सरसों - News Potli

कम तापमान में करें सरसों की बुवाई, कृषि विभाग ने दी बीज का शोधन कर बुवाई करने की सलाह

सरसों की बुवाई नवरात्र शुरू होने के साथ ही शुरू हो जाती है, लेकिन अभी तापमान अधिक होने के कारण बुवाई करना ठीक नहीं है।कृषि विभाग ने किसानों को सरसों की बुवाई के लिए एक सप्ताह रुकने की सलाह दी है।इसके साथ ही बुवाई से पहले बीज की जाँच ज़रूर करें।

पूरी र‍िपोर्ट
G 1 - News Potli

आज से शुरू होगी गन्ना बीज की ऑनलाइन बुकिंग, ICAR -IISR, लखनऊ ने जारी किए निर्देश, ऐसे मिलेगा किसानों को गन्ना बीज

शरदकालीन गन्ने की बुवाई के लिए 15 सितंबर से अक्टूबर तक का समय सबसे बेहतर माना जाता है।सितम्बर में जब वर्षा समाप्त हो जाती है और ठंड शुरू हो रही होती है, तो उस वक्त गन्ने का बुवाई कार्य शुरू कर देना चाहिए. इससे गन्ने की अच्छी ग्रोथ के साथ बेहतर उपज मिलती है। लेकिन गन्ने की बुवाई के लिए गन्ने के बीज का चुनाव बहुत ज़रूरी है।

पूरी र‍िपोर्ट
Basmati - News Potli

Basmati rice का निर्यात बढ़ाने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के 30 जिलों में 10 कीटनाशकों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में दस कीटनाशकों के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा देने और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए राज्य सरकार ने 10 कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन कीटनाशकों के अवशेष चावल में पाए जा रहे थे जिससे निर्यात प्रभावित हो रहा था।

पूरी र‍िपोर्ट
WhatsApp Image 2024 09 14 at 5.56.56 PM - News Potli

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में बिहार के किसानों को कम लागत में अधिक गन्ना उत्पादन की दी गई ट्रेनिंग

बिहार के 40 किसानों के लिए “गन्ना एवं चीनी उत्पादन में सार्थक वृद्धि” विषय पर पाँच दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 10 से 14 सितंबर 2024 तक चला, जिसमें 25 वैज्ञानिकों ने गन्ना खेती और उत्पादन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

पूरी र‍िपोर्ट
makhna - News Potli

अब यूपी के किसान भी करेंगे मखाने की खेती, खर्च का आधा पैसा देगी राज्य सरकार 


उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार ने मखाने की खेती के लिए किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का ऐलान किया है। दुनिया भर में मशहूर बिहार के मखाना की खेती अब उत्तर प्रदेश के किसान भी करेंगे, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और देश का उत्पादन भी। इसमें उनकी आर्थिक मदद करेगी राज्य सरकार।




पूरी र‍िपोर्ट
धान की फ़सल - News Potli

धान फसल को झोंका रोग और भूरा फुदका कीट से ऐसे करें बचाव, कृषि विभाग ने दी सलाह

उत्तर प्रदेश के किसानों को राज्य के कृषि विभाग ने धान की फसल में झोंका रोग और भूरा फुदका कीट के प्रकोप से सतर्क रहने को कहा है। कृषि एक्सपर्ट्स ने इन कीटों से फसल को बचाने के लिए रोगनाशक दवाओं और उनके छिड़काव का तरीका बताया है।

पूरी र‍िपोर्ट
वर्मी कम्पोस्ट - News Potli

राजस्थान में प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा, वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाने पर सरकार दे रही है 50 हजार रुपये की सब्सिडी 


खेतों में लगातार केमिकल फर्टिलाइजर के प्रयोग से उत्पादन की क्वालिटी पर बुरा असर तो पड़ ही रहा है इसके साथ ही मिट्टी की सेहत भी खराब हो रही है, जिसकी वजह से उत्पादन में कमी आ रही है। इसी को देखते हुए राजस्थान सरकार ने राज्य में केमिकल फर्टिलाइजर मुक्त खेती करने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5 हजार वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी भी दे रही है।

पूरी र‍िपोर्ट
rajasthan - News Potli

प्रदेश के 66 हजार किसानों को मिलेगी कृषि यंत्र खरीद पर 50% तक की सब्सिडी, 13 सितंबर तक करें आवेदन

राजस्थान सरकार किसानों को ‘सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना’ के तहत सब्सिडी दे रही है. इससे किसानों पर आर्थिक भार कम पड़ेगा और खेती के काम आसान हो जाएंगे साथ ही किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी.

पूरी र‍िपोर्ट
uppcl - News Potli

यूपी के किसानों की कमाई का नया जरिया बनेगी PM KUSUM योजना, खेतों में बिजली पैदा कर कमा सकेंगे करोड़ों

देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को इस मुहिम में शामिल कर रही है।इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत खेतों में सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करने के लिए अनुदान दे रही है। इसके तहत अगले 25 वर्षों पर तय कांट्रैक्ट के तहत UPPCL बिजली खरीदेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
डिजिटल कृषि मिशन और बागवानी विकास समेत केंद्र सरकार का किसानों के लिए 7 बड़े ऐलान 1 - News Potli

डिजिटल कृषि मिशन और बागवानी विकास समेत केंद्र सरकार का किसानों के लिए 7 बड़े ऐलान 




केंद्र सरकार ने देश के किसानों के लिए 14235.30 करोड़ रुपए की लागत वाली सात बड़े योजनायों का ऐलान किया है। इनमें डिजिटल कृषि मिशन, खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए फसल विज्ञान, कृषि शिक्षा और प्रबंधन को मजबूत बनाने पर काम, पशुधन स्वास्थ्य और उत्पादन को लेकर काम, बागवानी के सस्टेनेबल ड‍ेवलपमेंट पर खर्च, कृष‍ि व‍िज्ञान केंद्रों को मजबूत और कारगर बनाने पर काम और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन शामिल हैं।




पूरी र‍िपोर्ट