Weather Update: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, धूल भरी तूफान का हाई अलर्ट, जानिए अपने शहर का मौसम

rain - News Potli

मौसम विभाग ने केरल, कोस्टल कर्नाटक और नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक में आज बहुत तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। साथ ही साउथ इंटीरियर कर्नाटक और मराठवाड़ा में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश, असम और मेघालय में भी तेज बारिश (Rain Alert) की संभावना है।
IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार पश्चिम राजस्थान में आज (8 June 2024 ) धूल भरा तूफान (Dust Storm) और साथ ही यहां बिजली कड़कने का भी अनुमान है।

वहीं दूसरी ओर पूर्व मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्व उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में आज के लिये Heatwave का अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत और सेंट्रल इंडिया में मानसून के पहुंचने में देरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे दक्षिणी भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। यह दो सप्ताह में मजबूत हो जाएगा लेकिन मध्य और उत्तर भारत तक पहुंचने में देरी कर सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *