दार्जिलिंग

दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन से चाय उद्योग को झटका

दार्जिलिंग की पहाड़ियों में भारी बारिश और भूस्खलन से करीब 30–35 चाय बागानों को नुकसान हुआ है। फसल बह गई, मजदूरों के घर टूटे और कुल नुकसान 50 करोड़ रुपये से ज्यादा अनुमानित है। लगभग 32 लोगों की मौत हुई और कई गांव सड़क से कटे हुए हैं। उत्पादन में गिरावट के कारण कोलकाता टी ऑक्शन में दार्जिलिंग चाय की मात्रा कम हो सकती है, जिससे कीमतों में वृद्धि की संभावना है।

पूरी र‍िपोर्ट
दलहन आत्मनिर्भरता मिशन

‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ से बढ़ेगी देश की दाल उत्पादन क्षमता

प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्टूबर को ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ की शुरुआत करेंगे। इसका लक्ष्य तुअर, उड़द और मसूर जैसी दालों का उत्पादन बढ़ाकर देश को आत्मनिर्भर बनाना है। योजना में किसानों से MSP पर 100% खरीद, क्षेत्रफल विस्तार और उत्पादकता बढ़ाने के उपाय शामिल हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
पीएम मोदी 11 अक्टूबर को शुरू करेंगे ‘पीएम धन-धान्य योजना

पीएम मोदी 11 अक्टूबर को शुरू करेंगे ‘पीएम धन-धान्य योजना’, 100 जिलों में खेती का स्तर बढ़ाने की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्टूबर को ‘पीएम धन-धान्य योजना’ लॉन्च करेंगे, जिससे 100 कम उत्पादकता वाले जिलों में किसानों की आय बढ़ेगी। योजना में सिंचाई, भंडारण, फसल विविधिकरण और आसान ऋण जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही 1,100 कृषि और प्रसंस्करण परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट
हरियाणा में कृषि इनपुट विक्रेताओं को सख्त निर्देश

हरियाणा में कृषि इनपुट विक्रेताओं को सख्त निर्देश, किसानों को अब मिलेगा पक्का बिल

हरियाणा के पानीपत में कृषि विभाग ने किसानों के लिए इनपुट विक्रेताओं पर सख्त नियम लागू किए हैं। अब खाद, बीज और कीटनाशक पर पक्का बिल देना, स्टॉक रजिस्टर सही रखना और नकली सामग्री की बिक्री रोकना अनिवार्य होगा। उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई और लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
ई-नाम में शामिल हुईं 9 नई कृषि वस्तुएं

ई-नाम में शामिल हुईं 9 नई कृषि वस्तुएं, अब कुल 247 उत्पादों का ऑनलाइन व्यापार संभव

भारत सरकार ने ई-नाम प्लेटफॉर्म का दायरा बढ़ाते हुए 9 नई कृषि वस्तुओं को जोड़ा है, जिससे अब कुल 247 वस्तुओं का डिजिटल व्यापार संभव होगा। इस कदम का उद्देश्य किसानों को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी ऑनलाइन बाजार से जोड़ना है, ताकि उन्हें उपज की गुणवत्ता के अनुसार बेहतर मूल्य मिल सके और उनकी आय बढ़े।

पूरी र‍िपोर्ट
पराली ना सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है, हमारे खेतों को भी बर्बाद कर रही है, उनकी उर्वरक क्षमता को कम कर रही है। सबसे ज्यादा पराली धान 43% फीसदी, गेहूं 21%  और गन्ने 19 % फसलों से निकलती है।

पराली से सिर्फ पर्यावरण को नुकसान नहीं, खेत, पैसा, स्वास्थ्य सब बर्बाद हो रहा

पराली ना सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है, हमारे खेतों को भी बर्बाद कर रही है, उनकी उर्वरक क्षमता को कम कर रही है। सबसे ज्यादा पराली धान 43% फीसदी, गेहूं 21%  और गन्ने 19 % फसलों से निकलती है। अक्टूबर का महीना चल रहा है, और दिवाली करीब है। ये वही मौसम है,…

पूरी र‍िपोर्ट
खरीफ फसलों की बुवाई में बढ़ोतरी

खरीफ फसलों की बुवाई में बढ़ोतरी, मक्का और उड़द के बुवाई क्षेत्र में वृद्धि

इस साल खरीफ फसलों की बुवाई क्षेत्र 1121 लाख हेक्टेयर से अधिक रहा, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 6.5 प्रतिशत अधिक है। खासतौर पर मक्का और उड़द के बुवाई क्षेत्र में वृद्धि हुई है, जबकि कुछ तिलहन और दालों में मामूली कमी देखी गई। कुल मिलाकर मोटे अनाजों के बुवाई क्षेत्र में बढ़ोतरी से उत्पादन और किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है।

पूरी र‍िपोर्ट
राजस्थान में अनार की फसल पर रोग का असर

राजस्थान में अनार की फसल पर रोग का असर, केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

राजस्थान के बालोतरा और आसपास अनार की फसल पर रोग फैलने की खबरों पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। ICAR की टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन करेगी और रिपोर्ट के आधार पर रोग प्रबंधन व आधुनिक तकनीक अपनाने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। किसानों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी दी जाएगी।

पूरी र‍िपोर्ट
डिजिटल ऐप से किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

अब कपास बेचना हुआ आसान, डिजिटल ऐप से किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

इस साल से कपास किसानों के लिए बिक्री आसान हो गई है। कपास किसान ऐप से किसान समय स्लॉट बुक कर सीधे खरीद केंद्र पर बिना कतार लगे कपास बेच सकते हैं। MSP मध्यम किस्म के लिए ₹7,710 और लंबी किस्म के लिए ₹8,110 है। 2025-26 में कपास की खेती का क्षेत्र 79.54 लाख हेक्टेयर पहुंचा है, और खरीद प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू हो गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
बिहार में मसाले की खेती पर सरकार की नई योजना

बिहार में मसाले की खेती पर सरकार की नई योजना: किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

बिहार सरकार की बीज मसाले योजना 2025-26 के तहत धनिया, मेथी, मंगरैल, अजवाइन और सौंफ के बीज पर 40% सब्सिडी दी जा रही है। सब्सिडी दो किस्तों में मिलेगी और आवेदन ऑनलाइन horticulture.bihar.gov.in पर किया जा सकता है। अच्छी खेती के लिए मिट्टी, बुवाई का समय और बीज की देखभाल पर ध्यान दें।

पूरी र‍िपोर्ट