ISMA की रिपोर्ट

ISMA की रिपोर्ट: इस बार 18% ज्यादा होगी चीनी की पैदावार

इस साल देश में चीनी उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। ISMA की रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 सीजन में शुद्ध चीनी उत्पादन 18.5% बढ़कर 30.95 मिलियन टन तक पहुंच सकता है। महाराष्ट्र में 39%, कर्नाटक में 16%, और उत्तर प्रदेश में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।बेहतर बारिश, बढ़े हुए क्षेत्रफल और हाईटेक खेती की वजह से उत्पादन में सुधार हुआ है।

पूरी र‍िपोर्ट
भारत में छोटे किसानों के लिए नई उम्मीद 'Agroforestry',

भारत में छोटे किसानों के लिए नई उम्मीद ‘Agroforestry’, मुनाफा और पर्यावरण दोनों का संतुलन

भारत के किसानों के लिए नया एग्रोफॉरेस्ट्री मॉडल तैयार किया गया है, जिसमें एक ही खेत में पेड़, फसलें और पशु पाले जाते हैं। इससे किसान सालभर कमाई कर सकते हैं। शुरुआती सालों में फसलों और पशुपालन से, और बाद में फलों व लकड़ी के पेड़ों से। यह मॉडल मिट्टी और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद है, बस किसानों को इसके लिए ट्रेनिंग और सरकारी मदद की जरूरत होगी।

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र की फसल बर्बादी

महाराष्ट्र की फसल बर्बादी, अमित शाह ने राज्य सरकार से नुकसान की मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी फसल नुकसान की राहत में देरी नहीं करेंगे। राज्य सरकार से कृषि नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। भारी बारिश से 70 लाख एकड़ में 50% खरीफ फसलें प्रभावित हुई हैं। शाह ने किसानों और महाराष्ट्र की सहकारी संस्थाओं की तारीफ की और केंद्र की राहत योजनाओं का उल्लेख किया।

पूरी र‍िपोर्ट
किसानों की आत्महत्या के आंकड़े चिंताजनक

कर्ज, मौसम और बाजार की मार से टूट रहे किसान, किसानों की आत्महत्या के आंकड़े चिंताजनक

महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जनवरी से सितंबर 2025 के बीच यह संख्या 1,700 से ऊपर पहुंचने का अनुमान है। अकेले मराठवाड़ा में 520 और सिर्फ बीड जिले में 120 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की। सरकार के मुताबिक 1,546 किसानों की आत्महत्या के मामलों में 517 परिवारों को मुआवजा मंजूर हुआ है, जबकि कई मामले जांच में हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र में बाढ़ और अतिवृष्टि से तबाही

महाराष्ट्र में बाढ़ और अतिवृष्टि से तबाही, करीब 18 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद

महाराष्ट्र में अतिवृष्टि और बाढ़ से 30 जिले प्रभावित हुए हैं, जहां करीब 18 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन, कपास, मक्का, दलहन और मूंगफली जैसी फसलें बर्बाद हो गईं। सबसे ज्यादा नुकसान जलगांव और मराठवाड़ा में हुआ है। राज्य सरकार ने किसानों को मुआवजा और राहत राशि जल्द देने का आश्वासन दिया है, जबकि IMD ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पूरी र‍िपोर्ट
केला खेती

केला खेती में नवाचार के लिए Jain Irrigation को ICAR–NRCB ने दिया बड़ा सम्मान

जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड (JISL), जो कृषि-तकनीक नवाचारों और टिकाऊ खेती के समाधानों में विश्व स्तर पर अग्रणी है, को आईसीएआर-राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र (NCRB) ने अपने 32वें स्थापना दिवस और किसान मेले के अवसर पर प्रतिष्ठित “स्मार्ट केला फार्म-टेक प्रमोशन अवार्ड” से सम्मानित किया।

पूरी र‍िपोर्ट
ISMA

ISMA ने गन्ना उत्पादकता बढ़ाने के लिए लॉन्च किया AI नेटवर्क

भारतीय चीनी एवं जैव-ऊर्जा निर्माता संघ (ISMA) ने महाराष्ट्र के बारामती स्थित कृषि विकास ट्रस्ट (ADT) के साथ साझेदारी में राष्ट्रीय AI-ML नेटवर्क कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। ISMA ने कहा कि यह पहल गन्ने की उत्पादकता, गुणवत्ता, स्थिरता और किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए AI की शक्ति का लाभ उठाएगी।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री कोकाटे

महाराष्ट्र में विधान परिषद में मोबाइल गेम खेलने वाले कृषि मंत्री कोकाटे को पद से हटाया गया, अब मिली नई जिम्मेदारी

महाराष्ट्र में राकांपा विधायक माणिकराव कोकाटे को कृषि मंत्री के पद से हटाया गया. मोबाइल पर रमी गेम खेलने के विवाद के बाद उन्हें खेल व अल्पसंख्यक विभाग सौंपा गया है. अब कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दत्तात्रेय भरणे को दी गई है.

पूरी र‍िपोर्ट
अरहर

अरहर के रकबे में 8 प्रतिशत की गिरावट, प्रमुख उत्पादक राज्यों में किसानों की रुचि दूसरी फसलों में

इस खरीफ फसल सीजन में अरहर/तुअर का रकबा पिछले साल के स्तर से पीछे है, खासकर कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में रकबे में गिरावट के कारण, क्योंकि किसानों का एक वर्ग मक्का, कपास और तिलहन जैसी अन्य लाभकारी फसलों की ओर रुख कर रहा है। हालांकि, तेलंगाना में इस रुझान के उलट, तुअर के रकबे में बढ़ोतरी देखी गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
मोरिंगा - News Potli

बहुउपयोगी मोरिंगा की खेती से करोड़ों की कमाई, जानिए पोषक तत्वों से भरपूर सहजन की खेती कैसे होती है?

मोरिंगा एक बहुउपयोगी पौधा है। इसका फूल, फल और पत्तियों का भोजन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सहजन का छाल, पत्ती, बीज, गोंद, जड़ आदि से आयुर्वेदिक दवा तैयार किया जाता है, जो लगभग 300 से ज़्यादा बीमारियों के इलाज में काम आता है। सहजन के पौधा से गूदा निकालकर कपड़ा और कागज उद्योग के काम में इस्तेमाल किया जाता है। सहजन बिना किसी विशेष देखभाल और एक तरह से कम से कम लागत पर आमदनी देनी वाली फसल है।

पूरी र‍िपोर्ट