30 लाख की नौकरी छोड़ मोहित ने शुरू की खेती, युवाओं के लिए प्रेरणा है उनकी कहानी

मोहित

“मैं पिछले 20 साल से कॉर्पोरेट सेक्टर में जॉब कर रहा था। मेरा 30 लाख रुपये का पैकेज था। सब कुछ सही भी चल रहा था लेकिन सुकून नहीं मिलता था, जो मुझे अब मिल रहा है। अब मैं अपने गांव में रहकर ही अपनी कॉर्पोरेट सैलरी से अधिक कमा रहा हूँ ” ये कहना है मोहित सिंह का।

सुकून, यानी मेंटल हेल्थ, भारत में काफी अंडर रेटेड मुद्दा है, जो ऐसा होना नहीं चाहिए। कोई भी काम करने या एक अच्छी जिंदगी जीने के लिए जितना जरूरी फिजिकल हेल्थ है उतना ही मेंटल हेल्थ भी है।
मोहित सिंह कहते हैं उन्हें अपनी नौकरी में अच्छा पैसा तो मिल रहा था लेकिन सुकून नहीं था, संतुष्टि नहीं थी, जो अब उन्हें खेती से मिल रहा है।

Screenshot 2025 06 18 at 9.19.22 AM - News Potli

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले कुंवर मोहित सिंह पिछले 20 साल से कॉर्पोरेट नौकरी कर रहे थे। अब वो अपने पैतृक गांव में खेती कर रहे हैं। उनके पास 30 एकड़ का एक फार्म है जिसमें उन्होंने तरबूज और केला लगाया है।

Screenshot 2025 06 18 at 9.17.26 AM - News Potli

मोहित खेती को समाज के प्रति एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं। वो कहते हैं कि हमें इस बात की संतुष्टि रहती है कि हम समाज की सेवा कर रहे हैं खेती के माध्यम से। उनके मुताबिक लोगों को कीटनाशक मुक्त अच्छा उत्पाद देना, जो डायरेक्ट लोगों के हेल्थ को प्रभावित करती है, ये किसी सेवा से कम नहीं है।

Screenshot 2025 06 18 at 9.16.57 AM 1 - News Potli

मोहित अपने खेत में कीटनाशक की जगह IPM तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। वो बताते हैं कि इसके दो फायदे हैं एक तो लागत कम होती है दूसरी उत्पाद जल्दी खराब नहीं होते।

Screenshot 2025 06 18 at 9.18.05 AM - News Potli

AC के इस्तेमाल पर उनकी क्या राय है?
कॉर्पोरेट नौकरी की किन चीजों को वो खेती में लागू करते हैं?
कॉर्पोरेट जॉब करने के बाद खेती में क्या क्या कठिनाइयाँ आती हैं?
सब सुनिए मोहित से –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *