farmer protest

बैठक बेनतीजा, केंद्र और किसानों की अगली बैठक 22 फरवरी को…कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल

केंद्र सरकार के साथ चंडीगढ़ में किसानों की बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि किसान नेताओं के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। किसानों के साथ दोबारा बैठक की जाएगी, जो 22 फरवरी को होगी। वहीं, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम और किसानों के बीच बैठक अच्छे माहौल में हुई है। सरकार ने 22 फरवरी को एक और बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हिस्सा लेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
मूँगफली

केंद्र ने सोयाबीन की ख़रीद महाराष्ट्र में 24 दिन बढ़ाई, गुजरात और कर्नाटक के मूंगफली किसानों को भी राहत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2024-25 के खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और तेलंगाना में सोयाबीन की खरीद को मंजूरी दी है। 9 फरवरी 2025 तक 19.99 एलएमटी सोयाबीन की खरीद की गई है, जिससे 8,46,251 किसान लाभान्वित हुए हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
राज्यसभा सेशन

देश में 10 हजार से ज्यादा FPO काम कर रहे, ई-नाम से जुड़े 4 हजार 362 FPO

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कृषि संबंधी सवालों के जवाब देते हुए केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ई-नाम पोर्टल, FPO और न्यूनतम समर्थन मूल्य – एमएसपी सहित किसान कल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से सदन में अपनी बात रखी।

पूरी र‍िपोर्ट
ड - News Potli

यूपी में 1 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी

उत्तर प्रदेश में 1 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीदी शुरू की जाएगी। इसके लिए सरकार ने राज्यभर में 7 हजार गेहूं खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसान गेहूं को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकेंगे। इस साल रबी सीजन में राष्ट्रीय स्तर पर किसानों ने बम्पर बुवाई की है।उत्तर प्रदेश सरकार ने…

पूरी र‍िपोर्ट
रबी क्रॉप

हरियाणा में 20 मार्च से शुरू होगी सरसों, चना, मूंग और मसूर की MSP पर ख़रीद

हरियाणा सरकार राज्य में रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए तिलहन और दलहन की खरीद शुरू करने वाली है. प्रदेश में मसूर की खरीद 20 मार्च से, सरसों की खरीद 28 मार्च से, चने की खरीद 1 अप्रैल से, समर मूंग की खरीद 15 मई से और सूरजमुखी की खरीद 1 जून से शुरू होगी. 

पूरी र‍िपोर्ट
पल्स मिशन

केंद्र सरकार का ‘Pulse Mission’ पंजाब के किसानों के लिए कैसे महत्वपूर्ण हो सकता है?

पंजाब लंबे समय से गेहूं और धान की खेती पर निर्भर रहा है, जिससे कई समस्याएं पैदा हुई हैं। इनमें भूजल का अत्यधिक दोहन, मिट्टी का गिरता स्वास्थ्य, पर्यावरणीय गिरावट और कृषि आय में गिरावट शामिल है। इसीलिए राज्य को वर्तमान में कृषि विविधीकरण की आवश्यकता है। Pulse Mission पंजाब को ऐसा करने में मदद कर सकता है।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि आपूर्ति श्रृंखला को अधिक कुशल बनाने के लिए प्रयासरत : चौहान

नई दिल्ली।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि भवन, नई दिल्ली में साप्ताहिकसमीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और बाजार दरों की समीक्षा की। साथ ही, रबी सीजन में बुवाई के क्षेत्रफल और अनुमानित उत्पादन पर भी विस्तृत चर्चा की।

पूरी र‍िपोर्ट
WhatsApp Image 2025 01 29 at 1.53.03 PM - News Potli

MSP लागू करवाने के लिए राजस्थान के 45,537 गांव बंद

MSP की मांग को लेकर देशभर में अलग-अलग जगहों पर किसान अपने-अपने तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में जहां MSP की मांग को लेकर जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 65 दिनों से आमरण अनशन पर हैं, वहीं दूसरी तरफ आज राजस्थान के करीब 45,537 गांवों में भी लोग MSP की मांग कर रहे…

पूरी र‍िपोर्ट
shivraj

बाजार में गेहूं, चावल, चना, सरसों की कीमत MSP से ज़्यादा…कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक में बोले कृषि मंत्री शिवराज चौहान

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार, 20 जनवरी को कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कृषि मुद्दों पर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में रबी की बुआई की प्रगति, मौसम की स्थिति, राष्ट्रीय कीट सर्वेक्षण प्रणाली (NPSS) के माध्यम से कीट सर्वेक्षण, कृषि उत्पादों के आयात और निर्यात सहित मार्केटिंग से संबंधित कई मुद्दे पर चर्चा हुई।

पूरी र‍िपोर्ट
KISAN

14 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी मीटिंग, शामिल होने के लिए केंद्र सरकार ने किसान नेताओं को भेजा पत्र

MSP गारंटी क़ानून समेत अपने कुछ अन्य माँगों को लेकर किसान पिछले 13 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसानों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान पंजाब के खनौरी और शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 54 दिन हो चुके हैं। लेकिन अब खबर है कि कल रात यानी 18 जनवरी 2025 को केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय की तरफ़ से पत्र लिखकर किसान नेताओं को मीटिंग के लिए बुलाया गया है।

पूरी र‍िपोर्ट