मूंग और उड़द

मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द की होगी सरकारी खरीद, 19 जून से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें कितनी है MSP?

मध्यप्रदेश सरकार किसानों से मूंग और उड़द की फसल खरीदने का फैसला किया है। किसानों के हित में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की फसलों की सरकारी खरीदी के लिए राज्य सरकार 19 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

पूरी र‍िपोर्ट
मूंग और मूंगफली

इन राज्यों से MSP पर 54,166 टन मूंग और 50,750 टन मूंगफली की खरीद करेगी केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और मूंगफली खरीदने का फैसला लिया है। सरकार ने किसानों से ग्रीष्मकालीन फसल सीजन 2025-26 के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत मूंग और मूंगफली खरीदने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने खरीफ 2024-25 के लिए आंध्र प्रदेश में अरहर की खरीद अवधि 15 दिन और बढ़ा दी है।

पूरी र‍िपोर्ट
मूंग-मूंगफली

यूपी में मूंग-मूंगफली की MSP पर होगी खरीद…केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर. केंद्र सरकार ने राज्य में मूंग और मूंगफली की MSP पर खरीद की मंजूरी दे दी है. यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने इसकी जानकारी दी. सरकार के इस फैसले से जायद की खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सकेगा.

पूरी र‍िपोर्ट
MSP

MSP पर 29.92 मिलियन टन गेहूं की खरीदारी की गई, जानिए वर्तमान में FCI के पास कितना मिलियन टन है गेहूं का स्टॉक?

केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 में 29.92 मिलियन टन गेहूं की खरीद की है. यह खरीद पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत ज्यादा है और बीते तीन वर्षों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदने का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में भारतीय खाद्य निगम (FCI)…

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र

तुअर खरीद की बढ़ी तारीख, महाराष्ट्र के किसान इस तारीख तक MSP पर बेच सकते हैं अपनी उपज

महाराष्ट्र में अरहर यानी तुअर की सरकारी खरीद की समयसीमा, जो पहले 30 अप्रैल तय की गई थी, किसानों की मांग पर इस बढ़ा कर 13 मई तक कर दी गई। लेकिन अब किसानों और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पीपीएस योजना के तहत नाफेड (NAFED) और NCCF के माध्यम से हो रही तुअर खरीद की अंतिम तिथि 28 मई 2025 तक बढ़ा दी है। केंद्र की 90 दिनों की खरीद अवधि 13 मई को समाप्त हो चुकी थी।

पूरी र‍िपोर्ट
RBI report

RBI की रिपोर्ट में खुलासा… मंडियों में किसानों को MSP से भी कम मिल रहा फसलों का दाम

मई के आरबीआई बुलेटिन से पता चला है कि गेहूं को छोड़कर अधिकांश प्रमुख खाद्य फसलों के लिए मंडी कीमतें भरपूर फसल के कारण एमएसपी से कम हैं। सोयाबीन, सूरजमुखी और सरसों के तेल के कारण खाद्य तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जबकि सब्जियों की कीमतों में मिश्रित रुझान दिख रहे हैं। अनुकूल मानसून पूर्वानुमान और उर्वरक की बढ़ती मांग आगामी खरीफ सीजन के लिए सकारात्मक संकेत दे रही हैं।

पूरी र‍िपोर्ट

सरकारी गेहूं खरीद 290 लाख टन के पार, कुल खरीद 320-325 लाख टन होने का अनुमान

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने घोषणा की कि इस साल गेहूं की खरीद 290 लाख टन से अधिक हो गई है। रिकॉर्ड उत्पादन के कारण सरकार को 320-325 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है। अगले विपणन वर्ष के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य 312 लाख टन है। सरकार स्टॉक के स्तर का आकलन करने के बाद गेहूं के निर्यात पर विचार करेगी। पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने पिछले साल की तुलना में अधिक गेहूं खरीदा।

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्र सरकार

MSP पर गेहूं की खरीद 250 लाख मीट्रिक टन से अधिक, 103.89 लाख मीट्रिक टन खरीद के साथ पंजाब सबसे आगे

देश भर में केंद्र सरकार ने चालू सीजन में अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 256.3 लाख मीट्रिक टन (LMT) गेहूं की खरीद की है और इसके लिए 21.03 लाख किसानों को 62,155.96 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है. गुरुवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. सरकारी बयान के मुताबिक, इस साल 30 अप्रैल तक खरीदे गए गेहूं की मात्रा पिछले साल की इसी तारीख तक की कुल खरीद 205.41 LMT से 24.78 प्रतिशत अधिक है. पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे सभी 5 प्रमुख गेहूं खरीद राज्यों ने पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक गेहूं खरीदा है.

पूरी र‍िपोर्ट

आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत प्रमुख उत्पादक राज्यों में तुअर की खरीद जारी, 13.22 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

दालों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने में योगदान देने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए, सरकार ने खरीद वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के उत्पादन के 100% के बराबर मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत तुअर, उड़द और मसूर की खरीद को मंजूरी दी है।

पूरी र‍िपोर्ट
मूल्य समर्थन योजना

सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत 3,40,000 टन तुअर खरीदी

मूल्य समर्थन योजना के तहत सरकार ने 13 अप्रैल तक 3,40,000 टन तुअर की खरीद की है, जिसमें कर्नाटक सबसे आगे है। घरेलू कीमतों में उछाल के कारण चना की खरीद धीमी बनी हुई है, जबकि मसूर और मूंग की खरीद क्रमशः 28,700 और 3,000 टन तक पहुंच गई है।

पूरी र‍िपोर्ट