अमेरिका तक पहुंचा बिहार का मखाना, औसतन उत्पादन 16 क्विंटल से बढ़कर 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हुआ

2012 तक राज्य में करीब 13 हजार हेक्टेयर भूमि पर मखाना की खेती होती थी, जो अब बढ़कर 35,224 हेक्टेयर तक पहुंच गई है. इसके साथ ही उत्पादकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जहां पहले प्रति हेक्टेयर औसतन 16 क्विंटल उत्पादन होता था, वहीं अब यह बढ़कर 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गया है.

पूरी र‍िपोर्ट
दाल

दाल की खेती के कितने फायदे?

आप जानकर हैरान होंगे कि वित्त वर्ष 2024 में भारत का दाल आयात 84% बढ़कर छह साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।आपको बता दें कि भारत विश्व में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक (वैश्विक उत्पादन का 25%), उपभोक्ता (विश्व खपत का 27%), तथा आयातक (दालों का 14%) है।

पूरी र‍िपोर्ट
हरियाणा

हरियाणा में धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा, सरकार दे रही है 4500 रुपये बोनस

हरियाणा में धान की सीधी बिजाई यानी DSR तकनीक से खेती करने वाले किसानों को सरकार 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है.

पूरी र‍िपोर्ट

बिहार में खाद्यान्न उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 14.73 लाख टन अधिक होने का अनुमान, कृषि मंत्री सिन्हा ने बताई इसकी वजह

बिहार सरकार कृषि विभाग वर्ष 2024-25 के लिए तृतीय अग्रिम पूर्वानुमान जारी किया. राज्य में खाद्यान्न उत्पादन 226.807 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल की तुलना में 14.73 लाख टन अधिक है. कृषि विभाग ने चावल, गेहूं और मक्का में रिकॉर्ड उत्पादन की भी उम्मीद जताई है.

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री चौहान

हफ्ते में 3 दिन खेतों में जाएंगे KVK वैज्ञानिक, खुद से शोध कर रहे किसानों को दिया जाएगा बढ़ावा.. पढ़िए प्रेस कांफ्रेंस में और क्या बोले चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान से हमें भी काफी कुछ सीखने को मिला है। अब इन सबक के आधार पर आगे काम होगा। उन्होंने कहा कि अनिवार्य रूप से कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सप्ताह में तीन दिन खेतों में जाएंगे और किसानों से संवाद करेंगे। 

पूरी र‍िपोर्ट
आम

भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक है, जानिए कौन से हैं टॉप पांच राज्य?

भारत दुनिया में आम का सबसे बड़ा उत्पादक है। दुनिया के लगभग आधे आम यहीं उगाए जाते हैं। भारत के कई हिस्सों में आम उगाए जाते हैं। आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है, जो देश के कुल उत्पादन में लगभग 25-26% का योगदान देता है। भारत में उगाई जाने वाली आम की प्रमुख किस्मों में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, सफेदा, अल्फांसो , केसर, नीलम, हिमसागर और तोतापुरी शामिल हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
मोहित

30 लाख की नौकरी छोड़ मोहित ने शुरू की खेती, युवाओं के लिए प्रेरणा है उनकी कहानी

“मैं पिछले 20 साल से कॉर्पोरेट सेक्टर में जॉब कर रहा था। मेरा 30 लाख रुपये का पैकेज था। सब कुछ सही भी चल रहा था लेकिन सुकून नहीं मिलता था, जो मुझे अब मिल रहा है। अब मैं अपने गांव में रहकर ही अपनी कॉर्पोरेट सैलरी से अधिक कमा रहा हूँ ” ये कहना है मोहित सिंह का।

पूरी र‍िपोर्ट
खरीफ फसल

खरीफ फसल की बुवाई का रकबा 89.29 लाख हेक्टेयर पहुंचा, कपास के रकबे में गिरावट..जानिए धान, गन्ना और दलहन का हाल?

भारत में खरीफ की बुआई 13 जून 2025 तक 89.29 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। यह पिछले साल की इसी अवधि से 1.48 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। कृषि मंत्रालय ने धान, दलहन, गन्ना और तिलहन के नए आंकड़े जारी किए हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्रालय

कृषि मंत्रालय ने जारी किए उर्वरक संबंधी नए आदेश, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना और फसल उत्पादकता बढ़ाना लक्ष्य

कृषि मंत्रालय के उर्वरक संबंधी इस नए आदेश का मकसद बायोस्टिमुलेंट्स, माइक्रोबियल फॉर्मूलेशन और बायोकेमिकल उर्वरकों के लिए नए स्‍टैंडर्ड लागू करके फसल उत्पादकता और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है.

पूरी र‍िपोर्ट

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ की बुआई के लिए 20 जून तक किसानों को बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

बिहार सरकार ने खरीफ सीजन 2025 के लिए बीज वितरण अभियान तेज किया है. उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 20 जून तक प्रमाणित बीज किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने धान, मक्का और अरहर के लिए वितरण लक्ष्य तय किए हैं. पटना। बिहार में किसानों को खरीफ फसल की बुआई के…

पूरी र‍िपोर्ट