समय से पहले मानसून की बारिश का भारत की कृषि और अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा?

आईएमडी के मुताबिक 2025 में भारत में औसत से ज़्यादा मॉनसून बारिश होने की संभावना है। केरल में मॉनसून समय से पहले ही आ गया। यह तय समय से आठ दिन पहले है। बारिश कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ज़रूरी है। अच्छी बारिश से खाद्य पदार्थों की कीमतें स्थिर हो सकती हैं। इससे भारतीय रिज़र्व बैंक को ब्याज दरें कम करने में मदद मिल सकती है।

पूरी र‍िपोर्ट
फिंगर मिलेट

रागी की खेती को बढ़ावा दे रही सरकार ..596 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई MSP, मानसून की शुरुआत से पहले किसान कर लें इसकी बुवाई

रागी, जिसे मड़ुआ, फिंगर मिलेट, या लाल बाजरा भी कहा जाता है। रागी की खेती के लिए उचित समय मानसून की शुरुआत से पहले का होता है, यानी मई या जून में. यानी जो किसान इसकी बुवाई करना चाहते हैं, उनके लिए ये सही समय है। मुख्य बात ये है की देश में इसकी खेती को सरकार भी बढ़वा दे रही है। इसका रकबा और उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पूरी र‍िपोर्ट
शिवराज सिंह चौहान

अभियान के दूसरे दिन जम्मू पहुंचे कृषि मंत्री..बॉर्डर से सटे गांव चक्रोही में किसानों से किया संवाद, खेत और नर्सरी फार्म भी देखें

पंद्रह दिन चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 मई को जम्मू पहुंचे, जहां वे आरएस पुरा सेक्टर में पदयात्रा में शामिल हुए, वहीं तिरंगा यात्रा के साथ किसानों व वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही, उन्होंने महिला किसानों और महिला उद्यमियों से संवाद किया और ड्रोन कर्मियों से भी सीधी चर्चा की।उन्होंने जम्मू में बॉर्डर से सटे- एक किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव चक्रोही में भी किसानों से संवाद किया और उनके खेत और नर्सरी फार्म देखने के साथ ही उनसे विस्तार से खेती की जानकारी ली।

पूरी र‍िपोर्ट
सहकारी संस्था

दुनिया की नंबर एक सहकारी संस्था IFFCO के नैनो उर्वरकों की बिक्री में 47% की वृद्धि

विश्व की नंबर एक सहकारी संस्था IFFCO ने वित्त वर्ष 2024-25 में जबरदस्त उपलब्धियां हासिल की हैं. इफको ने इस वर्ष 3,811 करोड़ रुपये का प्री-टैक्स लाभ कमाया. इसके साथ ही इफको का कुल कारोबार 41,244 करोड़ रुपये रहा. इफको की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही नैनो उर्वरकों की रिकॉर्ड बिक्री, जिसमें पिछले साल के मुकाबले इस साल 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस वर्ष 365.09 लाख बोतलें नैनो उर्वरक बेची गईं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 248.95 लाख बोतलें था.

पूरी र‍िपोर्ट
e-tractor और e-tiller

यूपी में e-tractor और e-tiller प्रदर्शनी का सफल आयोजन हुआ, जानें क्या है इनकी खासियत

आज सीएसआईआर-केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीएसआईआर-सीआईएमएपी), लखनऊ ने सीएसआईआर-सीएमईआरआई, दुर्गापुर द्वारा विकसित ई-ट्रैक्टर और ई-टिलर का ऐतिहासिक प्रदर्शन सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिसमें टिकाऊ कृषि मशीनीकरण में नवीनतम प्रगति का प्रदर्शन किया गया।

पूरी र‍िपोर्ट
विकसित कृषि संकल्प अभियान-

सीएम योगी ने शुरू किया विकसित कृषि संकल्प अभियान, वैज्ञानिकों की 225 टीमें 675 स्थानों पर जाकर किसानों से करेंगी संवाद

उत्तर प्रदेश में खरीफ सीजन 2025 में बेहतर उत्पादन लेने के लिए भारत सरकार का ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025’ की शुरुआत आज हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में इस 15-दिवसीय अभियान का उद्घाटन किया. इन पंद्रह दिनों में प्रदेश भर में 12 हजार वैज्ञानिक किसानों के खेतों तक जाएंगे. यह अभियान सभी 75 जनपदों में चलेगा. इसके लिए 225 टीमें बनाई गई हैं, जो 675 स्थानों पर जाकर तीन सत्र में किसानों से संवाद करेगी.

पूरी र‍िपोर्ट
योगी सरकार

योगी सरकार ने प्रदेश में गन्‍ना भुगतान में देरी करने वाले 6 चीनी मिलों के खिलाफ वसूली के लिए जारी किए निर्देश

योगी सरकार ने गन्ना किसानों की बकाया राशि के भुगतान के लिए चीनी मिलों के लिए निर्देश जारी किए हैं. वर्तमान में 6 चीनी मिलों को निर्देशों के अनुसार समय पर भुगतान नहीं करने के कारण उनके खिलाफ वसूली प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं. जिसमें बरखेड़ा-पीलीभीत, मकसूदापुर-शाहजहांपुर, बहेड़ी और नवाबगंज-बरेली, कुन्दुरखी-गोण्डा और मलकपुर-बागपत चीनी मिल शामिल हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
खाद्यान्न उत्पादन

देश का खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 3539.59 लाख टन हुआ.. धान, गेहूं, मक्का के उत्पादन ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े: कृषि मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2024-25 के तृतीय अग्रिम अनुमान जारी करते हुए बताया कि देश के खाद्यान्न में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है और खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 3539.59 लाख टन हो गया है। उन्होंने कहा कि धान, गेहूं, मक्का, मूंगफली, सोयाबीन में उत्पादन ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हमारे किसानों की अथक मेहनत, कृषि वैज्ञानिकों की कुशलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों-योजनाओं के सफल कार्यान्वयन व राज्य सरकारों के सहयोग से देश में खाद्यान्न के भंडार भर गए है।

पूरी र‍िपोर्ट
सरकार

सरकार ने खरीफ फसलों की MSP बढ़ाई..रामतिल, रागी और कपास में सबसे ज्यादा इजाफा, जानें धान, ज्वार, बाजरा का हाल

सरकार ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए खरीफ फसलों के MSP में वृद्धि कर दी है, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके. सरकार ने इस बात पर ध्यान देते हुए वृद्धि की है कि किसानों को उनकी लागत से 50 प्रतिशत ज़्यादा दाम मिले. पिछले साल की तुलना में MSP में सबसे अधिक वृद्धि नाइजरसीड (820 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए की गई है, इसके बाद रागी (596 रुपये प्रति क्विंटल), कपास (589 रुपये प्रति क्विंटल) और तिल (579 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए MSP में वृद्धि की गई है.

पूरी र‍िपोर्ट
आईएमडी

Monsoon 2025: IMD का दूसरा पूर्वानुमान..जून-सितंबर के दौरान 106% बारिश की संभावना

आईएमडी ने अपने दूसरे पूर्वानुमान में जून में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना जतायी है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने समय से एक हफ्ते पहले दस्तक दे दी है. महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में जमकर बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए लॉन्ग रेंज फॉरकास्ट का दूसरा पूर्वानुमान जारी किया. दूसरे पूर्वानुमान में जून में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी. इस बार 104 फीसदी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. 106 फीसदी लॉन्ग रेंज अनुमान है. 87 सेमी बारिश होने का पूर्वानुमान है. IMD जून के अंतिम हफ्ते में जुलाई की वर्षा का पूर्वानुमान जारी करेगा.

पूरी र‍िपोर्ट