खेती की बात अब सचिवालय में नहीं, सीधे खेत पर होगी: मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में किसान पाठशाला के शुभारंभ पर किसानों से तकनीक आधारित खेती अपनाने और रासायनिक खाद का सीमित उपयोग करने की अपील की। सरकार पूर्वी यूपी के 28 जिलों में खेती को लाभकारी बनाने के लिए 4000 करोड़ रुपये के बजट से योजनाएं चला रही है। सीएम ने बताया कि लखनऊ के चौधरी चरण सिंह पार्क को विश्व स्तरीय कृषि विज्ञान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।