Headlines
नकली खाद, कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर योगी सरकार सख्त,

नकली खाद, कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर योगी सरकार सख्त, NSA के तहत कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नकली और मिलावटी खाद बेचने वालों व कालाबाजारी करने वालों पर एनएसए के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को खाद की उपलब्धता और सही वितरण सुनिश्चित करने, रोजाना निगरानी रखने और ओवररेटिंग रोकने के आदेश दिए। सरकार का साफ लक्ष्य है कि किसी भी किसान को खाद के लिए भटकना न पड़े।

पूरी र‍िपोर्ट
एथनॉल ब्लेंडिंग

एथनॉल ब्लेंडिंग 20% से आगे बढ़ाने की मांग, ब्राजील में 55% तक एथनॉल ब्लेंडिंग

GEMA ने सरकार से पेट्रोल में एथनॉल की मिलावट 20% से आगे बढ़ाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि देश में एथनॉल बनाने की पर्याप्त क्षमता और निवेश मौजूद है, अब जरूरत मांग बढ़ाने की है। इससे ईंधन आयात घटेगा, विदेशी मुद्रा बचेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

पूरी र‍िपोर्ट
सॉइल टू सिल्क

यूपी में ‘सॉइल टू सिल्क’ विज़न को नई रफ्तार, बन रहा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

उत्तर प्रदेश रेशम निदेशालय में 75 लाख रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है, जो इसी माह तैयार होगा। यहां रेशम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया ‘सॉइल टू सिल्क’ के तहत दिखाई जाएगी और प्रदेश के बेहतरीन सिल्क उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री होगी। इस पहल से रेशम उद्योग को बढ़ावा, किसानों-कारीगरों को प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
बिहार सरकार

गेंदा फूल की खेती पर लागत का 50% देगी बिहार सरकार, योजना को मिली 8 करोड़ रुपये की मंजूरी

बिहार सरकार ने रबी सीजन में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने के लिए “फूल (गेंदा) विकास योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। आवेदन ऑनलाइन होंगे और महिला किसानों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। योजना का उद्देश्य कम लागत में किसानों की आय बढ़ाना और फूलों की व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहित करना है।

पूरी र‍िपोर्ट
कमाई का मॉडल

एक एकड़ में 10–12 फसलें, कम लागत में ज़्यादा कमाई का मॉडल

सीतापुर के किसान इंद्रजीत मौर्य एक एकड़ जमीन में साल भर 10–12 सब्ज़ियों की खेती कर कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। वे देसी जुगाड़, मल्टीलेयर फार्मिंग, ड्रिप सिंचाई और गोमूत्र से बने जैविक कीटनाशक अपनाते हैं। तड़के सब्ज़ियों की तुड़ाई कर समय पर मंडी पहुंचाने से उन्हें बेहतर दाम मिलता है।

पूरी र‍िपोर्ट
नासिक

नासिक में बनेगा राष्ट्रीय प्याज भवन, बीज से लेकर बिक्री तक मिलेगी पूरी मदद

महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रीय प्याज भवन बनाया जाएगा, जिससे प्याज की खेती, कीमत नियंत्रण और बिक्री से जुड़े फैसले किसानों के हाथ में होंगे। इस परियोजना से बिचौलियों की भूमिका घटेगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को स्थायी व बेहतर आमदनी का रास्ता मिलेगा।

पूरी र‍िपोर्ट
rice export, rice export to usa

अमेर‍िका को बासमती चावल का एक्सपोर्ट ज्‍यादा, डंप‍िंंग का सवाल ही नहीं, ट्रंप के बयान पर भारत का पलटवार

भारत सरकार ने ट्रंप के उस बयान पर पलटवार क‍िया है ज‍िसमें वे कह रहे थे क‍ि भारत अमेर‍िका में चावल डंप करता है ऐसे में वे एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने पर विचार कर सकते हैं। इसके जवाब में कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने कहा है कि भारत की तरफ से अमेर‍िका में चावल डंप करने…

पूरी र‍िपोर्ट
wheat, wheat production

MSP और बारिश का असर: रबी बुआई में 4.5% उछाल, गेहूं सबसे आगे, ज्वार, बाजरा का बुवाई क्षेत्र घटा

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की र‍िपोर्ट के अनुसार भारत में रबी फसलों के तहत नॉर्मल एरिया (पिछले 10 साल) का लगभग 85 परसेंट पूरा हो चुका है और कवरेज साल-दर-साल 4.5 परसेंट बढ़ा है। 12 दिसंबर तक कुल रकबा 536.76 लाख हेक्टेयर था, जबकि एक साल पहले यह 512.76 था। सभी रबी फसलों का…

पूरी र‍िपोर्ट
बिहार

मखाना को मिलेगा मिशन मोड सपोर्ट: 6 साल में 476 करोड़ से बदलेगा भारत का मखाना सेक्टर

अब मखाना सिर्फ परंपरागत खेती तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रिसर्च, टेक्नोलॉजी, ब्रांडिंग और एक्सपोर्ट का नया चेहरा बनेगा। केंद्र सरकार ने मखाना सेक्टर को संगठित और आधुनिक बनाने के लिए 2025-26 से 2030-31 तक छह साल का मल्टी-ईयर डेवलपमेंट प्रोग्राम मंज़ूर किया है, जिस पर 476.03 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस स्कीम का मकसद…

पूरी र‍िपोर्ट
saudi, farmers, news law

सऊदी अरब में खेत-खलिहान तक पहुंचा श्रमिक अधिकार कानून, खेत‍िहर मजदूरों के ल‍िए बड़ा फैसला

अब खेतों और पशुपालन में काम करने वाले मजदूर भी हक और सम्मान के साथ काम कर सकेंगे। सऊदी अरब सरकार ने उनके लिए ऐसा नियम लागू किया है, जो वेतन से लेकर काम के घंटे, छुट्टियों और आराम तक हर मोर्चे पर सुरक्षा देता है। नए कानून के बाद खेत, अस्तबल और निजी घरों…

पूरी र‍िपोर्ट