महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक…राज्य के कृषि विभाग ने किसानों को अभी बुवाई ना करने की दी सलाह

महाराष्‍ट्र में 25 मई यानी रविवार को मॉनसून ने दस्तक दे दी. लेकिन उससे पहले प्री-मॉनसून की बारिश ने ही किसानों को बड़ा नुकसान कर दिया है. अब मॉनसून के आते ही किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं. लेकिन कृषि विभाग की तरफ से किसानों को अभी बुवाई न करने की सलाह दी गई है.

पूरी र‍िपोर्ट
भारत

Bharat Forecast System: भारत ने लांच किया दुनिया का सबसे उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाला मौसम मॉडल, मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

भारत ने भारत पूर्वानुमान प्रणाली शुरू की है। यह प्रणाली अत्यधिक स्थानीयकृत मौसम पूर्वानुमान देगी। यह 6 किलोमीटर के रिज़ॉल्यूशन का उपयोग करती है, जो वैश्विक स्तर पर उच्चतम रिज़ॉल्यूशन है। यह प्रणाली सुपरकंप्यूटर अर्का का उपयोग करती है। यह आपदा प्रबंधन के लिए पूर्वानुमानों में सुधार करेगी। यह कृषि और जल संसाधन प्रबंधन में भी मदद करेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
लखीमपुर खीरी में 21 मई को आई आंधी और तूफान में केले की 30% फसल बर्बाद हो गई।

आधे घंटे के तूफान ने बर्बाद कर दी साल भर की मेहनत, केले की 30% फसल तबाह

लखीमपुर खीरी: 21 मई को आई आंधी और तूफान में केले की 30% फसल बर्बाद हो गई। जिले में करीब एक हजार हेक्टेयर में केले की खेती होती है। किसानों का कहना है कि, महज आधे घंटे के लिए आए आंधी और तूफान ने बहुत भारी नुकसान हो गया। उन्होंने अपनी जिंदगी में इतनी भयंकर…

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों से बात की…युवाओं से मिले..सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ‘विकसित भारत संकल्प पदयात्रा’ दूसरे दिन बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजला जोड़, चांदा ग्रहण जोड़ और भैरूंदा पहुंची, जहां शिवराज सिंह ने उपस्थितजनों से केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की

पूरी र‍िपोर्ट

‘खाद और अन्य सब्सिडी किसान के खाते में सीधे मिले’….मध्य प्रदेश में ‘कृषि उद्योग समागम’ में और क्या बोले उपराष्ट्रपति धनखड़?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसान को हर प्रकार की सहायता सीधा किसान के कहते में देने की बात का समर्थन करते हुए कहा “किसान की आमदनी में उत्थान आएगा जब हर सहायता किसान को सीधी मिलेगी।अमेरिका वो देश है जहां किसान परिवार की आय सामान्य परिवार की आय से ज़्यादा है, इसका एक आधार है कि किसान को सीधी सरकारी सहायता मिलती है। हमारे यहां खाद को लेकर बहुत बड़ी सब्सिडी है, अन्य भी बहुत बड़ी सब्सिडी हैं पर वो indirect है। यदि वो सब सीधी किसान को दी जाए तो मेरा आंकलन है एक आधार पर कि हर किसान को हर साल कम से कम 35,000 रुपए मिलेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट

Pegatina Robocat

Características Del Producto La pegatina «robocat» de svthyp es una obra maestra que combina arte moderno con un toque de originalidad. Diseñada para los entusiastas de los gadgets y la tecnología, esta pegatina se destaca por su estilo único y su calidad excepcional. Fabricada con vinilo duradero, es resistente al agua y a la decoloración,…

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र

तुअर खरीद की बढ़ी तारीख, महाराष्ट्र के किसान इस तारीख तक MSP पर बेच सकते हैं अपनी उपज

महाराष्ट्र में अरहर यानी तुअर की सरकारी खरीद की समयसीमा, जो पहले 30 अप्रैल तय की गई थी, किसानों की मांग पर इस बढ़ा कर 13 मई तक कर दी गई। लेकिन अब किसानों और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पीपीएस योजना के तहत नाफेड (NAFED) और NCCF के माध्यम से हो रही तुअर खरीद की अंतिम तिथि 28 मई 2025 तक बढ़ा दी है। केंद्र की 90 दिनों की खरीद अवधि 13 मई को समाप्त हो चुकी थी।

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सोयाबीन की खेती में दो लाख हेक्टेयर की कमी आने का अनुमान… लेकिन क्यों?

महाराष्ट्र में सोयाबीन की खेती में दो लाख हेक्टेयर की कमी आने का अनुमान है। पिछले साल के कम रिटर्न और सरकारी नीतियों से किसान निराश हैं। और उन्हें दूसरी फसलें ज़्यादा सही लग रही हैं। राज्य के कृषि विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पिछले वर्ष उपज पर कम लाभ के कारण महाराष्ट्र में सोयाबीन की खेती का रकबा दो लाख हेक्टेयर कम होने की उम्मीद है।

पूरी र‍िपोर्ट
'स्वीट रिवॉल्यूशन'

पिछले दस सालों में 60 प्रतिशत बढ़ा शहद उत्पादन … जानिए पीएम मोदी ने ‘स्वीट रिवॉल्यूशन’ के बारे में क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में मधुमक्खी पालन का भी जिक्र किया और बढ़ते शहद उत्पादन पर खुशी जाहिर की. पीएम मोदी ने शहद की मिठास को आत्मनिर्भर भारत का स्वाद बताया. उन्होंने कहा ” 20 मई को ‘विश्व मधुमक्खी दिवस’ मनाया गया, यानी एक ऐसा दिन जो हमें याद दिलाता है कि शहद सिर्फ मिठास नहीं, बल्कि सेहत, स्वरोजगार, और आत्मनिर्भरता की मिसाल भी है. पिछले 11 वर्षों में, मधुमक्खी पालन में, भारत में एक ‘स्वीट रिवॉल्यूशन’ हुआ है. आज से 10-11 साल पहले भारत में शहद उत्पादन एक साल में करीब 70-75 हजार मीट्रिक टन होता था. आज यह बढ़कर करीब-करीब सवा लाख मीट्रिक टन के आसपास हो गया है, यानी शहद उत्पादन में करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.”

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्रीय कृषि एवं किसान

लैब का अनुसंधान, खेतों तक पहुंचेगा- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर विदिशा संसदीय क्षेत्र के सीहोर जिले से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। शिवराज सिंह ने इस दौरान लाड़कुई में प्रधानमंत्री आवास योजना, वन विभाग की योजनाओं और आदिम जाति कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया। साथ ही भादाकुई और छींदगांव में जैविक खेती, वाणिज्यिक खेती, उद्यानिकी व स्वरोजगार पर चर्चा की और लाडली बहना व लखपति दीदीयों से भी संवाद किया।

पूरी र‍िपोर्ट