एक एकड़ से 14 लाख तक कमाई, सही तकनीक और टाइमिंग ने बदली अदरक की खेती की तस्वीर

एक एकड़ से 14 लाख तक कमा

महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के किसान तुकाराम ने अदरक की खेती में सही तकनीक, टाइमिंग और योजना अपनाकर एक एकड़ से करीब 14 लाख रुपये तक की कमाई की है। रेज्ड बेड, सही दूरी पर बुवाई, बीज की बेहतर तैयारी और आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से उन्होंने उत्पादन और मुनाफा दोनों बढ़ाए।

अगर खेती सही तकनीक, सही समय और सही योजना के साथ की जाए, तो यह किसी भी बिज़नेस से कम मुनाफे वाली नहीं होती। महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के दरेगांव गांव के किसान तुकाराम ने अदरक की खेती से यही साबित कर दिखाया है। तुकाराम पिछले 12 सालों से अदरक की खेती कर रहे हैं और उनके अनुभव ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है कि आज वे एक एकड़ से करीब 14 लाख रुपये तक की कमाई कर लेते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने 5 एकड़ में अदरक की खेती कर करीब 90 लाख रुपये की शानदार कमाई की है।

तुकाराम बताते हैं कि अदरक की खेती में सिर्फ मेहनत काफी नहीं होती, बल्कि बुवाई से लेकर कटाई और बाजार तक हर कदम पर सही फैसला लेना जरूरी होता है। उन्होंने खेती के कुछ छोटे लेकिन बेहद अहम तरीकों में बदलाव किए, जिनका सीधा असर उत्पादन और मुनाफे पर पड़ा।

Screenshot 2026 01 27 at 5.19.23 PM - News Potli

हार्वेस्टिंग देर से, उत्पादन ज्यादा
तुकाराम ने अदरक की कटाई जल्दी करने के बजाय उसका समय बढ़ाया। इससे अदरक की गांठें ज्यादा बड़ी और भारी हुईं, जिससे कुल उत्पादन और कमाई दोनों बढ़ गए।

Screenshot 2026 01 27 at 5.17.33 PM - News Potli

रेज्ड बेड से बीमारी पर काबू
समतल खेत की बजाय उन्होंने रेज्ड बेड पद्धति अपनाई। इससे खेत में पानी की निकासी बेहतर हुई और अदरक की फसल को लगने वाली बीमारियों का खतरा काफी कम हो गया।

Screenshot 2026 01 27 at 5.18.12 PM - News Potli

ये भी पढ़ें- मिर्च की कमी ने बढ़ाए दाम, किसानों को मिल रहा बेहतर भाव

बुवाई में सही दूरी बनी सफलता की कुंजी
तुकाराम ने बुवाई के समय बीज से बीज के बीच उचित दूरी रखी। इससे पौधों को भरपूर पोषण और हवा मिली, जिससे फसल मजबूत और एकसार तैयार हुई।

Screenshot 2026 01 27 at 5.18.40 PM - News Potli

बीज की तैयारी पर खास ध्यान
बुवाई से पहले बीज को सीधे खेत में डालने के बजाय कुछ समय तक छप्पर में रखा गया। इससे बीज की गुणवत्ता सुधरी और अंकुरण बेहतर हुआ, जिससे फसल की शुरुआत मजबूत रही।

Screenshot 2026 01 27 at 5.19.00 PM 1 - News Potli

मशीन से धुलाई, बाजार में बेहतर दाम
हार्वेस्टिंग के बाद अदरक की सफाई के लिए एडवांस मशीन का इस्तेमाल किया गया। साफ और एकसमान अदरक मिलने से बाजार में बेहतर भाव मिला और व्यापारियों की मांग भी बढ़ी।

Screenshot 2026 01 27 at 5.21.33 PM - News Potli

तुकाराम का कहना है कि अदरक की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी, सही जलवायु और समय पर की गई देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी होती है। उनका यह मॉडल आज कई किसानों के लिए प्रेरणा बन रहा है। सही तकनीक और समझदारी के साथ अदरक की खेती कर किसान भी अच्छी पैदावार और शानदार मुनाफा कमा सकते हैं।

देखिए –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *