गुजरात सरकार

धान से रागी तक, गुजरात सरकार ने MSP खरीद के लिए खोले 364 केंद्र

गुजरात सरकार 24 नवंबर से खरीफ सीजन की फसलों धान, बाजरा, ज्वार, मक्का और रागी की MSP पर सीधी खरीद शुरू कर रही है।धान सहित सभी फसलों के लिए अलग-अलग खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सरकार तय मात्रा में रजिस्टर्ड किसानों से फसल खरीदेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
सस्ती तरल खाद

ड्रैगन फ्रूट की हाई-डेंसिटी खेती से बढ़ी कमाई, सस्ती तरल खाद से 80% तक कम हुआ खर्च

मुंबई के स्मिथ देढिया ने स्पेन से MBA करने के बाद खेती को चुना और कच्छ में ड्रैगन फ्रूट की आधुनिक खेती शुरू की। उन्होंने हाई-डेंसिटी तकनीक, ट्रेलिस सिस्टम और एडवांस ड्रिप सिंचाई से पैदावार बढ़ाई। साथ ही 25 टन टैंक में गोबर, SSP और DAP मिलाकर सस्ती तरल खाद तैयार करने की तकनीक विकसित की, जिससे पौधों की ग्रोथ तेज़ होती है और खाद का खर्च 80% तक घट जाता है। उनकी कहानी बताती है कि आधुनिक तकनीक से खेती को मुनाफ़े का बिज़नेस बनाया जा सकता है।

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया, अभियान के अंतिम दिन गुजरात के बारडोली में किसान चौपाल में शामिल हुए कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी जमीन के कुछ हिस्से में प्राकृतिक खेती जरूर करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती धरती मां को बचाने का अभियान है। चौहान ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से धरती खराब हो रही है औऱ इसलिए सरकार ने प्राकृतिक खेती मिशन बनाया है ताकि अगली पीढ़ी के लिए धरती बची रहे।

पूरी र‍िपोर्ट

किसानों के फसल भंडारण की समस्या को दूर करने लिये गुजरात सरकार ने किसानों के लिये मुख्यमंत्री फसल भंडारण योजना की शुरुआत की है, साथ ही दिनभर की और ज़रूरी खबरें देखें

दिनभर की खेती किसानी से जुड़ी खबरों की न्यूज पोटली में आपका स्वागत है। चलिए देखते हैं आज की पोटली में किसानों के लिए क्या क्या नया है। 1.किसानों के फसलों के भंडारण की समस्या को दूर करने लिये गुजरात सरकार ने किसानों के लिये मुख्यमंत्री फसल भंडारण योजना की शुरुआत की है। फसल का…

पूरी र‍िपोर्ट