pm kisan

24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार से जारी करेंगे PM Kisan Nidhi की 19वीं किस्त

PM Kisan Nidhi की 19वीं किस्‍त का इंतजार अब खत्म हो गया है. क्योंकि 24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार से पीएम किसान की 19वीं किस्‍त जारी करेंगे. इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार दौरे के दौरान मीडिया से बात कर दी. वे बिहार के समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि उस दिन प्रधानमंत्री मोदी बिहार से देश भर के लाखों किसानों के लिए सम्मान निधि जारी करेंगे. इसके अलावा बिहार के लोगों के लिए भी कई योजनाओं की सौगात देंगे.

पूरी र‍िपोर्ट
बीमा सखी योजना

Bima Sakhi: क्या है बीमा सखी योजना? जानिए, क्या LIC की रेगुलर कर्मचारी होंगी ये महिलाएँ?

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और फैसला लिया है। पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए एलआईसी बीमा सखी योजना की शुरुआत की है। यह योजना 18 से 70 साल की महिलाओं के लिए है। इस योजना से पीएम मोदी देश की उन महिलाओं को भी सशक्त बनाना चाहते हैं, जो मात्र 10वीं पास हैं, जिन्होंने किसी मजबूरी में आगे की पढ़ाई पूरी नहीं की। इस योजना के तहत महिलाओं को पहले तीन साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

पूरी र‍िपोर्ट
नेशनल मिशन ऑन नैचुरल फार्मिंग को केंद्र सरकार की मंज़ूरी

क्या है नेशनल मिशन ऑन नैचुरल फार्मिंग योजना और कैसे इससे पूरे देश को फायदा मिलेगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नेशनल मिशन ऑन नैचुरल फार्मिंग (NMNF) को स्वतंत्र केंद्रीय प्रायोजित योजना के रूप में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत शुरू करने की मंजूरी दी है। ये योजना 15वें वित्त आयोग (2025-26) तक कुल 2481 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ शुरू की गई है।…

पूरी र‍िपोर्ट
मोदी - News Potli

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित लगभग 23,300 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम में कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से संबंधित लगभग 23,300 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया।

पूरी र‍िपोर्ट
oilseesds - News Potli

राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन को मंजूरी, सात वर्षों में तिलहन उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – तिलहन (एनएमईओ -तिलहन) को मंजूरी दी है, जो घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल है। मिशन को 10,103 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ 2024-25 से 2030-31 तक की सात साल की अवधि में लागू किया जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि निवेश - News Potli

लॉन्च हुआ AgriSure और Krishi Nivesh Portal, कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा



केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल 3 सितंबर को नई दिल्ली में एग्रीश्योर (AgriSure)फंड और कृषि निवेश पोर्टल लॉन्च किया.इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप्स और नये विचार को बढ़ावा देना है. सरकार ने देश में कृषि क्षेत्र में नये विचार को बढ़ावा देने के लिए अब तक 7,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है.




पूरी र‍िपोर्ट
डिजिटल कृषि मिशन और बागवानी विकास समेत केंद्र सरकार का किसानों के लिए 7 बड़े ऐलान 1 - News Potli

डिजिटल कृषि मिशन और बागवानी विकास समेत केंद्र सरकार का किसानों के लिए 7 बड़े ऐलान 




केंद्र सरकार ने देश के किसानों के लिए 14235.30 करोड़ रुपए की लागत वाली सात बड़े योजनायों का ऐलान किया है। इनमें डिजिटल कृषि मिशन, खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए फसल विज्ञान, कृषि शिक्षा और प्रबंधन को मजबूत बनाने पर काम, पशुधन स्वास्थ्य और उत्पादन को लेकर काम, बागवानी के सस्टेनेबल ड‍ेवलपमेंट पर खर्च, कृष‍ि व‍िज्ञान केंद्रों को मजबूत और कारगर बनाने पर काम और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन शामिल हैं।




पूरी र‍िपोर्ट
गन्ना 1 1 - News Potli

PM मोदी ने जारी की गन्ने की 4 नई क़िस्में, जानिए इन गन्नों की ख़ासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 जुलाई 2024 को नई दिल्ली स्थित IARI, पूसा में ICAR द्वारा फसलों की विकसित 109 जलवायु अनुकूल और जैव-सशक्त किस्मों का विमोचन किया। इनमें गन्ने की चार नई जलवायु अनुकूल किस्में भी शामिल हैं। इन नई किस्मों को विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति सहनशीलता को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। जानिए इन किस्मों की उपज और खासियत के बारे में।

पूरी र‍िपोर्ट
पीएम मोदी - News Potli

मिलेट्स प्रोडक्शन करने वाले देशों की सूची में भारत ‘किंग’, PM मोदी ने भी किया ज़िक्र

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 32वें इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एग्रिकल्चरल इकोनॉमिस्ट्स के उद्घाटन समारोह में देश में मिलेट्स (बाजरा) को बढ़ावा दिये जाना पर कहा भारत मिलेट्स का दुनिया का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है, जिसे दुनिया सुपरफूड कहती है उसे हमने ‘श्री अन्न’ की पहचान दी।

पूरी र‍िपोर्ट