गर्मी के मौसम में दूध उत्पादन की कमी को दूर करना है तो पशुओं को ये खिलायें

update 1 - News Potli
गर्मियों में पशुओं को क्या खिलाए जिससे उनकी सेहत अच्छी बनी रहे और वो सही मात्रा में दूध भी दे।कम दूध देने की वजह से पशुपालकों को काफ़ी नुकसान का सामना करना पड़ता है।
पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। इससे इंसान के साथ-साथ पशुओं को भी परेशानी ही रही है, क्योंकि इस भीषण गर्मी और लू की वजह से पशुओं ने दूध देना कम कर दिया है। जिसकी वजह से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
इसलिए गर्मी के मौसम में पशुपालकों को पशुओं के ख़ान -पान का विशेष ध्यान देना होगा जिससे की वो स्वस्थ भी रहें और सही मात्रा में दूध भी दें।

गर्मी में ज्वार का चारा होता है फ़ायदेमंद
गर्मी के सीजन में पशुपालकों को अपने पशुओं के खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में पशुओं को हरा चारा खिलाना चाहिए, जिससे उनकी सेहत अच्छी बनी रहे। ऐसे में गर्मी के दिनों में पशुओं के लिए ज्वार का चारा सबसे बेहतर होता है। ज्वार का चारा खिलाने से पशुओं को काफी फायदा मिलता है। ज्वार का चारा पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही स्वादिष्ट, पौष्टिक और उत्तम पशु चारा माना जाता है।

कितनी मात्रा में खिलाएं ज्वार चारा
पशु विशेषज्ञों की मानें तो अधिक गर्मी पड़ने पर पशुपालकों को एक पौष्टिक आहार के रूप में पशुओं को ज्वार का चारा खिलाना चाहिए।लेकिन खिलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पशुओं को ज्वार का चारा सही मात्रा में ही खिलाना चाहिए। खिलाते समय इस बात का ध्यान रहे कि 10 किलो भूसा के साथ 4 से 5 किलो ज्वार का इस्तेमाल करें। ये भी ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में ज्वार न खिलाएं क्योंकि पशु बीमार भी पड़ सकते हैं। सही मात्रा में अगर ज्वार का सेवन जानवरों को कराया जाए तो दूध अच्छा देने के साथ उनका भूख भी काफी बढ़ता है।

ये भी देखें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *