% तक अनुदान

उत्तर प्रदेश के किसान अब पारंपरिक फसलों के साथ मशरूम की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। राज्य सरकार और उद्यान विभाग एयर-कंडीशन्ड यूनिट्स लगाने में किसानों की मदद कर रहे हैं, जिससे वे पूरे साल उच्च गुणवत्ता वाला मशरूम उगा सकें।

पूरी र‍िपोर्ट