डेयरी क्षेत्र में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएं…कृषि मंत्री की NDDB से अपील
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डेयरी और इससे संबद्ध क्षेत्रों में NDDB और इसकी सहायक संस्थाओं द्वारा की जा रही महत्वपूर्ण कार्यों और कृषि से संबद्ध क्षेत्र में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड – NDDB द्वारा प्रस्तावित फार्मर ओरिएंटेड नयी कार्यों की समीक्षा की और इन्हें मिशन मोड में आगे बढ़ाने के लिए कहा. चौहान ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि महिलाओं के लिए दुग्ध क्षेत्र में रोज़गार के अवसर बढ़ाएं. और बताया कि अभी तक NDDB के माध्यम से 5 लाख महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है. उन्होंने कहा कि NDDB तिलहन के क्षेत्र में भी काम कर रहा है.