सरसों

अत्यधिक ठंड में सरसों की फसल में लगने वाले सफेद रतुआ रोग के लक्षण और बचाव जानिए

घना कोहरा, धूप न निकलना और तापमान में गिरावट। ऐसे मौसम में रबी सीजन की महत्वपूर्ण फसल सरसों में रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के मुताबिक़ ऐसे मौसम में सरसों की फसल में सफेद रतुआ बीमारी लगने की आशंका रहती है। ऐसे में सरसों किसानों को सचेत रहने की ज़रूरत है। किसान फसल का नियमित निरीक्षण करते रहें। लक्षण दिखाई देने पर समय रहते उपाय कर नुकसान से बचा जा सकता है।

पूरी र‍िपोर्ट
KISAN

14 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी मीटिंग, शामिल होने के लिए केंद्र सरकार ने किसान नेताओं को भेजा पत्र

MSP गारंटी क़ानून समेत अपने कुछ अन्य माँगों को लेकर किसान पिछले 13 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसानों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान पंजाब के खनौरी और शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 54 दिन हो चुके हैं। लेकिन अब खबर है कि कल रात यानी 18 जनवरी 2025 को केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय की तरफ़ से पत्र लिखकर किसान नेताओं को मीटिंग के लिए बुलाया गया है।

पूरी र‍िपोर्ट
क्रॉप

शीतलहर में ऐसे करें फसलों की देखभाल, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइज़री

देश के ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। ख़ासकर उत्तर भारत के राज्यों में। इतने कम तापमान में लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन आम लोगों से ज्यादा किसान परेशान हैं। क्योंकि इसका असर उनकी रबी की फसल पर पड़ रहा है।

पूरी र‍िपोर्ट
किसान

महाराष्ट्र के इस युवा किसान ने तुअर उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड

एक एकड़ खेत में 19.50 क्विंटल तुअर दाल का रिकॉर्ड उत्पादन। जी हाँ, इसे रिकॉर्ड उत्पादन ही कहेंगे क्योंकि ऐसा अभी तक तो नहीं हुआ। शायद इसलिए तो दुनिया भर में हम सबसे बड़े दाल आयातक देश हैं। लेकिन ये संभव कर दिखाया है महाराष्ट्र के युवा किसान हनुमंत रोकड़े ने। हनुमंत कृषि योद्धा नाम के 11 किसानों के समूह के सरपंच हैं। इनके अलावा इस समूह के सदस्य सुनील दौंडे ने 18.60 क्विंटल की जोरदार पैदावार हासिल की है और समूह के बाक़ी लोगों ने भी प्रति एकड़ 15 क्विंटल का रिकॉर्ड उत्पादन लिया है। आपको

पूरी र‍िपोर्ट
केला

केले की फसल को पाले से बचाने के लिए करें ये चार काम

भारत विश्व में केले का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है। केला एक महत्त्वपूर्ण कॉमर्शियल क्रॉप है। देश में बड़े पैमाने पर किसान इसकी खेती से जुड़े हैं। इस समय देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। किसी फसल के लिए ये ठंड अच्छी है तो किसी के लिये हानिकारक भी। जानकारों के मुताबिक़ केले की फसल के लिए भी इतनी ठंड सही नहीं है। देश के कई क्षेत्रों में केला किसानों का शीतलहर/पाला यानी Frost से काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में किसानों को क्या करना चाहिए जिससे उनकी फ़सल का नुकसान ना हो और फसल की ग्रोथ सही से हो।

पूरी र‍िपोर्ट
रबी फसल

फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें किसान, कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शीतलहर/पाले का प्रकोप जारी है। ऐसे में राज्य के क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में किसानों और पशुपालकों के लिए आने वाले दो सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान, फसल और पशुओं की देख-भाल के लिए एडवाइज़री जारी की गई है। इसके मुताबिक़ पहले सप्ताह(10-16 जनवरी, 2025) में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में पाले की बढ़ने और कुछ में समान रहने की संभावना है। पाले से बचाव के लिए किसानों को फसल में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
केदार संकर सिरोही

क्या MSP गारंटी कानून संभव है?

देश के किसान MSP यानि Minimum Support Price गारंटी की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। न्यूज़ पोटली के संस्थापक अरविंद शुक्ला से किसान नेता केदार शंकर सिरोही (मध्य प्रदेश) ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। इसके अलावा किसान नेता सिरोही ने पिछले एक साल से चल रहे किसान आंदोलन की वजह, खेती में लगने वाला Input cost, rural unemployment, cooperatives, और inflation जैसे मुद्दों पर बात की है।

पूरी र‍िपोर्ट

भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान ने गेहूं की बुआई के लिए जारी की एडवाइजरी

लखनऊ । अगर आप गेहूं के किसान है और गेंहू बोआई करने वाले है तो ये ख़बर आपके लिए हैं। बदलते मौसम क देखते हुए भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल ने गेहूं के किसानों के लिए जो एडवाइजरी जारी की है साथ ही कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए है। इन सुझावों का पालन…

पूरी र‍िपोर्ट

आवेदन के लिए बचे तीन दिन, UP सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर 50% से 80% की सब्सिडी दे रही है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाने के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50% से 80% तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। यह पहल किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद करेगी और कृषि लागत में कमी लाने के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस योजना…

पूरी र‍िपोर्ट
राइजिंग राजस्थान

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा, ‘राइजिंग राजस्थान’ में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

किसान सबसे बड़ा उत्पादक भी है और सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा।खेती के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। इसमें कृषि का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए हमारी 6 सूत्रीय रणनीति है। जयपुर, राजस्थान में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

पूरी र‍िपोर्ट