एक एकड़ से 14 लाख तक कमा

एक एकड़ से 14 लाख तक कमाई, सही तकनीक और टाइमिंग ने बदली अदरक की खेती की तस्वीर

महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के किसान तुकाराम ने अदरक की खेती में सही तकनीक, टाइमिंग और योजना अपनाकर एक एकड़ से करीब 14 लाख रुपये तक की कमाई की है। रेज्ड बेड, सही दूरी पर बुवाई, बीज की बेहतर तैयारी और आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से उन्होंने उत्पादन और मुनाफा दोनों बढ़ाए।

पूरी र‍िपोर्ट
50 हजार लोग शामिल

महाराष्ट्र: किसान-मजदूर-आदिवासी एकजुट, सीपीएम ने 40 हजार लोगों के साथ निकाला पैदल मार्च

ठाणे–पालघर से माकपा का लॉन्ग मार्च शुरू हुआ, जिसमें करीब 40 हजार किसान और आदिवासी शामिल हैं। यह मार्च वनाधिकार कानून के अमल, बंदर परियोजनाओं के विरोध, रोजगार गारंटी कानून में बदलाव और स्मार्ट मीटर के खिलाफ निकाला गया है।

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र और कर्नाटक

महाराष्ट्र और कर्नाटक में बढ़ता किसान संकट, आत्महत्याओं के आंकड़े चिंताजनक

महाराष्ट्र और कर्नाटक दोनों राज्यों में किसान आत्महत्याओं की स्थिति बेहद गंभीर है। महाराष्ट्र में जनवरी–सितंबर 2025 के बीच 781 किसानों ने आत्महत्या की, जबकि कर्नाटक में नवंबर 2025 तक 377 मामले दर्ज हुए। दोनों ही जगह आत्महत्याओं की बड़ी वजह कर्ज़, फसल नुकसान और मौसम है।

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र में किसानों के कर्ज का मामला फिर चर्चा में

महाराष्ट्र में किसानों के कर्ज का मामला फिर चर्चा में, किसान नेता ने सीएम को लिखी चिट्ठी

महाराष्ट्र में किसान नेता विजय जवांधिया ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से जल्द किसानों को फसल ऋण जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में फसलें बर्बाद होने के बाद किसान आर्थिक तंगी में हैं और रबी की बुवाई के लिए तुरंत मदद ज़रूरी है। फडणवीस सरकार ने जून 2026 तक कर्जमाफी पर विचार करने के लिए समिति बनाई है और अब तक 31,638 करोड़ रुपये का राहत पैकेज घोषित किया है।

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र में किसानों के कर्ज माफी की तैयारी

फडणवीस सरकार का वादा, जून 2026 तक किसानों का कर्ज होगा माफ

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के कर्ज माफ़ी के लिए प्रवीण परदेशी की अध्यक्षता में समिति बनाई है। यह समिति अप्रैल 2026 तक रिपोर्ट देगी और जून तक कर्ज माफ़ी लागू की जाएगी। सरकार पर आर्थिक बोझ के बावजूद किसानों को राहत देने का वादा किया गया है।

पूरी र‍िपोर्ट
मॉनसून की विदाई के बाद भी बारिश ने मचाया कहर

मॉनसून की विदाई के बाद भी बारिश ने मचाया कहर, सोयाबीन के ढेर बहे, किसानों के सामने बड़ा संकट

महाराष्ट्र के लातूर जिले में मॉनसून की विदाई के बाद भी मूसलाधार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश से किसानों की सोयाबीन की फसलें खेतों में भीग गईं और कई जगह बह गईं। पहले से ही मौसम की मार झेल रहे किसानों के सामने अब नया संकट खड़ा हो गया है।

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के कपास किसानों को मिला 5 साल में ₹3,653 करोड़ का बीमा मुआवज़ा

पिछले 5 सालों में महाराष्ट्र के कपास किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ₹3,653 करोड़ का मुआवज़ा मिला है।विदर्भ क्षेत्र के किसानों को इससे सबसे ज़्यादा लाभ हुआ है।साल 2024–25 में राज्य ने 92.32 लाख गांठ कपास का रिकॉर्ड उत्पादन किया।वहीं, CCI ने किसानों से 144.55 लाख क्विंटल कपास खरीदकर उन्हें ₹10,714 करोड़ का भुगतान किया।
इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और कपास उत्पादन में स्थिरता आई

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कर्ज़मुक्ति के बिना राहत पैकेज पर किसान सभा का विरोध

किसान सभा ने महाराष्ट्र सरकार के ₹31,628 करोड़ राहत पैकेज की आलोचना करते हुए कहा कि सबसे जरूरी कदम किसानों को पूरी तरह कर्ज़मुक्त करना है। पैकेज में केवल ₹6,500 करोड़ नई सहायता है, बाकी राशि पुराने प्रावधानों और फसल बीमा का जोड़ है। किसान सभा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी, तो 10 अक्टूबर को सभी तहसील कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार का किसानों के लिए ₹31,628 करोड़ का बड़ा राहत पैकेज

महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ और फसल नुकसान से जूझ रहे किसानों के लिए ₹31,628 करोड़ का राहत पैकेज घोषित किया है। इस पैकेज में ₹18,000 करोड़ का फसल बीमा, प्रति हेक्टेयर ₹47,000 नकद और ₹3 लाख मनरेगा सहायता शामिल है। फसल नुकसान के लिए ₹6,175 करोड़ और रबी फसलों के लिए अतिरिक्त ₹10,000 प्रति हेक्टेयर की मदद दी जाएगी। यह राहत 29 जिलों के किसानों को मिलेगी, जहां 68 लाख हेक्टेयर फसलें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र की फसल बर्बादी

महाराष्ट्र की फसल बर्बादी, अमित शाह ने राज्य सरकार से नुकसान की मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी फसल नुकसान की राहत में देरी नहीं करेंगे। राज्य सरकार से कृषि नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। भारी बारिश से 70 लाख एकड़ में 50% खरीफ फसलें प्रभावित हुई हैं। शाह ने किसानों और महाराष्ट्र की सहकारी संस्थाओं की तारीफ की और केंद्र की राहत योजनाओं का उल्लेख किया।

पूरी र‍िपोर्ट