गेहूं फसल

रबी फसल की बुवाई 640 लाख हेक्टेयर के पार…तिलहन में गिरावट, गेहूं का रक़बा बढ़ा

चालू रबी सीजन की बुआई के आंकड़े एक बार फिर जारी हो गए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 20 जनवरी 2024 तक रबी फसलों के अंतर्गत बुआई क्षेत्र के आँकड़े जारी किए हैं। जो बताती है कि अब तक रबी फसल की बुवाई 640 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुकी है।

पूरी र‍िपोर्ट
लहसुन

Mulching विधि से लहसुन की खेती, लाखों की कमाई…रतलाम के इस किसान से जानिए तरीक़ा

“हमारा पुश्तैनी परिवार खेती करता रहा है। उस खेती से हटकर मैंने मल्चिंग तकनीक(Mulching) में खेती शुरू की। यह मेरा दूसरा साल है। शुरुआत में मुझे दिक्कतें हुईं। फिर मैंने ज़रूरत की मशीन मँगवा ली। सामान्य लहसुन और इस लहसुन में अंतर यह है कि इसकी गुणवत्ता बेहतर होता है और उत्पादन भी दोगुने से ज्यादा है।” यह कहना है किसान जगदीश पाटीदार का।

पूरी र‍िपोर्ट
BKU1

26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर परेड निकालेंगे किसान, 9 फरवरी से किसान-मजदूर महापंचायत राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने शनिवार को प्रयागराज में किसान महाकुंभ राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन किया। इस दौरान किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने घोषणा किया कि 26 जनवरी को देशभर में किसान ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। किसानों के मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश में 9 फरवरी से 28 फरवरी के बीच यूपी के अलग-अलग जिलों में 11 किसान-मजदूर महापंचायतें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शंभु और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को और मजबूती दी जाएगी तथा किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

पूरी र‍िपोर्ट
farmer registry

Farmer Registry कराना क्यों है ज़रूरी?

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों की किसान रजिस्ट्री (Farmer Registry) करा रही है। राज्य सरकार का कहना है कि इससे किसानों को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने में आसानी होगी। तो अगर आप यूपी के किसान हैं तो आपको Farmer Registry करवाना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की है।अगर आप अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, तो इस तिथि से पहले अपनी रजिस्ट्री जरूर पूरी कर लें।

पूरी र‍िपोर्ट
सरसों

अत्यधिक ठंड में सरसों की फसल में लगने वाले सफेद रतुआ रोग के लक्षण और बचाव जानिए

घना कोहरा, धूप न निकलना और तापमान में गिरावट। ऐसे मौसम में रबी सीजन की महत्वपूर्ण फसल सरसों में रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के मुताबिक़ ऐसे मौसम में सरसों की फसल में सफेद रतुआ बीमारी लगने की आशंका रहती है। ऐसे में सरसों किसानों को सचेत रहने की ज़रूरत है। किसान फसल का नियमित निरीक्षण करते रहें। लक्षण दिखाई देने पर समय रहते उपाय कर नुकसान से बचा जा सकता है।

पूरी र‍िपोर्ट
KISAN

14 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी मीटिंग, शामिल होने के लिए केंद्र सरकार ने किसान नेताओं को भेजा पत्र

MSP गारंटी क़ानून समेत अपने कुछ अन्य माँगों को लेकर किसान पिछले 13 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसानों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान पंजाब के खनौरी और शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 54 दिन हो चुके हैं। लेकिन अब खबर है कि कल रात यानी 18 जनवरी 2025 को केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय की तरफ़ से पत्र लिखकर किसान नेताओं को मीटिंग के लिए बुलाया गया है।

पूरी र‍िपोर्ट
क्रॉप

शीतलहर में ऐसे करें फसलों की देखभाल, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइज़री

देश के ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। ख़ासकर उत्तर भारत के राज्यों में। इतने कम तापमान में लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन आम लोगों से ज्यादा किसान परेशान हैं। क्योंकि इसका असर उनकी रबी की फसल पर पड़ रहा है।

पूरी र‍िपोर्ट

बिहार सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, मिलेगा मुफ्त बिजली कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन

बिहार की सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दे रही है। योजना के तहत आवेदन करने वाले किसानों को अगले तीन महीनों में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।योजना का फायदा लेने के लिए बिहार के किसान 28 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। ये भी…

पूरी र‍िपोर्ट
किसान

महाराष्ट्र के इस युवा किसान ने तुअर उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड

एक एकड़ खेत में 19.50 क्विंटल तुअर दाल का रिकॉर्ड उत्पादन। जी हाँ, इसे रिकॉर्ड उत्पादन ही कहेंगे क्योंकि ऐसा अभी तक तो नहीं हुआ। शायद इसलिए तो दुनिया भर में हम सबसे बड़े दाल आयातक देश हैं। लेकिन ये संभव कर दिखाया है महाराष्ट्र के युवा किसान हनुमंत रोकड़े ने। हनुमंत कृषि योद्धा नाम के 11 किसानों के समूह के सरपंच हैं। इनके अलावा इस समूह के सदस्य सुनील दौंडे ने 18.60 क्विंटल की जोरदार पैदावार हासिल की है और समूह के बाक़ी लोगों ने भी प्रति एकड़ 15 क्विंटल का रिकॉर्ड उत्पादन लिया है। आपको

पूरी र‍िपोर्ट

Is Neospin Legit

Free Australia Online Pokies Neospin has become a popular name in the world of online gambling, especially among fans of pokies in Australia. One of the standout offerings is a vampire-themed pokie that promises not only a thrilling gaming experience but also a range of exciting bonus features. The game includes free spins, multipliers, and…

पूरी र‍िपोर्ट