यूपी में बढ़ रहा दलहन-तिलहन का उत्पादन, जानिए अभी जरूरत का कितना फीसदी हो रहा उत्पादन
केंद्र व राज्य सरकारें देश को दलहन-तिलहन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए इसकी खेती को बढ़ावा दे रही हैं। केंद्र सरकार ने तो किसानों से वादा भी किया है कि सरकार उनकी उपज को सौ प्रतिशत MSP पर ख़रीदेगी। दलहन हम जितना उगते हैं उससे ज़्यादा खाते हैं, इसीलिए दूसरे देशों से आयात करना पड़ता है। लेकिन यूपी में दलहन-तिलहन के उत्पादन में सुधार देखने को मिला है। प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले आठ साल में दलहन के उत्पादन में करीब ढाई गुना की वृद्धि हुई है।