अमेरिका ने भारतीय टेक्सटाइल उत्पादों पर आयात शुल्क 50% से घटाकर 18% कर दिया है। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इसे सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इससे लागत कम होगी, बाजार में मांग बढ़ेगी और किसानों से लेकर निर्यातकों तक पूरे कपड़ा क्षेत्र को फायदा मिलेगा।
अमेरिका ने भारत के टेक्सटाइल उत्पादों पर आयात शुल्क घटाकर 18% कर दिया है, जिससे भारतीय कपड़ा उद्योग को बड़ी राहत मिली है। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CAI) ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगा फ़ायदा
बिज़नेस लाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक CAI के अध्यक्ष विनय एन. कोटक ने कहा है कि अमेरिका भारत के लिए कपड़ा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। ऐसे स्थिर और स्पष्ट व्यापार नियम उद्योग को लंबे समय की योजना बनाने और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें – गन्ने के साथ तिलहन–दलहन की खेती से बदलेगी यूपी की तस्वीर: योगी आदित्यनाथ
घटाकर 18% कर दिया टैक्स
उन्होंने कहा कि पहले जहां भारतीय सामान पर 50% तक शुल्क लग रहा था, अब उसे घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे लागत का दबाव कम होगा, बाजार तक पहुंच बेहतर होगी और भारतीय कपड़ा उत्पादों की मांग बढ़ेगी। इसका फायदा पूरी कॉटन और टेक्सटाइल चेन को मिलेगा—किसानों से लेकर जिनिंग-प्रेसिंग यूनिट, निर्माता और निर्यातकों तक।
ये देखें –