MP सरकार किसानों को दिए 36 लाख क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज

मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ और रबी सीजन की फसलों की पैदावार और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए 36 लाख क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज किसानों को दिए हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले उपज से अधिक मूल्य दिलाना है।

ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश की प्रमुख भूमिका से भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का लक्ष्य होगा साकार

कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि भारत सरकार ने अधिसूचित बीज अधिनियम 1966 के तहत बीज प्रमाणीकरण संस्था का गठन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य गुणवत्ता वाले बीजों का प्रमाणीकरण करना है, जिससे प्रदेश में फसलों की उत्पादकता बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें – क्या है डिजिटल कृषि मिशन?

कृषि मंत्री एदल सिंह का कहना है कि पिछले एक वर्ष में, बीज प्रमाणीकरण संस्था ने बहुत अच्छे काम किए हैं। खरीफ-2024 सीजन में 1.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में 15 लाख क्विंटल बीज प्रमाणित किए गए। रबी सीजन में 1.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में 21.86 लाख क्विंटल बीज प्रमाणित किए गए। ग्रीष्म-2024 में 9021 हेक्टेयर क्षेत्र में 85 हजार क्विंटल बीज प्रमाणित किया गया। इस तरह से करीब 36 लाख क्विंटल प्रमाणित बीजों की किसानों ने बुवाई की है.

इसके अलावा, बीज प्रमाणीकरण संस्था ने 2डी क्यूआर कोड का उपयोग शुरू किया है, जिसे स्कैन करने पर प्रमाणित बीज लॉट की जानकारी मिल जाती है, जैसे बीज लॉट की जानकारी, फसल, किस्म, पैकिंग साइज, और बीज परीक्षण परिणाम।

किसान अब https://seedtrace.gov.in/ पोर्टल से बीजोत्पादन कार्यक्रम और बीज ट्रेसेबिलिटी ऑथेंटिकेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *