प्रधानमंत्री मोदी ने खाद्य तेल की खपत 10 प्रतिशत कम करने की अपील दोहराई, मोटापे की समस्या पर दिया जोर

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के 2019-21 के आंकड़े बताते हैं कि भारत में 24 प्रतिशत महिलाएं और 23 प्रतिशत पुरुष अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हैं। इसमें यह भी पाया गया कि 15-49 आयु वर्ग की 6.4 प्रतिशत महिलाएं और 4 प्रतिशत पुरुष मोटापे से ग्रस्त हैं। 5 वर्ष से कम उम्र के अधिक वजन वाले बच्चों की व्यापकता भी बढ़ रही है और यह 3.4 प्रतिशत तक पहुँच गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
खाद आपूर्ति

प्रधानमंत्री ने किसानों से मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए उर्वरकों का विवेकपूर्ण उपयोग करने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले से उर्वरक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से मिट्टी के स्वास्थ्य के बचाव के लिए उर्वरकों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया। सरकार ने घरेलू उर्वरक उत्पादन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

पूरी र‍िपोर्ट
प्रधानमंत्री मोदी

भारत दूध, जूट, दालों में पहले और चावल, गेहूँ, कपास, फल-सब्जियों के उत्पादन में दूसरे स्थान पर, जानिए कितना है कृषि निर्यात?

प्रधानमंत्री मोदी ने 24,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की घोषणा की, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में पिछड़े 100 जिलों का उत्थान करना है। इस योजना का उद्देश्य उत्पादकता में सुधार, फसलों में विविधता लाना, बुनियादी ढाँचे का विस्तार और इन क्षेत्रों के किसानों के लिए ऋण की पहुँच बढ़ाना है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि निर्यात 4 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।

पूरी र‍िपोर्ट

आज 140 करोड़ भारतीयों का मंत्र समृद्ध भारत का निर्माण होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि आज 140 करोड़ भारतीयों का मंत्र समृद्ध भारत का निर्माण होना चाहिए। भारत हम सबका है, इसलिए हम सभी को वोकल फ़ॉर लोकल के मंत्र को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि
हम स्वदेशी को अनिवार्यता से नहीं, बल्कि पूरे विश्वास के साथ अपनाएंगे और ज़रूरत पड़ने पर दूसरों के लिए एक उदाहरण स्थापित करने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे। पीएम मोदी ने किसानों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भारत हमेशा अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की रक्षा करेगा।

पूरी र‍िपोर्ट
किसानों

किसानों के हितों से समझौता नहीं, चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े: प्रधानमंत्री मोदी

’21वीं सदी का भारत अपने समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है, डॉ. एमएस स्वामीनाथन ने भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया था, लेकिन आज की आवश्यकता सिर्फ़ खाद्यान्न की नहीं, बल्कि पोषक आहार सुरक्षा की है, ताकि हर भारतीय को पर्याप्त भोजन के साथ स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी पोषण भी मिले’

पूरी र‍िपोर्ट
किसान हितैषी उपलब्धियां

11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की किसान हितैषी उपलब्धियां

एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने किसानों के लिए किए गए कामों के बारे में बात की। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और एमएसपी बढ़ोतरी जैसे कदमों को किसान हितैषी बताया और कहा कि इनसे किसानों की आय बढ़ी है। आपको बता दें कि लगातार तीन लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करते हुए केंद्र में एनडीए की सरकार को 11 साल पूरे हो चुके है। पीएम मोदी ने एक्‍स पर लिखा कि हमारे किसान भाई-बहनों को पहले जहां छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उधार लेने को मजबूर होना पड़ता था, वहीं बीते 11 साल में हमारी सरकार के फैसलों से उनका जीवन बहुत आसान हुआ है।

पूरी र‍िपोर्ट
'स्वीट रिवॉल्यूशन'

पिछले दस सालों में 60 प्रतिशत बढ़ा शहद उत्पादन … जानिए पीएम मोदी ने ‘स्वीट रिवॉल्यूशन’ के बारे में क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में मधुमक्खी पालन का भी जिक्र किया और बढ़ते शहद उत्पादन पर खुशी जाहिर की. पीएम मोदी ने शहद की मिठास को आत्मनिर्भर भारत का स्वाद बताया. उन्होंने कहा ” 20 मई को ‘विश्व मधुमक्खी दिवस’ मनाया गया, यानी एक ऐसा दिन जो हमें याद दिलाता है कि शहद सिर्फ मिठास नहीं, बल्कि सेहत, स्वरोजगार, और आत्मनिर्भरता की मिसाल भी है. पिछले 11 वर्षों में, मधुमक्खी पालन में, भारत में एक ‘स्वीट रिवॉल्यूशन’ हुआ है. आज से 10-11 साल पहले भारत में शहद उत्पादन एक साल में करीब 70-75 हजार मीट्रिक टन होता था. आज यह बढ़कर करीब-करीब सवा लाख मीट्रिक टन के आसपास हो गया है, यानी शहद उत्पादन में करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.”

पूरी र‍िपोर्ट
सचेत ऐप

क्या है Sachet App? पीएम मोदी ने मन की बात में क्यों किया इसका जिक्र… जानें किसानों के लिए कितना उपयोगी है यह ऐप?

मन की बात कार्यक्रम के दौरान ‘सचेत ऐप’ के फायदे गिनाते हुए पीएम मोदी ने बताया कि “बाढ़, चक्रवात, सुनामी, जंगलों में आग, हिमस्खलन, आंधी, तूफान और बिजली गिरने जैसी आपदाओं से पहले ‘सचेत’ ऐप आपको सूचित कर देगा। यह ऐप क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी देता है।

पूरी र‍िपोर्ट

मखाना को GI टैग, मखाना रिसर्च सेंटर को राष्ट्रीय दर्जा, मखाना बोर्ड से किसानों की किस्मत बदलेगी…मधुबनी में बोले पीएम मोदी

‘हमने मखाने को GI टैग दिया है यानी मखाना इसी धरती का उत्पाद है, इस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है. मखाना रिसर्च सेंटर को भी नेशनल स्टेटस दिया गया है. बजट में जिस मखाना बोर्ड की घोषणा की गई है, वो बनने से मखाना किसानों का भाग्य बदलेगा.’

पूरी र‍िपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

काशी में पीएम मोदी ने बनास डेयरी के पशुपालकों को दिया 106 करोड़ रुपये का बोनस, कहा ‘काशी मेरी है और मैं काशी का हूं’

बनास डेयरी ने काशी में हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति को बदला है, खासकर महिलाओं को सशक्त बनाकर. पूर्वांचल की अनेक बहनें अब लखपति दीदी बन चुकी हैं. पहले गुजारे की चिंता थी, अब उनके कदम खुशहाली की ओर बढ़ रहे हैं. इतना ही नहीं भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है, जिसमें पिछले 10 वर्षों में 65 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. बनास डेयरी काशी संकुल 1 लाख किसानों से दूध संग्रह कर रहा है और गीर गायों का वितरण कर पशुपालकों को सशक्त बना रहा है. काशी दौरे के दौरान पीएम मोदी ने ये बातें कहीं।

पूरी र‍िपोर्ट