मजबूत हुआ भारत का विकास, कृषि क्षेत्र में 3.7% की छलांग, GDP पहुँची 7.8%

भारत का विकास

भारत की GDP ग्रोथ पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में 7.8% रही, जो अनुमान से कहीं ज़्यादा है। कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर भी 1.5% से बढ़कर 3.7% हो गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे किसानों, वैज्ञानिकों और 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत “Dead Economy” नहीं, बल्कि “Long Live Economy” है और विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारत की तेज़ विकास दर को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व मजबूत हो, नीतियां सही हों और फैसले दूरदर्शी हों, तो नतीजे इतिहास रचते हैं।

शिवराज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भारत की अर्थव्यवस्था को “Dead Economy” कहते हैं, उन्हें अब समझ लेना चाहिए कि भारत वास्तव में “Long Live Economy” है। भारत अब आत्मनिर्भर और विकसित देश बनने की राह पर है।

किसानों और वैज्ञानिकों की मेहनत से संभव
शिवराज ने कहा कि आज भारत की तरक्की हमारे किसानों की मेहनत, वैज्ञानिकों के शोध और 140 करोड़ भारतीयों की क्षमता की वजह से है। भारत हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान बना रहा है और अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।

ये भी पढ़ें – हाई डेंसिटी फार्मिंग: कम जमीन में ज्यादा पैदावार का नया तरीका

कृषि क्षेत्र में बड़ी छलांग
उन्होंने बताया कि अप्रैल-जून (वित्त वर्ष 2025-26) में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही, जबकि अनुमान सिर्फ 6.7% का था।
कृषि क्षेत्र ने भी शानदार प्रदर्शन किया – जहाँ पिछले साल वृद्धि दर 1.5% थी, वह अब बढ़कर 3.7% हो गई है। उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए गर्व का क्षण है।

ट्रंप और राहुल गांधी को जवाब
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को “Dead Economy” कहा था। इसके बाद राहुल गांधी ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा था कि “हर कोई जानता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मृत है।”
इसी पर जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की 7.8% विकास दर ही सबसे बड़ा प्रमाण है कि हमारी इकोनॉमी मर नहीं रही, बल्कि दुनिया में रिकॉर्ड बना रही है।

ये देखें –

Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *