कृषि मंत्री चौहान

अमानक खाद, बीज एवं कीटनाशकों से किसानों को निजात दिलाने के लिए गंभीरता से काम होगा: कृषि मंत्री चौहान

वाराणसी में समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने सब्जी उत्पादन बढ़ाने के लिए जीनोम एडिटिंग, बीज उपचार, जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के लाभ को किसानों तक पहुंचाने और नकली खाद, अमानक बीज एवं पेस्टिसाइड जैसी समस्याओं से किसानों को निजात दिलाने के लिए कार्य-योजना बनाये जाने की बात कही।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री चौहान

दलहन, तिलहन, सोयाबीन, कपास, गन्ना इत्यादि के लिए ‘क्रॉप वॉर’ की शुरुआत पर विचार: कृषि मंत्री चौहान

कृषि मंत्री ने कहा कि दलहन, तिलहन, सोयाबीन, कपास, गन्ना इत्यादि के लिए ‘क्रॉप वॉर’  की शुरुआत पर भी विचार किया जा रहा है। यंत्रीकरण, मृदा स्वास्थ्य, क्लीन प्लांट, कीटनाशक, वॉटर शेड क्षेत्र, हेल्थ एग्रीकल्चर, कोस्टल एग्रीकल्चर, पशुपालन पर भी कार्य होगा। फसलवार और राज्यवार योजना के अनुसार कार्य किया जाएगा। कृषि मंत्रियों की भागीदारी के साथ ही योजनाओं पर कार्य योजना बनेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री चौहान

हफ्ते में 3 दिन खेतों में जाएंगे KVK वैज्ञानिक, खुद से शोध कर रहे किसानों को दिया जाएगा बढ़ावा.. पढ़िए प्रेस कांफ्रेंस में और क्या बोले चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान से हमें भी काफी कुछ सीखने को मिला है। अब इन सबक के आधार पर आगे काम होगा। उन्होंने कहा कि अनिवार्य रूप से कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सप्ताह में तीन दिन खेतों में जाएंगे और किसानों से संवाद करेंगे। 

पूरी र‍िपोर्ट
ICAR पटना

ICAR पटना दौरा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने वैज्ञानिकों से अनुसंधान को विकसित भारत के विजन के साथ जोड़ने की बात कही

केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी क्षेत्र अनुसंधान परिसर (आईसीएआर-आरसीईआर) का दौरा किया और पूर्वी भारत के कृषि क्षेत्र में परिवर्तन के लिए किए जा रहे अनुसंधान गतिविधियों और संस्थागत प्रगति की समीक्षा की।

पूरी र‍िपोर्ट
मनोज सिन्हा

2030 तक जम्मू-कश्मीर में 1 ट्रिलियन रुपये की कृषि अर्थव्यवस्था बनाना सरकार का लक्ष्य: एलजी मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य केंद्र शासित प्रदेश के प्रत्येक किसान को 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में भारत की यात्रा में एक गौरवशाली हितधारक बनाना है।

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया, अभियान के अंतिम दिन गुजरात के बारडोली में किसान चौपाल में शामिल हुए कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी जमीन के कुछ हिस्से में प्राकृतिक खेती जरूर करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती धरती मां को बचाने का अभियान है। चौहान ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से धरती खराब हो रही है औऱ इसलिए सरकार ने प्राकृतिक खेती मिशन बनाया है ताकि अगली पीढ़ी के लिए धरती बची रहे।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

अब कृषि योजनाएं बंद कमरों में नहीं,  खेतों में बनेंगी: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों के साथ दिल्ली के बाहरी इलाके स्थित तिगिपुर गांव का दौरा कर किसानों से संवाद किया। इस अभियान के जरिए किसानों की समस्याएं सुनने,  किसान-वैज्ञानिक संवाद स्थापित करने और कृषि में प्रौद्योगिकी को तेज गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

पूरी र‍िपोर्ट

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के 12 दिन पूरे होने पर तेलंगाना में कृषि मंत्री ने कहा पाम ऑयल की खेती बढ़ाने पर अनुसंधान करें वैज्ञानिक

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना में किसानों से संवाद किया। सबसे पहले वह तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मनसनपल्ली गांव में किसानों से मिले। फिर रामचंद्रगुडा गांव जाकर किसान चौपाल में किसानों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वह विविधिकरण और एकीकृत खेती की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। एकीकृत खेती से उन्हें लाभ पहुंच रहा है और उनके उत्पादन और आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। 

पूरी र‍िपोर्ट
विकसित कृषि संकल्प अभियान

अब तीसरी फसल भी लेने लगे हैं किसान, यूपी में विकसित कृषि संकल्प अभियान में बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश में विकसित कृषि संकल्प अभियान जोरों पर चल रहा है. अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी यूपी के औरैया जिले के अजीतमल में एक किसान संगोष्ठी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही मक्का के लिए खरीद केंद्र खोलेगी और फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित करेगी. कृषि पैटर्न में बदलाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले राज्य में किसान एक या दो फसलों तक ही सीमित थे. अब मक्का एक लाभदायक तीसरी फसल बन गई है, जिसकी खेती पांच लाख हेक्टेयर से अधिक में की जाती है.

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री चौहान

पोषणयुक्त आहार, खाद्य सुरक्षा समेत हमें इन चार प्रमुख लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ना होगा…बेंगलुरु में बोले कृषि मंत्री चौहान

आज भी 50 प्रतिशत आबादी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। जीडीपी में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी कृषि क्षेत्र की है। साथ ही इस वर्ष चौथी तिमाही में जीडीपी की विकास दर 7.5 प्रतिशत है, जिसमें कृषि का योगदान 5.4 प्रतिशत है। कृषि में 1 या 2 प्रतिशत की विकास दर बड़ी मानी जाती है। उस लिहाज में यह समझा जा सकता है कि किस प्रकार हम कृषि क्षेत्र में उन्नति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

पूरी र‍िपोर्ट