भारत में खरीफ की बुआई 13 जून 2025 तक 89.29 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। यह पिछले साल की इसी अवधि से 1.48 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। कृषि मंत्रालय ने धान, दलहन, गन्ना, कपास समेत सभी खरीफ फसलों की बुवाई के नए आंकड़े जारी किए हैं।
देशभर में खरीफ फसलों की बुवाई अभी चल रही है। ऐसे में कृषि कृषि मंत्रालय समय समय पर बुवाई के आंकड़ें जारी करता है। इसी क्रम में मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार धान की बुवाई में 13% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले साल के 4 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 4.53 लाख हेक्टेयर हो गई है। वहीं दलहन फसलों का रकबा भी 18% बढ़कर 3.07 लाख हेक्टेयर हो गया है, जिसमें मूंग और उड़द अहम है, जबकि अरहर के रकबे में कुछ कमी आई है।
सोयाबीन में भी दिखा उछाल
तिलहनों में सोयाबीन ने सबसे अधिक योगदान दिया है, जिसका रकबा 66,000 हेक्टेयर बढ़कर 2.05 लाख हेक्टेयर हो गया है। हालांकि, मूंगफली की बुवाई में थोड़ी गिरावट देखी गई है। मोटे अनाजों का रकबा 5.89 लाख हेक्टेयर पर स्थिर रहा, जिसमें बाजरा और ज्वार में वृद्धि हुई, जबकि मक्का और रागी के क्षेत्र में कमी आई।
गन्ने की बुवाई की बात करें तो इसका रकबा 54.87 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 55.07 लाख हेक्टेयर हो गया है। लेकिन कपास के रकबे में गिरावट दर्ज की गई है। इसका रकबा घटकर 13.19 लाख हेक्टेयर रह गया है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 13 जून 2024 तक खरीफ फसलों के क्षेत्रों में वृद्धि का विवरण जारी किया है।
क्षेत्रफल: लाख हेक्टेयर में
क्र. सं. | फसल | सामान्य क्षेत्र ( 2019-20से2023-24) | बोया गया क्षेत्र | 2024 तक वृद्धि(+)/कमी(-) | |
2025 | 2024 | ||||
1 | चावल | 403.09 | 4.53 | 4.00 | 0.53 |
2 | दालें | 129.61 | 3.07 | 2.60 | 0.47 |
ए | अरहर | 44.71 | 0.30 | 0.41 | -0.11 |
बी | उड़द दाल | 32.64 | 0.43 | 0.18 | 0.24 |
सी | मूंग दाल | 35.69 | 1.56 | 1.38 | 0.17 |
डी | कुल्थी | 1.72 | 0.06 | 0.04 | 0.02 |
ई | मोठ बीन | 9.70 | 0.00 | 0.00 | 0.00 |
एफ | अन्य दालें | 5.15 | 0.73 | 0.59 | 0.15 |
3 | श्रीअन्न सह मोटे अनाज | 180.71 | 5.89 | 5.90 | -0.02 |
ए | ज्वार | 15.07 | 1.01 | 0.75 | 0.26 |
बी | बाजरा | 70.69 | 0.86 | 0.03 | 0.83 |
सी | रागी | 11.52 | 0.02 | 0.31 | -0.29 |
डी | छोटा बाजरा | 4.48 | 0.40 | 0.55 | -0.14 |
ई | मक्का | 78.95 | 3.60 | 4.28 | -0.68 |
4 | तिलहन | 194.63 | 2.05 | 1.50 | 0.55 |
ए | मूंगफली | 45.10 | 0.58 | 0.71 | -0.13 |
बी | सोयाबीन | 127.19 | 1.07 | 0.40 | 0.66 |
सी | सूरजमुखी | 1.29 | 0.22 | 0.22 | 0.00 |
डी | तिल | 10.32 | 0.15 | 0.13 | 0.02 |
ई | नाइजर | 1.08 | 0.00 | 0.00 | 0.00 |
एफ | अरंडी | 9.65 | 0.01 | 0.00 | 0.00 |
जी | अन्य तिलहन | 0.00 | 0.03 | 0.03 | 0.00 |
5 | गन्ना | 52.51 | 55.07 | 54.88 | 0.20 |
6 | जूट और मेस्टा | 6.59 | 5.48 | 5.65 | -0.17 |
7 | कपास | 129.50 | 13.19 | 13.28 | -0.09 |
कुल | 1096.64 | 89.29 | 87.81 | 1.48 |
ये देखें –
पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।