Rohit Tripathi

Secrets of Onion Farming5 - News Potli

प्याज की यह किस्म किसानों के लिए ‘फिक्स्ड डिपॉजिट’, रंग से तय होती है क़ीमत

लाल प्याज की तुलना में सफेद प्याज की खेती आपको एक फिक्स इनकम दे सकती है. खास बात ये है कि सफेद प्याज की इतनी कम खेती के बावजूद भारत विश्व भर में सफेद प्याज का दूसरा सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है और उसमें भी देश भर में सफेद प्याज के प्रोडक्शन का चालीस प्रतिशत केवल महाराष्ट्र में ही होता है.

पूरी र‍िपोर्ट
ai - News Potli

कपास के लिए कलंक बनी ‘गुलाबी सुंडी’ की काट मिली, ICAR की ये मशीन देगी कपास किसानों को सहारा

बीते कुछ दिनों में हमने हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों से कई तस्वीरें देखीं जहां गुलाबी सुंडी के प्रकोप में आई अपनी कपास की फसल किसान खुद नष्ट कर रहे थे. न्यूज पोटली ने ऐसी कई खबरों को रिपोर्ट किया. किसानों का कहना था इसका हल सरकार और वैज्ञानिकों के पास भी नहीं. लेकिन…

पूरी र‍िपोर्ट
pig - News Potli

सूअर पालने वाले किसानों की आफत, मिजोरम में फैली एक बीमारी ने कराया 800 करोड़ का नुकसान

मिजोरम में सूअर पालने वाले किसानों पर जारी एक मुसीबत ने तकरीबन 800 करोड़ रुपए का नुकसान कराया है. मिजोरम की राज्य सरकार ने ये जानकारी राज्य विधानसभा में दी है. पशुपालन एवं पशु चिकित्सा मंत्री सी लालसाविवुंगा ने बताया कि राज्य में 2021 से अफ्रीकी स्वाइन फीवर (एएसएफ) के प्रकोप के कारण सुअर पालकों को लगभग 800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

पूरी र‍िपोर्ट
IMG 2045 - News Potli

कम हो सकती है आलू की कीमत, पश्चिम बंगाल के इस फैसले से मिलेगी राहत

कल यानी बीते मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ पश्चिम बंगाल के प्रगतिशील आलू व्यापारी संघ और कोल्ड स्टोरेज संघ और आलू के कारोबार में अन्य स्टेकहोल्डर्स की बैठक थी. इस बैठक में सबके पक्ष को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अगले एक सप्ताह में दो लाख मीट्रिक टन आलू निर्यात करने की अनुमति दे दी है.

पूरी र‍िपोर्ट
srsc - News Potli

MSP, बीजों की नई क़िस्म और सिंचाई की समस्या पर क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान?

देश भर में MSP गारंटी कानून को लेकर अलग-अलग जगहों पर किसानों के प्रदर्शन के बीच बिजनेस टुडे को दिए एक इंटरव्यू में देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MSP पर खुल कर बात की. उन्होंने कहा कि किसानों को MSP देना बिल्कुल जरूरी है, इस में किसी को कोई शंका नहीं होनी…

पूरी र‍िपोर्ट
kkk - News Potli

मध्य प्रदेश के किसान ने क्यों नष्ट कर दी सोयाबीन की 12 बीघा फसल, MSP से कम पर सोयाबीन बेचने को क्यों मजबूर हैं?

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के तहसील गरोठ गांव देवरिया के एक किसान ने सोयाबीन की फसल का दाम नहीं मिलने पर खेत में खड़ी फसल 12 बीघा सोयाबीन पर ट्रैक्टर चला कर फसल को नष्ट कर दिया. इस किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पूरी र‍िपोर्ट
Gujarat Khajur Farmer.00 08 52 10.Still037 - News Potli

कच्छ की नमकीन मिट्टी में मिठास घोल रहा खजूर, 250 एकड़ का बाग और साढ़े तीन करोड़ का टर्नओवर

गुजरात के कच्छ इलाके में रहने वाले किशोर दबासिया (60 वर्ष) कच्छ की देशी खजूर कच्छी खरड़ की खेती करते हैं। दबासिया के मुताबिक उन्होंने खजूर की खेती की शुरुआत सिर्फ 12 एकड़ जमीन से की थी। और आज उनके तीन भाइयों में 250 एकड़ के बाग हैं। किशोर ने अपने फार्म पर होने वाले खजूरों का ट्रेडमार्क भी बनाया है. उनके फार्म का नाम बलराम खरण फार्म है.

पूरी र‍िपोर्ट
Success Story CHKCPL FPO Bihar Farmers - News Potli

बिहार में किसान बनेंगे एक- दूसरे के मददगार, FPO के माध्यम से बिकेगा खाद-बीज, बिहार सरकार का फैसला

बिहार में किसानों को खाद और बीज खरीदने में समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसके लिए बिहार सरकार ने एक फैसला लिया है. इस फैसले के अनुसार अब FPO यानी किसान उत्पाद संगठन भी किसानों को खाद- बीज और खेती से जुड़े उत्पाद बेच सकेगा.

पूरी र‍िपोर्ट
masp - News Potli

MSP की लड़ाई का इतिहास, गारंटी क़ानून बनाने की ज़रूरत क्यों है?

अब अपना पेट भरने के लिए भारत की खेती पर्याप्त है. बल्कि कई बार पर्याप्त से भी ज्यादा क्योंकि हम इस वक्त पूरी दुनिया को कई फसलें एक्सपोर्ट भी करते हैं. लेकिन सवाल ये है कि जिन किसानों ने भारत के पेट को अनाज से भरा, हम उन्हें आजादी के 77 साल बाद भी उचित कीमत क्यों नहीं दे सके? क्यों हर साल किसानों का जत्था ( छोटा या बड़ा) MSP गारंटी कानून की मांग करते हुए राजधानी दिल्ली से लेकर प्रदेश की राजधानियों के चक्कर लगाता है और निराश लौट जाता है?

पूरी र‍िपोर्ट
Capture 1 - News Potli

किसानों के लिए लॉन्च किया गया कृषि DSS, बाढ़-सूखे की जानकारी पहले ही दे देगा

कृषि DSS यानी कृषि डिसीजन सपोर्ट सिस्टम. ये कई स्तरों पर किसानों और वैज्ञानिकों को देश की खेती के बारे में सटीक डेटा देगा. कृषि मंत्रालय ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि इसकी मदद से खेतों के सेटेलाइट चित्र, मौसम की जानकारी, जलाशयों में पानी की स्थिति और यहाँ तक कि ग्राउंड वाटर लेवल का भी पता लगाया जा सकेगा.

पूरी र‍िपोर्ट