सरकार ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए खरीफ फसलों के MSP में वृद्धि कर दी है, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके. सरकार ने इस बात पर ध्यान देते हुए वृद्धि की है कि किसानों को उनकी लागत से 50 प्रतिशत ज़्यादा दाम मिले. पिछले साल की तुलना में MSP में सबसे अधिक वृद्धि नाइजरसीड (820 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए की गई है, इसके बाद रागी (596 रुपये प्रति क्विंटल), कपास (589 रुपये प्रति क्विंटल) और तिल (579 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए MSP में वृद्धि की गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है. विपणन सीजन 2025-26 हेतु खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप है, जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर तय करने की बात कही गई है. किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर अपेक्षित मार्जिन बाजरा (63 प्रतिशत) के मामले में सबसे अधिक होने का अनुमान है, उसके बाद मक्का (59 प्रतिशत), तुअर (59 प्रतिशत) और उड़द (53 प्रतिशत) का स्थान है. शेष फसलों के लिए, किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर मार्जिन 50 प्रतिशत होने का अनुमान है.
विपणन सत्र 2025-26 के लिए सभी खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (रु. प्रति क्विंटल)
अनाज की MSP में वृद्धि
क्र.सं. | फसल | एमएसपी 2025-26 | लागत* केएमएस 2025-26 | लागत पर मार्जिन (प्रतिशत) | एमएसपी | 2025-26 में एमएसपी में वृद्धि | ||||
अनाज | 2024-25 | 2013-14 | 2024-25 की तुलना मे | 2013-14 की तुलना मे | ||||||
1. | धान | सामान्य | 2369 | 1579 | 50 | 2300 | 1310 | 69 | 1059(81 प्रतिशत) | |
ग्रेड ए^ | 2389 | – | – | 2320 | 1345 | 69 | 1044(78 प्रतिशत) | |||
2. | ज्वार | हाइब्रिड | 3699 | 2466 | 50 | 3371 | 1500 | 328 | 2199(147 प्रतिशत) | |
मालदंडी^ | 3749 | – | – | 3421 | 1520 | 328 | 2299(147 प्रतिशत) | |||
3. | बाजरा | 2775 | 1703 | 63 | 2625 | 1250 | 150 | 1525(122 प्रतिशत) | ||
4. | रागी | 4886 | 3257 | 50 | 4290 | 1500 | 596 | 3386(226 प्रतिशत) | ||
5. | मक्का | 2400 | 1508 | 59 | 2225 | 1310 | 175 | 1090(83 प्रतिशत) |
दलहन की MSP में वृद्धि
दलहन | ||||||||||
6. | तूर/अरहर | 8000 | 5038 | 59 | 7550 | 4300 | 450 | 3700(86 प्रतिशत) | ||
7. | मूंग | 8768 | 5845 | 50 | 8682 | 4500 | 86 | 4268(95 प्रतिशत) | ||
फसल | एमएसपी 2025-26 | लागत* केएमएस 2025-26 | लागत पर मार्जिन (प्रतिशत) | एमएसपी | 2025-26 में एमएसपी में वृद्धि | |||||
2024-25 | 2013-14 | 2024-25 की तुलना में | 2013-14 की तुलना में | |||||||
8. | उड़द | 7800 | 5114 | 53 | 7400 | 4300 | 400 | 3500 (81प्रतिशत) |
तिलहन की MSP में वृद्धि
तिलहन | ||||||||||
9. | मूंगफली | 7263 | 4842 | 50 | 6783 | 4000 | 480 | 3263(82%) | ||
10. | सूरजमुखी के बीज | 7721 | 5147 | 50 | 7280 | 3700 | 441 | 4021(109 प्रतिशत) | ||
11. | सोयाबीन (पीला) | 5328 | 3552 | 50 | 4892 | 2560 | 436 | 2768(108 प्रतिशत) | ||
12. | तिल | 9846 | 6564 | 50 | 9267 | 4500 | 579 | 5346(119 प्रतिशत) | ||
13. | रामतिल | 9537 | 6358 | 50 | 8717 | 3500 | 820 | 6037(172 प्रतिशत) |
कपास की MSP में वृद्धि
वाणिज्यक | ||||||||||
14. | कपास | (मध्यम रेशे) | 7710 | 5140 | 50 | 7121 | 3700 | 589 | 4010(108 प्रतिशत) | |
(लंबे रेशे)^ | 8110 | – | – | 7521 | 4000 | 589 | 4110(103 प्रतिशत) |
ये देखें –