RBI report

RBI की रिपोर्ट में खुलासा… मंडियों में किसानों को MSP से भी कम मिल रहा फसलों का दाम

मई के आरबीआई बुलेटिन से पता चला है कि गेहूं को छोड़कर अधिकांश प्रमुख खाद्य फसलों के लिए मंडी कीमतें भरपूर फसल के कारण एमएसपी से कम हैं। सोयाबीन, सूरजमुखी और सरसों के तेल के कारण खाद्य तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जबकि सब्जियों की कीमतों में मिश्रित रुझान दिख रहे हैं। अनुकूल मानसून पूर्वानुमान और उर्वरक की बढ़ती मांग आगामी खरीफ सीजन के लिए सकारात्मक संकेत दे रही हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्र सरकार

31 मई तक कर लें ये काम वरना नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, PM Kisan से जुड़ने के लिए सरकार ने शुरू किया ‘सैचुरेशन ड्राइव’

केंद्र सरकार के पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है. यह 2 हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में दी जाती है.  इसका फायदा देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं. हालांकि, अभी भी बहुत से किसानों तक पीएम किसान योजना का फायदा नहीं पहुंचा है. अब सरकार सभी पात्र किसानों तक योजना का फायदा पहुंचाने के लिए एक खास अभियान शुरू की है.

पूरी र‍िपोर्ट
अरहर और कपास

अरहर और कपास की बुवाई के लिए ये समय बेस्ट…पूसा ने ग्वार, मक्का, बाजरा की बुवाई का समय भी बताया

दिल्ली स्थित आईसीएआर, पूसा ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक, किसान इस हफ्ते ग्वार, मक्का, बाजरा आदि चारा फसलों की बुवाई कर सकते हैं. एडवाइजरी में कहा गया है कि इस मौसम में बेल वाली फसलों और सब्जियों में न्यूनतम नमी बनाए रखें नहीं तो मिट्टी में कम नमी होने से फसलों के ग्रोथ पर असर हो सकता है, जिससे फसल उत्पादन में कमी आ सकती है. इसके अलावा मौसम में सब्जियों की फसल में कम अंतराल पर हल्की सिंचाई करते रहने की सलाह दी गई है.

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के आम किसानों को बारिश, ओलावृष्टि के बाद कीटों के हमले की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में आम की फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।आपको बता दें कि बिजनौर, सहारनपुर और लखनऊ कुछके आम प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं, जहां बुधवार को बारिश हुई।ऐसे में आईसीएआर-केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के निदेशक द्वारा किसानों को समय रहते इसके लिए उपयुक्त कदम उठाने की सलाह दी गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
खरीफ सीजन

बुवाई के लिए धान की इन किस्मों के बीज पर सब्सिडी दे रही है उत्तर प्रदेश सरकार

खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की बुवाई के लिए किसानों को बीज पर सब्सिडी दी जा रही है. कृषि विभाग के मुताबिक़ प्रदेश के सभी जिलों में राजकीय कृषि बीज भंडारों पर खरीफ 2025 के लिए अलग-अलग प्रजातियों के धान का बीज उपलब्ध करा दिया गया है. उपलब्ध प्रजातियों में धान बीपीटी-5204, एमटीयू-7029, आईआर-64, पंत धान-24 और पंत धान-26 शामिल हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
'विकसित कृषि संकल्प अभियान'

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की तैयारी में जुटा यूपी, कृषि मंत्री ने दिया ये अहम निर्देश

देश में 29 मई से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ शुरू होने जा रहा है, जो 12 जून तक चलेगा. इसके बारे में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है. इस अभियान को सफल बनाने में यूपी सरकार के कृषि और पशुपालन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को विधान भवन कार्यालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक की, जिसमें विभिन्न विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए संयुक्त रूप से काम करने की योजना बनाई गई है.

पूरी र‍िपोर्ट
शिवराज सिंह चौहान - News Potli

विदिशा संसदीय क्षेत्र में 25 मई से पदयात्रा पर निकलेंगे कृषि मंत्री, सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग हर गांव तक पहुंचाना उद्देश्य

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 मई से अपने विदिशा संसदीय क्षेत्र में पदयात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। यह पदयात्रा निरंतर चलेगी और प्रारंभ में विदिशा संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में यात्रा निकलेगी। इसके बाद देश के अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी शिवराज सिंह पदयात्रा निकालेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी

यूपी में बढ़ रहा दलहन-तिलहन का उत्पादन, जानिए अभी जरूरत का कितना फीसदी हो रहा उत्पादन

केंद्र व राज्य सरकारें देश को दलहन-तिलहन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए इसकी खेती को बढ़ावा दे रही हैं। केंद्र सरकार ने तो किसानों से वादा भी किया है कि सरकार उनकी उपज को सौ प्रतिशत MSP पर ख़रीदेगी। दलहन हम जितना उगते हैं उससे ज़्यादा खाते हैं, इसीलिए दूसरे देशों से आयात करना पड़ता है। लेकिन यूपी में दलहन-तिलहन के उत्पादन में सुधार देखने को मिला है। प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले आठ साल में दलहन के उत्पादन में करीब ढाई गुना की वृद्धि हुई है।

पूरी र‍िपोर्ट
सुधा डेयरी - News Potli

Mother Dairy के बाद अब Sudha Dairy ने भी बढ़ाये दूध के दाम, आज से लागू होंगे नए दाम

बिहार और झारखंड की प्रसिद्ध दूध ब्रांड सुधा डेयरी ने दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. अभी कुछ सप्ताह पहले ही मदर डेयरी ने भी दाम बढ़ाए थे. सुधा की नई कीमतें 22 मई यानी आज से लागू होंगी. दूध के दाम में 3 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

पूरी र‍िपोर्ट
आम की फसल

तूफान के बाद आम की फसल को भारी नुकसान, यूपी में आंधी बारिश से चौतरफा तबाही

बागपत से न्यूज़ पोटली के लिए पारस जैन की रिपोर्टबागपत, यूपी। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार देर शाम को आई अचानक तेज आंधी और तूफान ने पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। करीब एक घंटे तक चली तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज गति से…

पूरी र‍िपोर्ट