मखाना खेती

जलवायु संकट से जूझ रही मखाना खेती..बिहार के किसानों की आजीविका पर मंडरा रहा खतरा

बिहार के मिथिला और सीमांचल क्षेत्र में मखाना सिर्फ एक खेती नहीं, बल्कि संस्कृति और लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। देश के कुल मखाना उत्पादन का 85 प्रतिशत हिस्सा बिहार से आता है, जहां लगभग 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में इसकी खेती होती है और सालाना करीब 10,000 टन पॉप्ड मखाना उत्पादित होता है, लेकिन मखाना फार्मिंग पर आई एक रिपोर्ट ने मखाना उत्पादक किसानों की जमीनी सच्चाई और बढ़ते जलवायु संकट की गंभीरता को उजागर किया है।

पूरी र‍िपोर्ट

मशरूम की खेती के लिए 12 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार, इस वेबसाइट से करें आवेदन

बिहार सरकार(Bihar Government) राज्य में कृषि के सतत विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में राज्य में वित्त वर्ष 2025-26 में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत मशरूम उत्पादन(Mushroom Production) को बढ़ावा देने के लिए 4 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। यह योजना राज्य में मशरूम उत्पादन को संगठित और आधुनिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

पूरी र‍िपोर्ट

अमेरिका तक पहुंचा बिहार का मखाना, औसतन उत्पादन 16 क्विंटल से बढ़कर 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हुआ

2012 तक राज्य में करीब 13 हजार हेक्टेयर भूमि पर मखाना की खेती होती थी, जो अब बढ़कर 35,224 हेक्टेयर तक पहुंच गई है. इसके साथ ही उत्पादकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जहां पहले प्रति हेक्टेयर औसतन 16 क्विंटल उत्पादन होता था, वहीं अब यह बढ़कर 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गया है.

पूरी र‍िपोर्ट

बिहार में खाद्यान्न उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 14.73 लाख टन अधिक होने का अनुमान, कृषि मंत्री सिन्हा ने बताई इसकी वजह

बिहार सरकार कृषि विभाग वर्ष 2024-25 के लिए तृतीय अग्रिम पूर्वानुमान जारी किया. राज्य में खाद्यान्न उत्पादन 226.807 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल की तुलना में 14.73 लाख टन अधिक है. कृषि विभाग ने चावल, गेहूं और मक्का में रिकॉर्ड उत्पादन की भी उम्मीद जताई है.

पूरी र‍िपोर्ट

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ की बुआई के लिए 20 जून तक किसानों को बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

बिहार सरकार ने खरीफ सीजन 2025 के लिए बीज वितरण अभियान तेज किया है. उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 20 जून तक प्रमाणित बीज किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने धान, मक्का और अरहर के लिए वितरण लक्ष्य तय किए हैं. पटना। बिहार में किसानों को खरीफ फसल की बुआई के…

पूरी र‍िपोर्ट
ICAR पटना

ICAR पटना दौरा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने वैज्ञानिकों से अनुसंधान को विकसित भारत के विजन के साथ जोड़ने की बात कही

केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी क्षेत्र अनुसंधान परिसर (आईसीएआर-आरसीईआर) का दौरा किया और पूर्वी भारत के कृषि क्षेत्र में परिवर्तन के लिए किए जा रहे अनुसंधान गतिविधियों और संस्थागत प्रगति की समीक्षा की।

पूरी र‍िपोर्ट
मिट्टी की उर्वरता

बिहार में होगी अब हर खेत की मिट्टी की जांच, राज्य के 470 प्रखंडों में गांव लेवल पर खुलेंगी मिट्टी जांच लैब

फसल के अच्छे उत्पादन के लिए सबसे पहले अगर कोई चीज जरूरी है तो है मिट्टी की उर्वरता, जो मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व के कारण होता है. इसीलिए सरकारें भी मिट्टी की जांच पर जोर दे रही हैं. किसानों को किसी भी फसल की बुवाई से पहले अपने खेत की मिट्टी की जांच जरूर करवानी चाहिए. बिहार में इसपर तेजी से काम हो रहा है.

पूरी र‍िपोर्ट
बागवानी

अब बिहार में बागवानी से होगी अच्छी कमाई…कीट प्रबंधन के लिए सब्सिडी देगी सरकार, जानिए क्या है योजना?

बागवानी फसलों पर कीटों का हमला होना आम बात है. इससे बागवानों को काफी परेशानी होती है. उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा कीट प्रबंधन पर खर्च हो जाता है, जिससे उन्हें ज्यादा मुनाफा नहीं होता. लेकिन अब बिहार सरकार ऐसे बागवानों को कीट प्रबंधन के लिए आर्थिक मदद देगी.

पूरी र‍िपोर्ट
फार्म मशीनरी बैंक

बिहार में 569 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित…38 और बैंक बनाने के लिए सरकार दे रही 80 प्रतिशत तक सब्सिडी

बिहार सरकार लघु एवं सीमांत किसानों के लिए फार्म मशीनरी बैंक योजना चला रही है. इस योजना के तहत राज्य में किसानों को आर्थिक मदद देने, उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने के लिए अब तक 569 बैंक स्थापित हो चुके हैं. उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार लघु एवं सीमांत किसानों की आय में वृद्धि और कृषि उत्पादन में सुधार के लिए सतत प्रयासरत है. इसी क्रम में कृषि रोड मैप के तहत फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना की जा रही है, जिससे आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी. 

पूरी र‍िपोर्ट
लीची

लीची की पैदावार 48 घंटे में खराब ना हो, इसके लिए ठोस शोध और प्रयास होंगे– कृषि मंत्री चौहान

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को लेकर देशभर के किसानों में उत्साह जारी है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ओडिशा, जम्मू, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश के किसानों से मिलने के बाद आज अभियान के पांचवें दिन बिहार, पूर्वी चम्पारण के पीपराकोठी में किसानों से संवाद किया।

पूरी र‍िपोर्ट