जल-जीवन-हरियाली अभियान

जल-जीवन-हरियाली अभियान हमारी जीवनशैली का हिस्सा बने: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

जल-जीवन-हरियाली अभियान के बारे में बात करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली का आपस में गहरा संबंध है. जल के बिना जीवन की कल्पना असंभव है, और हरियाली जल तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है. उन्होंने बताया कि सिंचाई में पानी का सही तरीके से उपयोग हो, इसके लिए कृषि विभाग ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को प्रोत्साहित कर रहा है. सरकार इसके लिए 90 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जल-संग्रहण क्षेत्रों में नए जल स्रोतों के सृजन के लिए भी 90 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान किया गया है.

पूरी र‍िपोर्ट
सोलर - News Potli

बिहार सरकार Solar Plant लगाने के लिए दे रही सब्सिडी, आज 2 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तारीख

पीएम कुसुम योजना के तहत बिहार सरकार किसानों को अपनी जमीन पर Solar Plant लगवाना के लिए आर्थिक सहायता दे रही है. इसके तहत केंद्र सरकार से ₹1.05 करोड़ और बिहार सरकार से ₹45 लाख रुपय की वित्तीय सहायता दी जाएगी. सोलर पावर प्लांट लगाने के इच्छुक किसान आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 2 अप्रैल यानी आज ही है.

पूरी र‍िपोर्ट
मखाना - News Potli

मखाना बोर्ड के गठन से किसानों को मिलेगा लाभ, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ मखाना बोर्ड के गठन की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से बात की जाएगी। मंत्री ने कहा कि मखाना बोर्ड के बजट का 50% हिस्सा मखाना उत्पादन से जुड़े घटकों के लिए उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे राज्य में मखाना की खेती को बढ़ावा मिलने से किसानों को लाभ तो होगा ही साथ-साथ मखाना उद्योग का पूरा इकोसिस्टम भी मजबूत होगा, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
बेगूसराय

बेगूसराय में ही रहेगा मक्का अनुसंधान केंद्र , कर्नाटक में अलग से केंद्र खोलने का काम करेगी सरकार

मसूर के दाम कम नहीं होने देने हेतु उपाय किये गये। अरहर, मसूर, उड़द की शत-प्रतिशत खरीदी करेगी सरकार। किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सरल बनाया, पहले ब्लाक इकाई थी, अब गांव को इकाई बनाया है। स्थानीय आपदा का प्रावधान पहले नहीं था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने इसे जोड़ा जिससे किसानों को फायदा हुआ। पहले क्षति आंकलन परंपरागत तरीके से होता था, अब सैटेलाइट आदि अत्याधुनिक प्रक्रिया अपनाई है। क्लेम देने में देरी पर बीमा कंपनियों द्वारा 12 प्रतिशत ब्याज देने का प्रावधान प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने किया है। ये जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में दी।

पूरी र‍िपोर्ट
स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट

पपीता, अमरूद, स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार

बिहार सरकार राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. राज्य सरकार अनाज उत्पादन के साथ ही फल, फूल और सब्ज़ियों की खेती को भी बढ़ावा दे रही है. इसके लिए किसानों को आर्थिक मदद करके प्रोत्साहित कर रही है. इसी क्रम में राज्य में क्लस्टर में बागवानी योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत किसानों को फलों के पौधे और पेड़ लगाने के लिए सरकार सब्सिडी दे रही है. इस योजना के तहत गांव में न्यूनतम 25 एकड़ में उधानिकी फसल का पेड़ लगाने पर सब्सिडी दिया जाएगा.

पूरी र‍िपोर्ट
विजय कुमार सिन्हा

‘जलायें नहीं बल्कि फसल अवशेष का उचित प्रबंधन करें’, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों को दी सलाह

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य के किसानों से गेहूं की कटाई के बाद फसल अवशेष को ना जलाने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि राज्य के कई ज़िलों में गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है, ऐसे में किसान गेहूं के फसल अवशेष को जलाने के बजाए…

पूरी र‍िपोर्ट
बिहार

बिहार में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 2 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य

इस साल बिहार में लगभग 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की गई है और लगभग 84 लाख टन गेहूं उत्पादन होने का अनुमान है. इसके मद्देनजर भारतीय खाद्य निगम, राज्य में कुल 151 गेहूं खरीद केंद्र बनाएगा. साथ ही, राज्य सरकार भी लगभग 5000 खरीद केंद्र स्थापित करने जा रही है. इस बार राज्य में 2 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
FPO

बिहार के खगड़िया जिले का मक्का, केला और धान पर केंद्रित किसान उत्पादक संगठन बना देश का 10,000वां FPO

सरकार ने कृषि उत्पादकता और आय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक केंद्रीय योजना के तहत 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) की स्थापना की उपलब्धि की घोषणा की। इस मील के पत्थर में महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता शामिल है, जिससे लाखों किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिनमें महिलाओं का एक बड़ा हिस्सा भी शामिल है।

पूरी र‍िपोर्ट
मक्का - News Potli

कृषि विभाग बिहार ने मक्का के फसल में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए दिया सुझाव

मक्के के फसल में लगने वाले फॉल आर्मी वर्म कीट की पहचान एवं प्रबंधन कृषि विभाग ने उपाय सुझाए हैं। इस तरह मक्के के फसल में लगने वाले रोगों से बचाव कर सकते हैं। ये भी पढ़ें – गर्मी बढ़ने पर गेहूं की फसल को कैसे दे ठंडक, समझिए एक्सपर्ट से पहचान: ये भी पढ़ें…

पूरी र‍िपोर्ट
ganna - News Potli

किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल गन्‍ने पर इतने रुपये मिलेंगे एक्स्ट्रा

बिहार सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा की थी कि गन्ना किसानों को उनके प्रति क्विंटल गन्ने के मूल्य में 10 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। ये अतिरिक्त राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। ये भी पढ़ें…

पूरी र‍िपोर्ट