कृषि मंत्री शिवराज सिंह

मिजोरम के फूलों की खुशबू पूरी दुनिया को आकर्षित करती है, मार्केटिंग के जरिए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा: चौहान

इन दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह पूर्वोत्तर दौरे पर हैं। पहला दिन उनका मिजोरम में बिता। मिजोरम के कृषि क्षेत्र के विकास पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे मिजोरम की फसलें हो, चाहे फल, पैशन फ्रूट्स, अदरक, हल्दी, गोभी, बैंगन, टमाटर इत्यादि सबका बहुत महत्व है। यहां के फूल की सुगन्ध सारी दुनिया को आकर्षित करती है। अब हमारा लक्ष्य है कि इन फसलों को केवल मिजोरम तक ही सीमित नहीं रहने देना है। इनकी मार्किटिंग, ब्राडिंग करके देश और दुनिया में भेजना है। इसमें हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। हमें किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।

पूरी र‍िपोर्ट
Anthurium Flowers - News Potli

मिजोरम के एंथुरियम फूलों से महका सिंगापुर, APEDA की इस पहल से भारत की फूल खेती को मिलेगा बढ़ावा

भारत की फूल खेती निर्यात क्षमता को बढ़ाने की दिशा में (विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र -नार्थ ईस्ट ) एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने मिजोरम के बागवानी विभाग के सहयोग से आइजोल (मिजोरम) से सिंगापुर के लिए एंथुरियम फूलों की पहली खेप को सफलतापूर्वक रवाना किया। हाइब्रिड (फिजिटल) प्रारूप में आयोजित यह कार्यक्रम 26 फरवरी, 2025 को हुआ।

पूरी र‍िपोर्ट