कृषि मंत्री

किसान कॉल सेंटर होगा और प्रभावी, शिकायतों का तुरंत होगा समाधान

दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 आयोजित हुआ। दो दिन चले इस सम्मेलन में राज्यों के कृषि मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। इसमें नकली खाद-बीज और कीटनाशकों की बिक्री रोकने पर सख्त कार्रवाई, किसान कॉल सेंटर को मजबूत बनाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अधिक किसानों तक पहुंचाने और 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

पूरी र‍िपोर्ट
शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान बोले योजनाओं का पैसा सही किसानों तक पहुँचना ज़रूरी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रबी सम्मेलन में कहा कि सरकारी योजनाओं का पैसा सही किसानों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक जिले में 700 किसानों की सूची में 150 से संपर्क नहीं हो सका और 158 को सब्सिडी नहीं मिली। नकली खाद-बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही किसानों को फसल बीमा से जोड़ने और बाढ़ प्रभावित इलाकों में तेज़ मदद पहुँचाने का निर्देश दिया।

पूरी र‍िपोर्ट
विकसित कृषि संकल्प अभियान

राष्ट्रीय रबी सम्मेलन से बनेगी रबी सीज़न की रणनीति, 3 अक्टूबर से शुरू होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान का दूसरा चरण

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का दूसरा चरण 3 से 18 अक्टूबर तक रबी फसलों के लिए चलाया जाएगा। इसके पहले 15-16 सितंबर को दिल्ली के पूसा में राष्ट्रीय रबी सम्मेलन होगा, जिसमें राज्यों के कृषि मंत्री, अधिकारी और वैज्ञानिक शामिल होकर मिट्टी की सेहत, बीज-उर्वरक, दलहन-तिलहन उत्पादन और किसानों तक तकनीक पहुँचाने पर चर्चा करेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

जीवन में रोटी के बाद कपड़ा ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण, मिशन कॉटन को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे: कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कोयम्बटूर में कपास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कपास उत्पादकता बढ़ाने के लिए इससे जुड़े हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया। मंत्री चौहान ने कहा कि जीवन में रोटी के बाद कपड़ा ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए उच्च गुणवत्ता वाले कपास उत्पादन के लिए एकजुट होकर हम प्रयास करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि मिशन कॉटन को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जायेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
बीज और कीटनाशक कानून

बीज और कीटनाशक कानून को सख्त बनाने की जरूरत क्यों है?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, बीज और कीटनाशक कानून को सख्त बनाने की जरूरत है। कृषि मंत्री ने एक पखवाड़े तक चले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के समाप्त होने पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, कई किसानों ने बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता पर चिंता जताई है। इसके अलावा अभियान…

पूरी र‍िपोर्ट