किसान आत्महत्या

महाराष्ट्र में जनवरी से मार्च 2025 के बीच 700 से ज्यादा किसानों ने की Suicide, मंत्री ने विधानपरिषद में दी जानकारी

Maharashtra में जनवरी से मार्च 2025 के बीच 700 से ज्यादा किसानों ने Suicide की है. इसमें से अधिकतर किसान Vidarbha क्षेत्र के हैं. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में महाराष्ट्र में लगभग 2,635 किसानों ने आत्महत्या की थी, जबकि साल 2023 में लगभग 2,851 किसानों ने आत्महत्या की थी.

पूरी र‍िपोर्ट
गन्ने की खेती

AI की मदद से 50 फीसदी तक कम पानी में 30 फीसदी तक बढ़ सकता है गन्ना उत्पादन: एक्सपर्ट

कृषि, दुनिया के सबसे पुराने और सबसे महत्वपूर्ण व्यवसायों में से एक है, जिसमें तेजी से तकनीकी परिवर्तन हो रहा है और यह परिवर्तन AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से प्रेरित है।एक एक्सपर्ट के मुताबिक AI के इस्तेमाल से गन्ने की खेती में पानी की जरूरत को 50 फीसदी तक कम कर प्रति एकड़ उत्पादन में करीब 30 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा सकती है।

पूरी र‍िपोर्ट
जलवायु अनुकूल नई किस्में

जलवायु अनुकूल नई किस्में विकसित करने की जरूरत: कृषि मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान अभियान के छठे दिन महाराष्ट्र के पुणे स्थित, नारायणगांव, कृषि विज्ञान केंद्र से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को आगे बढ़ाते हुए, किसानों से संवाद किया। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब-तक कृषि मंत्री, कृषि विभाग व वैज्ञानिक खेतों तक नहीं पहुंचेंगे, खेती को सही दिशा नहीं मिल सकती। व्यावहारिक समस्याओं को समझे बिना मात्र कागज पर योजनाएं बनाने का कोई अर्थ नहीं है।

पूरी र‍िपोर्ट
Screenshot 2025 05 27 at 5.11.07 PM 2 - News Potli

महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक…राज्य के कृषि विभाग ने किसानों को अभी बुवाई ना करने की दी सलाह

महाराष्‍ट्र में 25 मई यानी रविवार को मॉनसून ने दस्तक दे दी. लेकिन उससे पहले प्री-मॉनसून की बारिश ने ही किसानों को बड़ा नुकसान कर दिया है. अब मॉनसून के आते ही किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं. लेकिन कृषि विभाग की तरफ से किसानों को अभी बुवाई न करने की सलाह दी गई है.

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र

तुअर खरीद की बढ़ी तारीख, महाराष्ट्र के किसान इस तारीख तक MSP पर बेच सकते हैं अपनी उपज

महाराष्ट्र में अरहर यानी तुअर की सरकारी खरीद की समयसीमा, जो पहले 30 अप्रैल तय की गई थी, किसानों की मांग पर इस बढ़ा कर 13 मई तक कर दी गई। लेकिन अब किसानों और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पीपीएस योजना के तहत नाफेड (NAFED) और NCCF के माध्यम से हो रही तुअर खरीद की अंतिम तिथि 28 मई 2025 तक बढ़ा दी है। केंद्र की 90 दिनों की खरीद अवधि 13 मई को समाप्त हो चुकी थी।

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सोयाबीन की खेती में दो लाख हेक्टेयर की कमी आने का अनुमान… लेकिन क्यों?

महाराष्ट्र में सोयाबीन की खेती में दो लाख हेक्टेयर की कमी आने का अनुमान है। पिछले साल के कम रिटर्न और सरकारी नीतियों से किसान निराश हैं। और उन्हें दूसरी फसलें ज़्यादा सही लग रही हैं। राज्य के कृषि विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पिछले वर्ष उपज पर कम लाभ के कारण महाराष्ट्र में सोयाबीन की खेती का रकबा दो लाख हेक्टेयर कम होने की उम्मीद है।

पूरी र‍िपोर्ट
सॉइल मैप

सॉइल मैप वाला पहला राज्य बना महाराष्‍ट्र , कृषि मंत्री चौहान ने कहा 29 मई से 12 जून तक कृषि वैज्ञानिक करेंगे गांवों का दौरा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्‍ट्र के नागपुर में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हम महाराष्‍ट्र से ‘एक राष्‍ट्र, एक कृषि और एक टीम’ का ऐलान कर रहे हैं. आज यहां केंद्र सरकार है, राज्य सरकार है, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक और कृषि विभाग का पूरा अमला मौजूद है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, राज्य कृषि मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), कृषि विज्ञान केंद्र और सभी कृषि संस्थान एक टीम की तरह मिलकर काम करें.

पूरी र‍िपोर्ट
ओमकार रनाडे महाराष्ट्र में रत्नागिरी में रहते हैं। आम की तीन वरायटी अल्फांसों यानि हापुस, पायरी, और केसर से उनका सालाना टर्नओवर करीब 90 लाख रुपये का है।

युवा किसान ने सोशल मीडिया पर बेच दिया 90 लाख रुपये का आम

ओमकार रनाडे महाराष्ट्र में रत्नागिरी में रहते हैं। आम की तीन वरायटी अल्फांसों यानि हापुस, पायरी, और केसर से उनका सालाना टर्नओवर करीब 90 लाख रुपये का है। ओमकार रनाडे आज देश के उन किसानों में गिने जाते हैं, जो खुद की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और आधुनिक तकनीकों के सहारे सफल Agribusiness कर रहे हैं। न्यूज़…

पूरी र‍िपोर्ट
मछली पालन - News Potli

महाराष्‍ट्र सरकार ने मछली पालन को दिया खेती का दर्जा, चार लाख से ज्यादा मछली पालकों को मिलेगा इसका फायदा

एक महत्वपूर्ण पहल के तहत महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य में मछली पालन क्षेत्र को कृषि का दर्जा दे दिया. इससे मछुआरों को किसानों की तरह समान सुविधाएं और रियायतें मिल सकेंगी. सरकार के इस फैसले से मछली पालकों और मछली संरक्षणकर्ताओं को लाभ होगा, जो पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का दावा कर सकते हैं. राज्य के मछली पालन मंत्री नितेश राणे ने कहा कि इस फैसले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी क्योंकि मत्स्य पालन अंशधारकों को विभिन्न बुनियादी सुविधाएं और सब्सिडी भी मिलेगी.

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

रसायनिक खादों के उपयोग को कम करने के लिए प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा: कृषि मंत्री

‘आज रसायनिक खाद, केमिकल के कारण केवल इंसान का ही स्वास्थ्य खराब नहीं हो रहा है, बल्कि धरती का भी स्वास्थ्य खराब हो रहा है. जरूरत हो या ना हो, हम जमीन में रसायनों का धड़ल्ले से इस्‍तेमाल कर रहें हैं और उन्हीं उत्पादों को खाने से इंसान का भी स्वास्थ्य खराब हो रहा है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन शुरू किया गया है.’ नंदूरबार में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

पूरी र‍िपोर्ट