कमाई का मॉडल

एक एकड़ में 10–12 फसलें, कम लागत में ज़्यादा कमाई का मॉडल

सीतापुर के किसान इंद्रजीत मौर्य एक एकड़ जमीन में साल भर 10–12 सब्ज़ियों की खेती कर कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। वे देसी जुगाड़, मल्टीलेयर फार्मिंग, ड्रिप सिंचाई और गोमूत्र से बने जैविक कीटनाशक अपनाते हैं। तड़के सब्ज़ियों की तुड़ाई कर समय पर मंडी पहुंचाने से उन्हें बेहतर दाम मिलता है।

पूरी र‍िपोर्ट
नैनो-कॉम्प्लेक्स खाद

IFFCO के नैनो-कॉम्प्लेक्स खाद पर अभी फैसला बाकी, किसानों को करना पड़ सकता है इंतजार

IFFCO के नए नैनो-कॉम्प्लेक्स (दानेदार) फर्टिलाइज़र की मंजूरी पर अभी फैसला नहीं हुआ है, जिससे इसके लॉन्च में देरी हो सकती है। कंपनी को उम्मीद है कि किसान इसका इस्तेमाल रबी 2026 या खरीफ 2027 से कर पाएंगे। IFFCO का मानना है कि स्थायी मंजूरी मिलने से खाद की खपत घटेगी, सब्सिडी बचेगी और किसानों को बड़ा फायदा होगा।

पूरी र‍िपोर्ट
पाला और शीतलहर से फसल कैसे बचाएं?

पाला और शीतलहर से फसल कैसे बचाएं? किसानों के लिए जरूरी सलाह

दिसंबर से जनवरी के बीच पाला और शीतलहर रबी फसलों के लिए बड़ा खतरा होती है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में नमी बनाए रखें, संतुलित खाद का उपयोग करें, कीट-रोगों की निगरानी करें और पुआल या घास से मल्चिंग करें। गेहूं, सरसों, दलहन, सब्ज़ी, बागवानी फसलों और पशुओं को ठंड से बचाने के लिए समय पर सिंचाई, उचित दवा और वैज्ञानिक सलाह लेकर ही उपाय अपनाने की जरूरत है।

पूरी र‍िपोर्ट
बाराबंकी

बाराबंकी से शुरू हुई योगी सरकार की किसान पाठशाला, सीएम बोले लागत घटाओ, उत्पादन बढ़ाओ

यूपी सरकार ने किसान पाठशाला की शुरुआत बाराबंकी से की। सीएम योगी ने किसानों को लागत कम करके उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी और बताया कि यूपी एथेनॉल व फल–सब्ज़ी उत्पादन में देश में नंबर-1 है। पद्मश्री रामशरण वर्मा ने बताया कि उन्नत खेती और सरकारी मदद से उनकी खेती 6 एकड़ से 275 एकड़ हुई। कृषि मंत्री ने प्राकृतिक खेती अपनाने और कम खाद उपयोग की अपील की।

पूरी र‍िपोर्ट
भारत का चाय निर्यात बढ़ा

भारत का चाय निर्यात बढ़ा, उत्पादन पर मौसम का असर

जनवरी-अक्टूबर 2025 में भारत का चाय निर्यात 6.47% बढ़कर 228.52 मिलियन किलो हुआ, मूल्य ₹6882.91 करोड़ रहा और औसत कीमत ₹301.20 प्रति किलो। उत्तरी भारत से निर्यात बढ़ा, दक्षिणी भारत से घटा, जबकि खराब मौसम के कारण उत्पादन 21% घटकर 161.93 मिलियन किलो रहा।

पूरी र‍िपोर्ट
सोयाबीन ज्ञान

सोयाबीन किसानों के लिए नया ऐप – “सोयाबीन ज्ञान”

लिए नया एआई आधारित ऐप “सोयाबीन ज्ञान” लॉन्च किया गया है। यह ऐप फसल में लगने वाले रोग और कीट की पहचान करता है और उपचार के सुझाव देता है। ऐप में मौसम चेतावनी, मंडी भाव अपडेट और 24 घंटे सहायता जैसी सुविधाएं भी हैं। इसका उद्देश्य किसानों को सटीक जानकारी और समय पर मदद देकर फसल की सुरक्षा और उत्पादन बढ़ाना है।

पूरी र‍िपोर्ट
रबी फसलों

रबी फसलों की बुवाई तेज, आंकड़े पिछले साल से आगे

रबी सीजन में बुवाई तेजी से बढ़ रही है और अब तक 479 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसल बोई जा चुकी है, जो पिछले साल से अधिक है। इस बार गेहूं, सरसों, धान और मक्का की बुवाई में बढ़ोतरी हुई है, जबकि मसूर का क्षेत्र थोड़ा कम हुआ है। सरकार ने इस सीजन के लिए खाद्यान्न और तेलहन उत्पादन का बड़ा लक्ष्य रखा है। जलाशयों में पानी का स्तर सामान्य से कम है, लेकिन हाल की बारिश से स्थिति बेहतर हुई है और उम्मीद है कि लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट
प्राकृतिक खेती

प्राकृतिक खेती ही भविष्य: कृषि मंत्री

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान असली वैज्ञानिक हैं और उनकी देसी तकनीकों पर रिसर्च होगी। उन्होंने बताया कि उत्पादन बढ़ा है, लेकिन रासायनिक खाद और कीटनाशकों की वजह से खेती महंगी हो गई है, इसलिए प्राकृतिक और संतुलित खेती जरूरी है। उद्योग ने कहा कि किसानों को बेहतर तकनीक और विकल्प देने होंगे ताकि उनकी उपज और आय बढ़ सके।

पूरी र‍िपोर्ट
ICAR

ICAR की सलाह, मक्के की फसल को इचग्रास से कैसे बचाएँ?

मक्के में फैल रही खुजली वाली घास (इचग्रास) बड़ी समस्या बन गई है। इसे शुरुआत में ही सही दवा या हाथ से निकालकर कंट्रोल किया जाए तो लागत कम होती है और उपज ज्यादा मिलती है। ICAR ने किसानों को इसके रोकथाम और पहचान के आसान तरीके बताए हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
कर्नाटक सरकार

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, मक्का खरीद की लिमिट अब 50 क्विंटल

कर्नाटक सरकार ने मक्का किसानों को राहत देते हुए खरीद लिमिट 20 क्विंटल से बढ़ाकर 50 क्विंटल कर दी है। अब किसानों का मक्का 2,400 रुपये प्रति क्विंटल के MSP पर खरीदा जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि बाजार में कीमतें गिरकर 1,800–1,900 रुपये तक पहुँच गई थीं, जिससे किसानों में नाराज़गी थी।

पूरी र‍िपोर्ट